Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे को मुंबई के करीब लाएगी Missing Link पर बन रही एशिया की सबसे चौड़ी सुरंग और देश में सबसे ऊंची केबल ब्रिज

पुणे को मुंबई के करीब लाएगी Missing Link पर बन रही एशिया की सबसे चौड़ी सुरंग और देश में सबसे ऊंची केबल ब्रिज

पुणे से मुंबई के बीच की दूरी को कम करने और दोनों शहरों के बीच ट्रैफिक जाम से बचकर अपने-अपने गंतव्यों के लिए जाने के बेहतरीन विकल्प के तौर पर तैयार किया जा रहा है मुंबई-पुणे Missing Link। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस पर बन रहा Missing Link पर दोनों शहरों को एक-दूसरे के करीब लाने का काम करेगा सुरंग और एक केबल ब्रिज।

मार्च 2019 में मुंबई-पुणे Missing Link परियोजना की शुरुआत हुई थी, जिसे पिछले साल के अंत तक पूरा कर लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, को अब इस साल की दूसरी तिमाही तक पूरा करने का लक्ष्य बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट में किये गये दावों की मानें तो Missing Link के निर्माण का काम लगभग 85% पूरा हो चुका है।

mumbai-pune-missing link

इतना काम आगे बढ़ जाने के बावजूद इसे पूरा करने में क्यों विलंब हो रहा है? क्या है मुंबई-पुणे Missing Link पर बनाया जा रहे सुरंग और केबल ब्रिज की विशेषताएं?

आइए मुंबई-पुणे Missing Link की उन विशेषताओं के बारे में जानते हैं, जो इन दोनों शहरों की दूरी को घटा देगा -

घट जाएगी दूरी

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बन रहा Missing Link इन दोनों शहरों की दूरी को सड़क मार्ग से और भी घटा देगा। Missing Link का निर्माण महाराष्ट्र राज्य रोड विकास प्राधिकरण (MSRDC) द्वारा किया जा रहा है। Pune Pulse की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि Missing Link के निर्माण मई 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा।

दावा किया जा रहा है कि इसका निर्माण लगभग 85% या उससे ज्यादा ही पूरा हो चुका है लेकिन सुरक्षा और परियोजना की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए इसे धीमी गति से तैयार किया जा रहा है। वर्तमान में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की लंबाई लगभग 19 किमी है लेकिन Missing Link का निर्माण पूरा हो जाने के बाद इसकी कुल लंबाई लगभग 13.3 किमी हो जाएगी है।

9 किमी लंबी एशिया की सबसे चौड़ी सुरंग

मुंबई-पुणे Missing Link की सबसे बड़ी दो खासियतों में से एक है, एशिया की सबसे चौड़ी सुरंग और दूसरी है देश का सबसे ऊंचा केबल ब्रिज। खोपोली से लोनावला में कूसगांव तक डबल टनल (जुड़वा सुरंग) का निर्माण भी लगभग पूरा हो चुका है।

बताई जाती है कि यह सुरंग एशिया में सबसे चौड़ी है। इस सुरंग की चौड़ाई 23.30 मीटर है, जिस वजह से सुरंग चार लेन चौड़ी है। इसके साथ ही दोनों दिशाओं में सड़क के दोनों किनारों पर आपातकालिन लेन भी मौजूद है। यह सुरंग लगभग 8.92 किमी लंबी है, जो इस क्षेत्र में सबसे अधिक लंबी बतायी जाती है।

mumbai-pune missing link

देश का सबसे लंबा केबल ब्रिज

मुंबई-पुणे Missing Link पर ही बन रहा केबल ब्रिज का देश का सबसे लंबा केबल ब्रिज होने का दावा किया जाता है। यह केबल ब्रिज खोपोली के पास दो पहाड़ियों को जोड़ता है, जो जमीन से लगभग 183 मीटर की ऊंचाई पर बनाया गया है। Pune Pulse की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार यह केबल ब्रिज लगभग 250 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रहे तूफान को भी झेलने की क्षमता रखता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस केबल ब्रिज की लंबाई लगभग 650 मीटर है। दो खंभों के बीच यह केबल ब्रिज लगभग 305 मीटर तक फैला हुआ है। यह ब्रिज इस चुनौतीपूर्ण क्षेत्र से होकर आवाजाही करने वाले यात्रियों के लिए सफर को कहीं ज्यादा सुरक्षित बना देगा। खासतौर पर मानसून के समय पश्चिमी घाट वाले इलाकों से गुजरते वक्त दुर्घटना की संभावनाएं हमेशा बनी रहती है।

बताया जाता है कि इस ब्रिज को अगले 100 सालों तक टिका रह सके, इस तरीके से डिजाइन किया गया है। ब्रिज से होकर गुजरते समय वाहन 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकते हैं। ब्रिज का निर्माण 50%-60% से ज्यादा हो चुका है। बाकी का काम भी जल्द ही पूरा कर लेने का दावा किया जा रहा है।

More News

    Read more about: pune mumbai expressway
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+