Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »किसी स्वर्ग सरीखी यात्रा से कम नहीं है इन बीच रोडों की सैर

किसी स्वर्ग सरीखी यात्रा से कम नहीं है इन बीच रोडों की सैर

By Staff

भारत कई सारे खूबसूरत समुंद्र तटों या बीचों और तटीय क्षेत्रों का देश है। प्रायः ये देखा जाता है कि व्यक्ति या तो कुछ पल की शांति पाने विशाल समुन्द्र के इन बीचों पर जाता है या फिर परिवार दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज मस्ती और जल क्रीड़ा करने के लिए इनकी सैर करता है। इन खूबसूरत बीचों पर जहां एक तरफ आपको रोमांच की प्राप्ति होगी वहीं दूसरी तरफ यहां की शांति आपको एक अद्भुत सुख भी देगी।

अब जरा ये बताइये, क्या कभी आपने इन कोस्ट लाइन्स को करीब से देखा है और इनकी यात्रा की है, या फिर कभी ऐसा हुआ है कि अपनी गाडी में बैठे हुए आपने एक टक नीले समुन्द्र को निहारा और शांत नीले पानी में लहरों को अटखेलियां करते देखा है। अगर आपका जवाब हां है तो आप अवश्य ही ये जानते होंगे कि प्रकृति को करीब से देखने का अपना एक अलग ही सुख होता है जिसकी कल्पना शब्दों में बिल्कुल नहीं की जा सकती है।

वहीं इसके ठीक विपरीत अगर आपने इन बीचों और ऐसी कोस्ट लाइन्स को नहीं देखा है तो हमारा सुझाव है कि जीवन में एक बार जरूर इनकी यात्रा करिये। इन कोस्ट लाइन्स की खूबसूरती ऐसी है कि आप बार बार यहां जाना पसंद करेंगे। आइये आपको बताते हैं भारत की कुछ चुनिंदा कोस्ट लाइन्स के बारे में।

पढ़ें - एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देते हैं ये शहर

बीच लाइन, विज़ाग

बीच लाइन, विज़ाग

विशाखापत्तनम,आंध्रप्रदेश राज्य में एक प्रसिद्ध बंदरगाह शहर(पोर्ट टाउन)है।इसे विज़ाग के नाम से भी जाना जाता है। इस स्ट्रेच की सबसे बड़ी ख़ास बात ये है कि 40 किलोमीटर में फैले होने के कारण बंगाल की खाड़ी के अंतर्गत आने वाली जितनी भी कोस्ट लाइंस हैं उनमें ये सबसे लंबी है। यहां आकर आपको कई बेहद खूबसूरत नज़ारे मिल सकते हैं। एव रोड विशाखापत्तनम को कैलाशगिरी से भी जोड़ने का काम करती है।

राष्ट्रीय राजमार्ग 17, मरावन्थे

राष्ट्रीय राजमार्ग 17, मरावन्थे

इस हाईवे का शुमार भारत के सबसे खूबसूरत हाइवेज में किया गया है। ये स्थान कुछ ऐसा है कि ये अपने आप ही आपको दैवीय सुख देगा। इस स्थान की सबसे ख़ास बात ये है कि यहां रोड के एक तरफ़ आपको समुन्द्र मिलेगा तो दूसरी ओर नदी और ये बात भारत की किसी भी अन्य रोड में नहीं है।

ईस्ट कोस्ट रोड

ईस्ट कोस्ट रोड

ईस्ट कोस्ट रोड जिसे स्टेट हाईवे 49 के नाम से भी जाना जाता है आपको चेन्नई से कडलूर के बीच ले जाती है। ये रोड एक 690 किलोमीटर लम्बी रोड है जो बेहद खूबसूरत है।

 मरीन ड्राइव, मुम्बई

मरीन ड्राइव, मुम्बई

मरीन ड्राइव मुम्बई की 4 किलोमीटर लम्बी कोस्ट लाइन है जो अंग्रेजी के "सी" अक्षर के आकार की है। यहां आकर आप विशाल अरब सागर का करीब से दीदार कर सकते हैं।

मरीन ड्राइव कोच्चि

मरीन ड्राइव कोच्चि

जैसा की नाम से स्पष्ट है ये वो स्थान है जहाँ आप सड़क पर चलते हुए गहरे शांत नीले समुन्द्र का आनंद ले सकते हैं। ये स्थान कोच्चि का प्रमुख पर्यटक आकर्षण हैं और आप किसी भी समय यहां पर्यटकों की भारी भीड़ देखेंगे।

न्यू मरीन ड्राइव, पुरी

न्यू मरीन ड्राइव, पुरी

अगर आपको कोणार्क से पुरी होकर जाना है तो आपको इसी मार्ग से होकर गुज़ारना होगा। इस रोड का शुमार बंगाल की खाड़ी के अंतर्गत आने वाली खूबसूरत रोड़ों में होता है। यहां के स्थानीय निवासियों के द्वारा इसे कोणार्क मरीन ड्राइव के नाम से भी जानते हैं।

 बीच रोड, पॉण्डीचेरी

बीच रोड, पॉण्डीचेरी

1.5 किलोमीटर लम्बी ये रोड एक बेहद खूबसूरत रोड है जहां एक साथ आप पॉण्डीचेरी जैसे शहर की सभ्यता,संस्कृति और विशाल समुन्द्र को देख सकते हैं।

बीच रोड, चेन्नई

बीच रोड, चेन्नई

मरीना बीच जो चेन्नई का एक बेहद लोकप्रिय बीच और एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण है। अपने में एक बेहद खूबसूरत रोड लिए हुए है। इस रोड का नाम कमराजार सलाई रोड है। ये रोड आपको एक अन्य डेस्टिनेशन संथोम तक ले जाती है। इस रोड पर चलते हुए आपको दक्षिण भारत और ख़ास तौर से तमिलनाडु की एक झलक मिलेगी।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+