Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस दिन से होगा नवी मुंबई एयरपोर्ट का संचालन शुरू, मुंबई एयरपोर्ट से जोड़ेगा एक्सप्रेस लाइन मेट्रो !

इस दिन से होगा नवी मुंबई एयरपोर्ट का संचालन शुरू, मुंबई एयरपोर्ट से जोड़ेगा एक्सप्रेस लाइन मेट्रो !

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों के अतिरिक्त बोझ को कम करने के लिए नवी मुंबई एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। इस एयरपोर्ट का निर्माण साल 2017 में शुरू हुआ था। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में इस एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है।

कई चरणों में इस एयरपोर्ट का निर्माण किया जाएगा लेकिन इसके पहले चरण का निर्माण पूरा होकर एयरपोर्ट का संचालन कब से शुरू होने वाली है, इस बाबत जानकारी सामने आयी है। वहीं दूसरी ओर मुंबई एयरपोर्ट से नवी मुंबई एयरपोर्ट को मेट्रो के जरिए जोड़ने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।

navi mumbai airport

कब से शुरू होगा नवी मुंबई एयरपोर्ट का संचालन?

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण अडाणी समूह कर रहा है। हाल ही में Times Now को दिये एक बयान में अरुण बंसल, अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग लि. के सीईओ, ने घोषणा की है कि निर्धारित समयानुसार ही नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य आगे बढ़ रहा है।

इस एयरपोर्ट का संचालन मार्च 2025 तक पूरा होने की संभावना है। उन्होंने दावा किया कि यह एयरपोर्ट भारत का पहला एयरपोर्ट होगा जो सड़क, बुलेट ट्रेन, जलमार्ग और मेट्रो सभी से जुड़ा होगा। हालांकि अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा कि एयरपोर्ट पर कनेक्टिविटी संरचना को पूरी तरह से तैयार होने में 3-4 सालों का अतिरिक्त वक्त लग सकता है। बताया जाता है कि नवी मुंबई एयरपोर्ट वित्तिय वर्ष 2025 के अंत तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।

मुंबई एयरपोर्ट से जोड़ेगा मेट्रो लाइन

मिली जानकारी के अनुसार नवी मुंबई एयरपोर्ट मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 35 किमी लंबे मेट्रो लाइन के माध्यम से जुड़ जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो लाइन को तैयार करने में लगभग 15,000 करोड़ रुपए की लागत आ सकती है।

navi mumbai airport starting date

इस मेट्रो लाइन को तैयार करने की जिम्मेदारी दो कंपनियों को सौंपी गयी है, जिसमें से एक कंपनी छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 8 किमी लंबी लाइन बनाएगी और दूसरी कंपनी अगले 11.1 किमी लंबी लाइन को नवी मुंबई एयरपोर्ट से जोड़ने की जिम्मेदारी उठाएगी। बताया जाता है कि मुंबई वाले हिस्से में, अंधेरी और घाटकोपर में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे में यह मेट्रो लाइन अंडरग्राउंड हो सकती है। अगले 7 सालों के अंदर इस लाइन को पूरी तरह से तैयार कर देने की योजना बनायी गयी है।

कहां से कितना दूर होगा नवी मुंबई एयरपोर्ट

  • मुंबई एयरपोर्ट से नवी मुंबई एयरपोर्ट - 35 किमी
  • मीरा रोड से नवी मुंबई एयरपोर्ट - 48 किमी
  • गेटवे ऑफ इंडिया से नवी मुंबई एयरपोर्ट - 49 किमी
  • पुणे से नवी मुंबई एयरपोर्ट - 115 किमी
  • नासिक से नवी मुंबई एयरपोर्ट - 170 किमी
  • रत्नागिरी से नवी मुंबई एयरपोर्ट - 296 किमी

क्या है नवी मुंबई एयरपोर्ट की विशेषताएं

  • 1160 हेक्टेयर के क्षेत्र में नवी मुंबई एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है।
  • टर्मिनल का डिजाइन भारत के राष्ट्रीय पुष्प कमल से प्रेरित है।
  • इस एयरपोर्ट में बड़े पैमाने पर हरित बिजली का इस्तेमाल किया जाएगा।
  • पूरे एयरपोर्ट पर जितने भी वाहनों का इस्तेमाल होगा, सभी इलेक्ट्रिक वाहन होंगे और उनके लिए एयरपोर्ट परिसर में ही चार्जिंग प्वाएंट भी बनाएं जाएंगे।
  • इस परियोजना का सबसे मुश्किल हिस्सा ऊंची पहाड़ियों से निपटना और उल्वे नदी के मार्ग को बदलना रहा है।
  • उल्वे नदी का 40 मीटर चौड़ा मार्ग पूरी साइट को काट रहा था। लेकिन नदी का मार्ग बदला गया और अब यह साइट को प्रभावित नहीं कर रहा है।

More News

    Read more about: mumbai airport
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+