Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जनवरी के अंतिम सप्ताह मुंबई के इन Events में जरूर हो शामिल, दिल हो जाएगा खुश और खर्चा नहीं होगा एक भी रुपया

जनवरी के अंतिम सप्ताह मुंबई के इन Events में जरूर हो शामिल, दिल हो जाएगा खुश और खर्चा नहीं होगा एक भी रुपया

मुंबई को सपनों की नगरी कहा जाता है, जहां घूमने फिरने के लिए लोग न रात देखते हैं और न दिन। बस जब भी मन होता है निकल पड़ते हैं समुद्र के किनारे। लेकिन मुंबई में होने वाले कुछ कार्यक्रम या Events का इंतजार लोगों को पूरे साल होता है। इनमें से एक है काला घोड़ा आर्ट फेस्टिवल। देश की आर्थिक राजधानी में कलात्मक प्रदर्शनी और वह भी खुले आकाश के नीचे...बड़ा ही मजेदार होता होगा न वह अनुभव।

पर क्या आप जानते हैं, जनवरी की 25 तारीख यानी जनवरी के अंतिम सप्ताह से लेकर फरवरी के पहले सप्ताह तक मुंबई में कई ऐसे Events होने वाले हैं, जिनमें आप मुफ्त में शामिल हो सकते हैं।

kala ghoda art festival

तो चलिए जनवरी के आखिरी सप्ताह में मुंबई में होने वाले कुछ अनोखे लेकिन बड़े ही दिलचस्प Events के बारे में जान लेते हैं -

1. काला घोड़ा आर्ट फेस्टिवल

हम सभी जानते हैं, यह सिर्फ मुंबई ही नहीं बल्कि एशिया का सबसे बड़ा मल्टीकल्चरल आर्ट फेस्टिवल भी है। इस साल काला घोड़ा आर्ट फेस्टिवल बड़ा ही खास होने वाला है, क्योंकि इस साल यह फेस्टिवल अपने 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस साल काला घोड़ा आर्ट फेस्टिवल में सिल्वर सितारे फ्यूजन होगा, जिसमें 25 तरह की डांस लगभग 55 कलाकार प्रस्तुत करेंगे। इस फेस्टिवल का थीम 'सिल्वर घोड़ा' रखा गया है।

हर साल की तरह लगभग 1 सप्ताह तक चलने वाले इस फेस्टिवल में पेंटिंग, मूर्तिकारी, फोटोग्राफी, डांस, वर्कशॉप और नाटक जैसे कई कार्यक्रम होंगे। यहां 35 से ज्यादा नाटक अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, गुजराती और बांग्ला भाषा में किया जाएगा।

कब - 25 जनवरी से 2 फरवरी
कहां - काला घोड़ा इलाका

kala ghoda art festival mumbai

2. विंटेज कार फिएस्टा

जिन लोगों को गाड़ियों का शौक होता है, वे पुरानी विंटेज कार भी देखना पसंद करते हैं, लेकिन इन्हें आम दिनों में देख पाना थोड़ा मुश्किल होता है। अगर आपको भी विंटेज कार से लगाव है तो आपको कोलाबा में होने वाले इस विंटेज कार फिएस्टा में जरूर आना चाहिए। यकीन मानिए यहां आपको गाड़ियों की कुछ ऐसी मॉडल देखने को मिलेगी, जिन्हें देखकर आपके मुंह बस एक ही शब्द निकलेगा 'Gorgeous'।

कब - 25 और 26 जनवरी
कहां - वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, कोलाबा
समय - सुबह 9 से शाम 7 बजे तक

vintage car

3. गणतंत्र दिवस समारोह

गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में कर्तव्यपथ पर होने वाले समारोह को देखकर अगर आप भी ऐसे किसी समारोह में शामिल होना चाहते हैं, तो मुंबई में भी ऐसा करना संभव है। मुंबई में बीएमसी मुख्यालय के पास में ही आपको गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। यहां आपको बड़ा ही शानदार लाइव परेड देखने को मिलेगा, जिसमें शामिल होकर आपको अपने देश पर जरूर गर्व महसूस होगा। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में मुंबईकर यहां सुबह-सुबह जमा हो जाते हैं।

कब - 26 जनवरी
कहां - बीएमसी मुख्यालय के बाहर, CSMT स्टेशन के ठीक पास
समय - सुबह 7 बजे

mumbai flower festival

4. भायखला जू मुंबई फ्लावर फेस्टिवल

अगर आपको फूलों से प्यार है तो भायखला चिड़ियाघर में आयोजित हो रहे मुंबई फ्लावर फेस्टिवल में जरूर जाएं। इसका आयोजन बृहन्मुंबई म्यूनिसिपल कॉरिपोरेशन की ओर से किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल फ्लावर फेस्टिवल में लगभग 5000 पौधे प्रदर्शित होंगे, जिनमें कुछ फूल, कुछ फल और कुछ औषधीय पौधे भी होंगे। इस फ्लावर फेस्टिवल में शामिल होने इससे पहले जापान, मलेशिया, कनाडा और मॉरिशस के अधिकारी के साथ-साथ कानून व्यवस्था से जुड़े लोग, बॉलीवुड हस्तियां और खिलाड़ी भी यहां पहुंच चुके हैं।

कब - 31 जनवरी से 2 फरवरी तक
कहां - भायखला का रानीबाग चिड़ियाघर
समय - सुबह 8 से रात 8 बजे तक

More News

Read more about: mumbai festival
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+