Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जाने, भारत के पांच खूबसूरत झरने

जाने, भारत के पांच खूबसूरत झरने

हमारे देश में प्राकृतिक सुंदरता का भंडार भरा हुआ है, और इसी को देखने के लिए दूर-दूर से सैलानी यहां आते रहते हैं ऐसे ही खूबसूरत नजारे भारत के हर राज्य में स्थि‍त हैं।

By Goldi

भारत हर साल अपनी खूबसूरती, संस्कृति, विविधता और अनूठेपन से देश विदेश के लाखों पर्यटकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। आज हमारे भारत में ऐसा बहुत कुछ है जिसे देखना अपने आप में एक अनूखा अनुभव है।

हमारे देश में प्राकृतिक सुंदरता का भंडार भरा हुआ है, और इसी को देखने के लिए दूर-दूर से सैलानी यहां आते रहते हैं ऐसे ही खूबसूरत नजारे भारत के हर राज्य में स्थि‍त हैं।कलकल करते झरनों को देखना ऐसा ही मनोहारी दृश्य होता है. आइए हमारे साथ देखि‍ए ऐसे ही 10 झरनों का नजारा...

दूध सागर, गोवा

दूध सागर, गोवा

दूधसागर भारत का एकमात्र झरना है, जो दो राज्यों की सीमा पर स्थित है। गोवा-कर्नाटक बॉर्डर से मंडोवी नदी गुजरती है, जिस पर दूधसागर झरना स्थित है। पणजी से इसकी दूरी लगभग 60 किमी है. यहां मानसून के दौरान पर्यटकों का हुजूम उमड़ता हैदूधसागर जल प्रताप सबसे ऊँचे झरनों की सूची में भारत में 5 वें और विश्व में 227वें स्थान पर है। इस झरना की ऊँचाई 310 मीटर और औसत चौड़ाई 30 मीटर है। दूधसागर जल प्रताप मानसून के दौरान पर्यटकों को ज़्यादा आकर्षित करता है। दूधसागर झरने को 'मिल्क ऑफ सी' भी कहा जाता है। दूधसागर जल प्रताप सबसे ऊँचे झरनों की सूची में भारत में 5 वें और विश्व में 227वें स्थान पर है। इस झरना की ऊँचाई 310 मीटर और औसत चौड़ाई 30 मीटर है। दूधसागर जल प्रताप मानसून के दौरान पर्यटकों को ज़्यादा आकर्षित करता है।

PC: wikicommon

जोग वॉटरफॉल

जोग वॉटरफॉल

कर्नाटक का प्रसिद्ध जोग वॉटरफॉल शिमोगा जिले में स्थित है, जो शारवथी नदी के पानी से बनता है। यह भारत का दूसरा सबसे ऊंचा वॉटरफॉल है। इस फॉल को यूनेस्को की ओर से दुनिया के सबसे अच्छे पर्यावरणीय स्थलों
में से एक घोषित किया गया है।

नोहसंगिथांग वॉटरफॉल

नोहसंगिथांग वॉटरफॉल

मेघालय फॉल सेवन सिस्टर्स वॉटरफॉल के नाम से भी जाना जाता है। मेघालय के इस्ट खासी हिल्स जिले के मौजमइ गांव में स्थित इस वॉटरफॉल को मौजमइ वॉटरफॉल भी कहते हैं। इस फॉल की एक खासियत यह भी है कि यहां से पानी सिर्फ मॉनसून के मौसम में ही गिरता है।

खंडधार वाटरफाल

खंडधार वाटरफाल

उड़ीसा राज्य का सबसे बड़ा झरना सुंदरगढ़ जिले में हरे भरे जंगल के बीच स्थित है।घोड़े की पूंछ के आकार का ये वाटरफाल 801 फीट की कुल ऊंचाई के साथ भारत के 12 वें स्थान पर स्थित है।
PC: wikicommon

 थोसेघर वाटरफाल,

थोसेघर वाटरफाल,

महाराष्ट्रयह वाटरफाल महाराष्ट्र में स्थित है. यह सतारा शहर के कोंकन क्षेत्र की शुरुआत में ही पड़ता है। इसकी ऊंचाई 1150 फीट है. यह इस सुंदर घाटी में एक आकर्षण का केंद्र है। यह सुंदर घाटी को कस पठार और
कस झील के नाम से भी जाना जाता है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+