आज यानी 1 अप्रैल 2024 से मुंबई से बांद्रा-वर्ली सी लिंक से होकर यात्रा करने वाले लोगों को देना पड़ेगा ज्यादा टोल रेट। क्यों? क्योंकि महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MSRDC) ने इस ब्रिज पर टोल में लगभग 18% की वृद्धि करने की घोषणा कर दी है।
अब से इस ब्रिज से होकर आने-जाने वाली गाड़ियों को डेली पास में 2.5 गुना और वापसी यात्रा करने वाली गाड़ियों को पास में लगभग 1.5 गुना अधिक चुकानी पड़ेगी।

कितना होगा नया टोल रेट
MSRDC के मुताबिक बांद्रा-वर्ली सी लिंक रोड से होकर आने-जाने वाली गाड़ियों को 1 अप्रैल से लगभग 18% अधिक टोल देना पड़ेगा। इस ब्रिज से होकर सिर्फ एक तरफ आने वाली कार और जीप को अब ₹100 देने पड़ेंगे। वहीं मिनी बस, टेम्पो या फिर इसी तरह के अन्य वाहनों को ₹160 रूपए देने पड़ेंगे। ब्रिज से होकर गुजरने वाली बड़ी ट्रकों को एकतरफा यात्रा के लिए ₹210 चुकाने पड़ेंगे।

वापसी यात्रा पास और डेली पास में भी 1.5 और 2.5 गुना अधिक वृद्धि की गयी है। यानी जो लोग इस ब्रिज से गुजरने का मासिक पास बनाते हैं, उन्हें एक तरफा यात्रा के लिए अब लगभग 50 गुना अधिक रुपए चुकाने पड़ेंगे। बता दें, बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर नयी टोल रेट 1 अप्रैल 2024 से 21 मार्च 2027 तक लागू रहेगी। इससे पहले 1 अप्रैल 2021 को MSRDC ने टोल रेट बढ़ाया था।
मिलेगा डिस्काउंट भी

बांद्रा-वर्ली सी लिंक से होकर गुजरने वाले वाहनों के मालिकों को अधिक चिंता करने की जरुरत नहीं है, क्योंकि MSRDC ने टोल रेट में उनके लिए डिस्काउंट की व्यवस्था भी कर रखी है। इसके लिए वाहन के मालिकों को एक बुकलेट खरीदना होगा जिसमें 50 टोल कूपन होंगे। इससे उन्हें कुल कीमत पर 10% की छुट मिल जाएगी। अगर वाहन के मालिक 100 टोल कूपन वाला बुकलेट खरीदते हैं तो उन्हें कुल कीमत पर 20% का छुट मिलेगा।
गौरतलब है कि इस ब्रिज को मुंबई की अन्य बुनियादी परियोजनाओं से जोड़ने की भी योजना है। बताया जाता है कि बांद्रा-वर्ली सी लिंक को दक्षिणी छोर पर निर्माणाधीन मरीन ड्राइव-वर्ली कोस्टल रोड और उत्तरी छोर पर बांद्रा-वर्सोवा कोस्टल रोड से जोड़ने की योजना भी है। यदि ऐसा होता है तो निश्चित रूप से इससे दैनिक यात्रियों को काफी मदद मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications














