Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इन ट्रेवल ऐप्स को इंस्टाल कर बनाएं अपनी यात्रा आसान और स्मार्ट

इन ट्रेवल ऐप्स को इंस्टाल कर बनाएं अपनी यात्रा आसान और स्मार्ट

By Staff

टेक्नोलॉजी ने आज हम सबको अपना दीवाना बना के रख दिया है। बिना गैजेट्स के हमारी ज़िन्दगी लगभग अधूरी है। आज इन्हीं गैजेटों के चलते पूरी दुनिया हमारी एक अंगुली पर आकर सिमट गयी है। आज हम पूरी दुनिया को अपने मोबाइल पर सिर्फ एक अंगुली कि मदद से निहार सकते हैं। यूं तो हम अपने मोबाइल में ढेरों ऐप्‍स डाले रहते हैं पर जब बात ट्रेवल यानी यात्रा की आती है तो हमारे पास कोई भी अच्छी ट्रेवल ऐप्स नहीं होती।

गौरतलब है कि मोबाइल में अच्छी ट्रेवल ऐप्स का नो होना कभी कभी आपको बहुत परेशान कर सकता है। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे उन ट्रेवल ऐप्स के बारे में जिनको अपने स्मार्ट फ़ोन में इंस्टॉल कर आप वाक़ई एक स्मार्ट फैसला लेने वाले हैं , तो अब देर किस बात की आज ही इन ऐप्स को करिये अपने मोबाइल में इनस्टॉल और बनाइये अपने को स्मार्ट और अपनी यात्रा को यादगार।

 एक्सपीडिया

एक्सपीडिया

इस ऐप्स के माध्यम से आप फ्लाइट्स को आसानी से और सस्ते में बुक कर सकते हैं। ये आपको लास्ट मिनट डील्स, हॉट डील ऑफ द डे के अलावा कई विशेष ऑफर्स की जानकारी देती है। ये ऐप विंडोज, एंड्राइड और आई फ़ोन पर उपलब्ध है।

एक्सई करंसी ऐप्स

एक्सई करंसी ऐप्स

इस ऐप में फ्री करंसी कैलकुलेटर, लाइव रेट्स हैं। ये ऐप विंडोज, एंड्राइड और आई फ़ोन के अलावा ब्लैकबेरी पर भी उपलब्ध है।

 मैप माय इंडिया

मैप माय इंडिया

ये एक बेहद महत्त्वपूर्ण ऐप है जिसे आपके मोबाइल पर अवश्य होना चाहिए। इस ऐप में 1.8 मिलियन किलोमीटर के रोड नेटवर्क को कवर किया गया है। इस ऐप का जीपीएस कमाल का है जो बिल्कुल दुरुस्त है। इस ऐप में 579,000 शहरों, जिलों, गाँवों, सड़कों, गलियों, मुहल्लों को एक साथ जोड़ा गया है। इस ऐप में आपको एटीएम, बार, होटल, अस्पताल जैसी कई महत्त्वपूर्ण चीज़ें मिलेंगी। ये ऐप विंडोज, एंड्राइड और आई फ़ोन के अलावा ब्लैकबेरी पर भी उपलब्ध है।

ज़ोमाटो

ज़ोमाटो

इस ऐप के माध्यम से आप सही लोकेशन, खाने पीने की सबसे अच्छी जगह, होटल, सिनेमा हॉल, पेट्रोल पम्प को आसानी से ढूंढ सकते हैं। ये ऐप विंडोज, एंड्राइड और आई फ़ोन और ब्लैकबेरी पर उपलब्ध है।

गूगल ट्रांसलेटर

गूगल ट्रांसलेटर

यात्रा के दौरान अक्सर देखा जाता है कि व्यक्ति सबसे ज्यादा भाषा सम्बंधी परेशानियों का सामना करता है। ऐसी परेशानियों को दूर करने के लिए आप इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऐप के माध्यम से आप 70 से अधिक भाषाओँ का अनुवाद कर सकते हैं। ये ऐप एंड्राइड और ब्लैकबेरी पर सबसे बेहतर तरीके से काम करती है।

वाई फाई फाइंडर

वाई फाई फाइंडर

इस ऐप के माध्यम से आप ये देख सकते हैं कि जहां आप हैं वहां पर आपके सबसे नजदीक कौन सा वाई फाई नेटवर्क उपलब्ध है। ये ऐप ऑनलाइन और ऑफ लाइन दोनों तरीके से काम करती है। ये ऐप एंड्राइड और आईओस पर उपलब्ध है।

वेदर प्रो

वेदर प्रो

यात्रा के दौरान ये ऐप आपके लिए सबसे ज्यादा कारगर साबित होगी। प्रायः देखा जाता है कि व्यक्ति जब घूमने जाता है तो उस विशेष स्थान का मौसम कैसा होगा ? ये सवाल बार बार उसके ज़हन में आता है। ये ऐप आपके इन विचारों पर विराम लगा सकती है। इस ऐप के माध्यम से आप दो मिलियन के ऊपर स्थानों की वेदर रिपोर्ट देख सकते हैं। विंडोज एंड्राइड ब्लैक बेरी के अलावा ये ऐप आईओएस पर भी उपलब्ध है।

 इंस्टाग्राम

इंस्टाग्राम

ये एक फ़ोटो शेयरिंग ऐप है जिसपर आप यात्रा के दौरान ली गयी अपनी तस्वीरों को दोस्तों संग शेयर कर सकते हैं। इस ऐप में कई सारे इफेक्ट हैं जो अवश्य ही आपकी यात्रा को यादगार बनाएँगे। ये ऐप विंडोज, एंड्राइड, ब्लैक बेरी के अलावा आईओएस पर उपलब्ध है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+