Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भुवनेश्वर में खुला भारत का पहला इनडोर एथलेटिक्स सेंटर, क्या है इसकी खासियतें?

भुवनेश्वर में खुला भारत का पहला इनडोर एथलेटिक्स सेंटर, क्या है इसकी खासियतें?

हाल ही में भारत के पहले इंडोर एथलेटिक्स सेंटर का उद्घाटन ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किया। इस एथलेटिक्स सेंटर और स्टेट ऑफ आर्ट एक्वाटिक सेंटर को भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में खोला गया है। इस मौके पर नवीन पटनायक ने कहा कि नये इंडोर एथलेटिक्स सेंटर के खुलने से खिलाड़ियों को पूरे साल, अच्छी ट्रेनिंग मिल सकेगी और उन्हें खराब मौसम के बारे में फिक्र करने की जरूरत ही नहीं होगी।

इस मौके पर उन्होंने स्टेडियम परिसर में इंडोर डाइविंग सेंटर का भी शिलान्यास किया।

bhubaneshwar odisha indoor centre

दावा किया जा रहा है कि यह इंडोर एथलेटिक्स सेंटर भारत का एकमात्र इनडोर सेंटर है जो क्षेत्रीय और महाद्वीपिय चैम्पियनशिप की मेजबानी करने की क्षमता रखता है। उद्घाटन के मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पटनायक ने कहा, "हमें पूरा विश्वास है कि इंडोर एथलेटिक्स सेंटर और एक्वाटिक सेंटर दोनों निश्चित रूप से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर खेल उत्कृष्टता के लिए मानक स्थापित करने में मददगार साबित होगी। इतना ही नहीं यह ओडिशा में खेल व खिलाड़ियों की स्थिति को और मजबूती प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।"

odisha bhubaneshwar

जानकारी के अनुसार, इंडोर एथलेटिक्स सेंटर में खिलाड़ियों के रहने की पूरी व्यवस्था होगी ताकि उन्हें फुल-टाइम कोचिंग मिल सकें। इंडोर एक्वाटिक सेंटर में 50 मीटर ओलंपिक्स के आकार का स्विमिंग पुल और 25 मीटर का वार्म-अप पुल है, जिसमें 1000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है।

यहां अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं भी आयोजित हो सकेंगी। इसके अलावा यहां फिटनेस सेंटर, स्पोर्ट्स रिकवरी सुविधा और 26 ट्विन कमरों समेत खिलाड़ियों के रुकने की व्यवस्था भी होगी।

मुख्यमंत्री ने कलिंग स्टेडियम में ही इंडोर डाइविंग सेंटर का शिलान्यास भी किया। इस डाइविंग सेंटर में 25 मीटर का पुल होगा, जिसके साथ ही लयबद्ध तैराकी के लिए 5 मीटर का अतिरिक्त पुल होगा। यहां 500 दर्शक बैठ सकेंगे।

More News

    Read more about: india odisha
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+