Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कोणार्क के समुद्रतट पर आयोजित होगा प्रसिद्ध सैंड आर्ट फेस्टिवल, जानिए इसकी Date!

कोणार्क के समुद्रतट पर आयोजित होगा प्रसिद्ध सैंड आर्ट फेस्टिवल, जानिए इसकी Date!

भारत की कोई भी उपलब्धी हो या दुनिया में घटी कोई भी बड़ी घटना हो, पुरी के समुद्रतट पर रेत से बनी सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक की कलाकृतियां सोशल मीडिया पर जरूर छा जाती हैं। अगर आप भी इस अनोखी कला के दिवाने हैं और सैंड आर्ट को और भी करीब से अनुभव करना चाहते हैं तो कोणार्क के समुद्रतट पर आयोजित होने वाली सैंड आर्ट फेस्टिवल का हिस्सा जरूर बनें।

sand

इस फेस्टिवल में सुदर्शन पटनायक जैसे भारतीय कलाकारों के साथ ही दुनिया भर से आने वाले कलाकार भी शामिल होंगे।

कहां होगा सैंड आर्ट फेस्टिवल

सैंड आर्ट फेस्टिवल ओडिशा के कोणार्क में स्थित चंद्रभागा समुद्रतट पर आयोजित किया जाएगा। यह एक वार्षिक फेस्टिवल है, जिसे हर साल नवंबर माह में आयोजित किया जाता है। समुद्रतट की गीली सुनहरी रेत पर शानदार कलाकारी बनाने के लिए देश के कोने-कोने से और दुनिया भर के कई प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट यहां आते हैं।

art

इस सैंड आर्ट फेस्टिवल का आयोजन ओडिशा के टूरिज्म विभाग द्वारा विश्व प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट और पद्मश्री सुदर्शन पटनायक के साथ मिलकर आयोजित किया जाता है, जिसमें आने वाला हर कलाकार सिर्फ और सिर्फ रेत से ही अपनी कलाकारी दिखाता है।

कौन से कलाकार होंगे शामिल

सैंड आर्ट फेस्टिवल में करीब 70 कलाकाल शामिल होंगे जो देश भर के विभिन्न राज्यों से होंगे। इसके अलावा इसमें लगभग 10 विदेशी कलाकार भी शामिल होंगे, जिनमें मैक्सिको, स्पेन, सिंगापुर, फ्रांस, नॉर्वे, जर्मनी, नीदरलैंड और अमेरिका शामिल हैं। ये सभी कलाकार अपनी-अपनी पसंद से किसी थीम के आधार पर विभिन्न मुद्दों पर रेत से बनी अपनी कलाकारी दिखाएंगे।

sand art festival

कोई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों को दर्शाएगा तो कोई प्राकृतिक किसी मुद्दे पर कलाकारी बनाएगा। किसी को पर्यावरण के विषय को रेत की कलाकारी प्रदर्शित करना होगा और हर कलाकार को उसकी पसंद की कलाकारी करने की छुट दी जाएगी।

पैनेल के जज लेंगे फैसला

judge

इन शानदार कलाकृतियों को सिर्फ तैयार ही नहीं किया जाएगा बल्कि किसी भी आम प्रतियोगिता की तरह ही सैंड आर्ट फेस्टिवल को एक प्रतियोगिता बनाते हुए पैनल के एक्सपर्ट इन कलाकृतियों के निर्णायक भी बनेंगे। जिन कलाकारों के मुद्दे और कलाकृतियां सबसे बेस्ट होंगी, उन्हें अवॉर्ड भी प्रदान किया जाएगा। यहां आने वाले दर्शकों को अपने पसंदीदा सैंड आर्टिस्ट से बात करने और उनकी कलाकृति के पीछे की सोच के बारे में सीधे उनके ही जानने का मौका मिलेगा।

कब होगा फेस्टिवल

ओडिशा के चंद्रभागा बीच पर सैंड आर्ट फेस्टिवल 2023 का आयोजन 1 से 5 दिसंबर 2023 को आयोजित किया जाएगा जिसके लिए ओडिशा टूरिज्म विभाग आवेदन भी आमंत्रित कर रहा है। फेस्टिवल के दिनों में सुबह 10.30 बजे से लेकर शाम को 5.30 बजे के बीच दर्शक यहां आकर इन कलाकृतियों को देख और कलाकारों से बात कर सकते हैं।

कैसे पहुंचे चंद्रभागा बीच

चंद्रभाग पुरी और भुवनेश्वर दोनों शहरों से सड़क और रेल मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यह भुवनेश्वर से करीब 65 किमी और पुरी से 35 किमी की दूरी पर है। अगर आप चाहे तो भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर उतरकर टैक्सी या कैब के माध्यम से सीधे चंद्रभागा पहुंच सकते हैं जहां आप सैंड आर्ट का लुत्फ उठा सकेंगे।

More News

    Read more about: festival puri konark odisha
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+