मुंबई की लोकल ट्रेन को इसकी लाइफ लाइन कहा जाता है। अगर आप रात को 8 बजे के बाद मुंबई लोकल से सफर करते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही हैं। जरा गौर से पढ़िएगा। अगर रात को मुंबई की लोकल ट्रेन में टिकट निरीक्षकों की संख्या कम होने की वजह से आप भी बिना टिकट यात्रा करने के आदि हो चुके हैं, तो बदल डालिए अपनी आदत।
क्यों...क्योंकि अब रात के समय मुंबई की लोकल ट्रेन पर नजर रखेगा बैटमैन।

जी नहीं, फैंटसी वर्ल्ड से कोई बैटमैन वास्तव की दुनिया में नहीं आने वाला है। दरअसल, पश्चिम रेलवे की मुंबई डिविजन ने अपनी एक टीम तैयार की है जो रात के समय लोकल ट्रेन में और स्टेशनों की निगरानी करेगा। इस टीम को 'बैटमैन स्क्वॉड' (Batman Squade) का नाम दिया गया है। इस टीम को अपना नाम फिक्शन वर्ल्ड के हीरो Batman से मिला है, जिसका मतलब Be Aware TTE Manning At Night।
रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस टीम ने रात के वक्त मुंबई डिविजन के विभिन्न स्टेशनों व ट्रेनों में गश्ती का काम शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि 11 मार्च से ही इस टीम ने अपना काम शुरू कर दिया है। अब तक करीब 2500 यात्रियों को बैटमैन ने बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा है, जिनपर आवश्यक कार्रवाई भी की जा चुकी है।
बताया जाता है कि इस कार्रवाई की वजह से रेलवे को लगभग 6.50 लाख रुपए का राजस्व भी प्राप्त हुआ है। बताया जाता है कि लगभग 100 टिकट चेकर बैटमैन स्क्वॉड का हिस्सा हैं, जो रात के समय में ट्रेन व स्टेशनों पर टिकट चेकिंग का काम करते हैं।

क्या है बैटमैन स्क्वॉड का काम
वेस्टर्न रेलवे के मुंबई डिवीजन का बैटमैन स्क्वॉड ट्रेनों के साथ-साथ उपनगरीय स्टेशनों पर भी टिकट चेकिंग का काम करता है। यह टीम सिर्फ टिकट चेकिंग ही नहीं बल्कि रात के समय विजिलेंट गार्जियन, किसी भी अवांछित घटना को रोकने के लिए तत्पर, समस्या में पड़े किसी व्यक्ति खासतौर पर महिलाओं की मदद, संदेहास्पद गतिविधियों आदि पर अपनी पैनी नजर बनाकर रखता है।
इसके साथ ही रात के समय यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ बात करके बैटमैन स्क्वॉड उन्हें जिम्मेदार नागरिक व यात्री बनने के लिए जागरुक करने का काम भी करता है। वेस्टर्न रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि बैटमैन स्क्वॉड को विशेष रूप से रात के समय सक्रिय होने का प्रशिक्षण दिया गया है।
क्यों बनाया गया बैटमैन स्क्वॉड
रात के समय में महिला यात्रियों के साथ ही एसी लोकल में बेटिकट या सामान्य टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ की लगातार शिकायत मिल रही थी। करीब 5 गुना अधिक दाम देकर एसी लोकल ट्रेन का टिकट खरीदने वाले यात्रियों को इससे काफी परेशानी हो रही थी। सोशल मीडिया पर लगातार इस तरह की शिकायतें मिलने के बाद ही वेस्टर्न रेलवे ने बैटमैन स्क्वॉड का गठन और उन्हें तैनात करने का फैसला लिया।



Click it and Unblock the Notifications














