Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मैसूर से हॉर्सले हिल्स की सिल्‍की ड्राइव

मैसूर से हॉर्सले हिल्स की सिल्‍की ड्राइव

झीलों, जंगलों और मंदिर आदि से घिरा आंध्र प्रदेण की हॉर्सले हिल्स जगह बेहद खूबसूरत है।

By Lekhaka

आंध्र प्रदेश के पर्यटन स्‍थलों में हॉर्सले हिल्स का नाम बहुत मशहूर है। ये पहाड़ी घने जंगलों से घिरी है। हर्बल पौधे इस पर्वत श्रृंख्‍ला की खूबसूरती को दोगुना कर देते हैं। ताजी हवा के बीच यहां चारों ओर शांति की लहर दौड़ती है। हॉर्सले हिल्स के वन क्षेत्र में गुलमोहर, अल्‍लामांदा, रीठा, आंवाला बीड़ी पत्तियां, ब्‍लू गम और यूकेलिप्‍टस के साथ-साथ चंदन के पेड़ भी पाए जाते हैं।

यहां पर आप भालू, जंगली कुत्ते, सांभर और पैंथर आदि को जंगलों में देख सकते हैं। बैंगलोर और तिरुपति से होरसले पर्वत आसानी से पहुंचा जा सकता है। वीकएंड पर प्रकृति प्रेमियों के घूमने के लिए ये बेहतरीन जगह हैं।

हॉर्सले हिल्स आने का सही समय

हॉर्सले हिल्स आने का सही समय

नवंबर से मार्च के बीच होरसले पर्वत का मौसम सुहावना और मनभावन रहता है। इस दौरान यहां का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से 22 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।

मॉनसून के दौरान भी यहां पर जून से सितंबर के बीच हल्‍की बारिश होती है जिससे वातावरण बेहद सुहावना हो जाता है। वहीं गर्मी के दौरान यहां चिलचिलाती हुई धूप पड़ती है जिस वजह से इस मौसम में यहां पर्यटक कम ही आते हैं।Pc: Shyamal

हॉर्सले हिल्स कैसे पहुंचे

हॉर्सले हिल्स कैसे पहुंचे

सड़क मार्ग द्वारा

मैसूर से हॉर्सले हिल्स तक पहले रूट से दूरी 307 किमी है और दूसरे रूट से इसकी दूरी 327 किमी है। इन रूटों का विवरण इस प्रकार है :

पहला रूट : मैसूर - एनएच 150 ए से बेंगलुरु मैसूर रोड़ - एनएच 48 - एनएच 44 - चिकबल्लापुर रोड़ - होस्कॉट चिंतामणि रोड़ - कडापा बेंगलुरू राजमार्ग - गोनापिल्ली - मदनपल्ले रोड - हॉर्सले हिल्स

दूसरा रूट : मैसूर - एनएच 275 से बेंगलुरु मैसूर रोड़ - एनएच 75 से कुनिगल मदुर रोड़- चिकबल्लापुर से एनएच 648 - मदनपल्ले रोड़ -

हॉर्सले हिल्स
पहले रूट में 6 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा जबकि दूसरे रूट पर लगभग 7 घंटे का समय लग सकता है। पहला रूट छोटा है इसलिए आपको पहले रूट से जाना चाहिए।Pc:NAYASHA WIKI

रामनगर

रामनगर

मैसूर से सुबह जल्‍दी निकलें। विनायक माइलारी में नाश्‍ता करें। मैसूर से 98 किमी की दूरी पर सिल्‍क कोकून शहर है रामनगर। इस शांत और खूबसूरत जगह पर ट्रैकर्स खूब आते हैं। अगर आपके पास समय है तो आधे दिन के लिए रामदेवरा बेट्टा पर्वत पर ट्रैकिंग का मज़ा ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां 6 औरपहाड़ियों पर ट्रैक कर सकते हैं।

रामवदेवरा वल्‍चर अभ्‍यारण्‍य में आपको कई दुर्लभ पक्षियों की प्रजातियां देखने का मौका मिलेगा। इस खूबसूरत शहर को सेरिकल्‍चर भी कहा जाता है। इस क्षेत्र में उत्पादित रेशम का विश्व प्रसिद्ध मैसूर साड़ी में प्रयोग होता है। एशिया की सबसे बड़ी सिल्‍क मार्केट भी यहीं है।

रामनगर में आप अरकेशवरा मंदिर, मल्‍लेश्‍वरा मंदिर, बन्‍नी महाकाली मंदिर और चामुंडेश्‍वरी मंदिर आदि धार्मिक स्‍थल भी देख सकते हैं।

Pc:Vaibhavcho

देवानहल्‍ली

देवानहल्‍ली

बैंगलोर से महज़ एक घंटे की ड्राइव और रामनगर से 92 किमी की दूरी पर है ऐतिहासिक शहर देवानहल्‍ली। ये टीपू सुल्‍तान की जन्‍मभूमि है। देवानहल्‍ली में कई शानदार किले हैं जिन्‍हें 15वीं शताब्‍दी के दौरान बादशाहों द्वारा बनवाया गया था।

यहां पर किले में स्थित वेणुगोपाल का मंदिर सबसे ज्‍यादा प्रसिद्ध है। इस मंदिर की दीवारों पर पौराणिक ग्रंथ रामायण का सुंदर चित्रण किया गया है। यहां पर एक निजी पार्क में आराम भी कर सकते हैं और टीपू सुल्‍तान मेमोरियल भी देख सकते हैं।

Pc:Tinucherian

चिंतामणि

चिंतामणि

51 किमी की ड्राइव की दूरी पर स्थित है टमाटर और सिल्‍क का शहर चिंतामणि। इस शांत और धार्मिक गांव का नाम मराठा सरदार चिंतामणि राव के नाम पर रखा गया है। चिंतामणि में कैलासागिरी आर अंबाजी दुर्गा गुफा मंदिर जरूर देखें।

75 किमी की ड्राइव के बाद अरुणाचल प्रदेश का एक और खूबसूरत राज्‍य पड़ता है - हॉर्सले हिल्स।

Pc:Samson Joseph

परिवहन के अन्‍य साधन

परिवहन के अन्‍य साधन

रेल मार्ग द्वारा : मदनपल्‍ले रेलवे स्‍टेशन निकटतम रेलवे स्‍टेशन है। होरसले हिल्‍स यहां से 26 किमी दूर है। मदनपल्‍ले रेलवे स्‍टेशन पर नई दिल्‍ली, बेंगलुरू, मैसूर, लखनऊ, चेन्‍नई, पटना, कन्‍याकुमारी और गया से ट्रेने आती हैं।

बस द्वारा : होरसले हिल्‍स के लिए आंध्र प्रदेश राज्‍य सड़क परिवहन निगम के अन्‍य राज्‍यों से कई बसें चलती हैं। ये यात्रा आपको काफी सस्‍ती भी पड़ेगी लेकिन यहां आप अपने साथ ज्‍यादा सामान लेकर नहीं जा सकते हैं। मदनपल्‍ले और होरसले हिल्‍स के बीच नियमित बसें चलती हैं।

वायु मार्ग द्वारा : बैंगलोर में स्थित केंपेगोवड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट निकटतम हवाई अड्डा है। इसके बीच की दूरी 144 किमी है।
Pc: official site

गंगोत्री झील और मानसरोवर

गंगोत्री झील और मानसरोवर

यूकेलिप्‍टस के पेड़ों और गंगोत्री झील से घिरी इस खूबसूरत जगह पर आप अपने परिवार के साथ थोड़ा क्‍वालिटी टाइम बिता सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों को तो इस जगह पर जरूर ही आना चाहिए। गर्मी के मौसम में इस झील का पानी सूख जाता है जबकि मॉनसून के दौरान यहां भारी संख्‍या में पर्यटक आते हैं।Pc:officialy page

गली बंदालु

गली बंदालु

बहती ताजी और ठंडी हवा के बीच इस जगह का नज़ारा बेहद खूबसूरत लगता है। इसे विंडी रॉक के नाम से भी जाना जाता है। इस पूरी पहाड़ी पर सैर करते हुए आपको एक अलग ही अनुभव होगा। गली बंदालु कई प्राकृतिक झीलों और पार्कों से घिरा है। शांतिप्रिय लोगों को इस जगह पर बहुत मज़ा आता है।Pc:Yercaud-elango

मल्‍लम्‍मा मंदिर

मल्‍लम्‍मा मंदिर

हॉर्सले हिल्स के प्राचीन मंदिरों में से एक है मल्‍लम्‍मा मंदिर जो कि देवी मल्‍लम्‍मा को समर्पित है। पर्वत की चोटि पर स्थित इस मंदिर में बड़ी संख्‍या में पर्यटक और श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। मान्‍यता है कि प्राचीन समय में मल्‍लम्‍मा नामक एक छोटी कन्‍या स्‍थानीय लोगों के रोग ठीक किया करती थी। हाथी उस कन्‍या की देखभाल किया करते थे। एक दिन अचानक से वो कन्‍या गायब हो गई और तभी से गांववासी उस कन्‍या का देवी के रूप में पूजन करने लगे।

हॉर्सले हिल्स चिड़ियाघर

हॉर्सले हिल्स चिड़ियाघर

हॉर्सले हिल्स पर आप चिडियाघर देखना बिलकुल नहीं भूल सकते। इस चिडियाघर में घनी वनस्पतियां और जानवर मौजूद हैं जहां आप अपने परिवार के साथ समय बिता सकते हैं। प्रकृति और वन्‍यजीव प्रेमियों के लिए ये चिडियाघर बहुत खास है।

Pc: Mithun1111

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+