Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कोणार्क मंदिर के अलावा क्या आपने इन आकर्षणों को देखा है?

कोणार्क मंदिर के अलावा क्या आपने इन आकर्षणों को देखा है?

places to visit in konark odisha । कोणार्क के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल

कोणार्क शब्द का साहित्यक अर्थ सूर्य है, जो ओडिशा के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर को एक ऐतिहासिक नाम प्रदान करता है। अतीत से जुड़े पन्ने बताते हैं कि कोणार्क सूर्य मंदिर का संबंध 13वीं शताब्दी से है। कोणार्क शहर बंगाल की खाड़ी के पास स्थित है, जो अपने प्राचीन मंदिरों और धरोहरों के लिए जाना जाता है।

कोणार्क भारत के उन खास स्थानों में शामिल है जहां पूर्ण सूर्य ग्रहण का अनुभव किया जा सकता है। इसके अलावा यह ओडिशा के अनिवार्य पर्यटन स्थलों में भी गिना जाता है। इस लेख के माध्यम से जानिए आप कोर्णाक के सूर्य मंदिर के अलावा और कौन से कौन से प्रसिद्ध स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं।

सूर्य मंदिर

सूर्य मंदिर

PC- Subhrajyoti07

कोर्णाक के अन्य प्रसिद्ध स्थलों की सैर करने के पहले आप विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर को जरूर देखें। इस विशाल भव्य संरचना का निर्माण गंगा साम्राज्य के राजा नरसिंहदेव प्रथम ने करवाया था। सूर्य मंदिर भारत के सात आकर्षणो में गिना जाता है।

यह प्रसिद्ध मंदिर रथ के आकार का बनाया गया है, जिसमें स्तंभ और पहिए बने हुए हैं। माना जाता है कि यह मंदिर 1250 ईसवी में बनाकर तैयार किया गया था। इस मंदिर को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर भी घोषित किया जा चुका है।

पुरातात्विक म्यूजियम

पुरातात्विक म्यूजियम

PC- Jungpionier

कोर्णाक सूर्य मंदिर के अलावा आप यहां के पुरातात्विक म्यूजियम को देख सकते हैं जिसे 1968 में बनाकर तैयार किया गया था, यह एक महत्वपूर्ण स्थल है जहां पुरातात्विक वस्तुओं और सूर्य मंदिर के टूटी हुई आकृतियों को रखा गया है।

इस संग्रहालय मे प्राचीन काल की वस्तुओं को चार अलग-अलग गैलरी में रखा गया है। प्राचीन वस्तुओं में मूर्तियां, चित्र, पांडुलिपि आदि शामिल हैं। इतिहास के दिलचस्पी रखने वाले इस स्थल का भ्रमण कर सकते हैं।

रामाचांदी मंदिर

रामाचांदी मंदिर

PC- Kshetrabasi.147

आप यहां के प्रसिद्ध रामचांदी मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं। कुशभद्र नदी के तट पर स्थित यह मंदिर कोर्णाक से सबसे ज्यादा देखने जाने वाले मंदिरों में शामिल है। यह मंदिर देवी रामचांदी देवी को समर्पित है। यह कोर्णाक के सबसे खास मंदिरों में गिना जाता है।

नदी तट पर स्थित होने के कारण यहां श्रद्दालुओं के साथ-साथ पर्यटकों का आगमन भी होता है। इसके अलावा यहां का नदी तट शानदार पिकनिक स्पार्ट के नाम से भी जाना जाता है। आप यहां पक्षी विहार का आनंद भी ले सकते हैं।

कुरमा

कुरमा

कोर्णाक के खास स्थलों में आप यहां कुरमा की सैर का आनंद ले सकते हैं। यह एक बौद्ध स्थल है जो सूर्य मंदिर से लगभग 8 किमी की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा इस स्थल की गिनती ओडिशा से खास पुरातात्विक स्थलों में भी होती है। इस स्थल का महत्व इस तथ्य से भी लगाया जा सकता है कि इसका उल्लेख कुछ बौद्ध ग्रंथों में भी मिलता है। इस स्थल का अस्तित्व 8वी से 9वी शताब्दी से जुड़ा है। अगर आप इतिहास प्रेमी है यहां का भ्रमण जरूर करें।

अस्ट्रांगा

अस्ट्रांगा

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप कोर्णाक से 19 किमी की दूरी पर स्थित अस्ट्रांगा स्थल की सैर का आनंद ले सकते हैं। अस्ट्रांगा एक लोकप्रिय पिकनिक स्पार्ट है और कोर्णाक के नजदीक एक मछुवारों का गांव है। भ्रमण के लिए शाम का वक्त यहां आदर्श माना जाता है। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह स्थल किसी जन्नत से कम नहीं। अगर आप घूमने का शौक रखते हैं तो यहां का भ्रमण जरूर करें।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+