Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वन्य जीवों से कहा, 'Say Cheeeeeez', तो नहीं रहेगी खैर - ओडिशा सरकार ने चेताया

वन्य जीवों से कहा, 'Say Cheeeeeez', तो नहीं रहेगी खैर - ओडिशा सरकार ने चेताया

घूमने-फिरने का मौसम आ रहा है। बोर्ड की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं और स्कूल-कॉलेज में गर्मी की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं। ऐसे में विभिन्न पर्यटन स्थलों पर लोगों की भीड़ बढ़ेगी। जंगल, अभयारण्यों या फिर नेशनल पार्क में घूमने जाने वाले लोगों की भी अच्छी-खासी तादाद होती है। इसके साथ ही आती है सोशल मीडिया पर बाढ़...

वन्य जीवों को बैकग्राउंड में रखकर लिये जाने वाले सेल्फी की। आपने-हमने सबने सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी फोटो जरूर देखी होगी, जिसमें वन्य जीवों के काफी करीब जाकर उनके साथ तस्वीरें खींचवायी गयी है। लेकिन अब अगर ओडिशा के वन्य क्षेत्रों में ऐसी कोई भी तस्वीर खींची या सोशल मीडिया पर ऐसी कोई तस्वीर दिखती है, तो फोटो लेने वाले व्यक्ति की खैर नहीं रहेगी। ओडिशा सरकार ने स्पष्ट और बेहद कड़े शब्दों में चेतावनी जारी की है।

Wild elephant

बैन हुआ वन्य जीवों के साथ सेल्फी

हाल ही में ओडिशा सरकार की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि जो लोग वन्य जीवों के साथ फोटो या सेल्फी लेते हैं और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं, उन्हें कड़ी सजा मिल सकती है। उन्हें 7 सालों की जेल की सजा भी हो सकती है। ओडिशा सरकार के वन्य विभाग की तरफ से जारी इस बयान में पर्यटकों से वाइल्डलाइफ (प्रोटेक्शन) एक्ट 1972 को भंग न करने का अनुरोध किया गया है।

क्यों लिया गया ऐसा फैसला

cute wild deer

ओडिशा सरकार की तरफ से बताया गया है कि वन्य जीवों के साथ सेल्फी या फोटो लेना उनके सामान्य जीवनचक्र को प्रभावित करता है और इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अपलोड करके लोग वन्य जीव संरक्षण कानून का उल्लंघन करते हैं। इस तरह के व्यवहार को रोकने और वन्य जीवों के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से ही ओडिशा सरकार ने जंगली जानवरों के साथ सेल्फी को बैन करने जैसा कदम उठाया है।

साथ ही कहा गया है कि जंगली जीवों के साथ सेल्फी लेना जिस तरह से वन्य जीवों के लिए खतरा बनता है, उसी तरह से यह सेल्फी या फोटो खींचवाने वाले व्यक्ति के लिए भी खतरनाक होता है। जंगली जानवरों के व्यवहार का कुछ पता नहीं होता है। कौन सी चीज उन्हें अच्छी न लगे और वे कभी भी हमला कर सकते हैं। इसलिए लोगों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है कि वे सतर्क और सावधान रहकर जंगली जानवरों से सुरक्षित दूरी बनाकर रहे।

नियमों का पालन करके ही ले फोटो

wild fox no selfie with wild animal in odisha

ओडिशा के वन विभाग की तरफ से कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति वन्य जीवों की फोटो (Wildlife Photography) लेना ही चाहता है तो उसे सभी नियमों का पालन करना पड़ेगा और फॉरेस्ट ऑफिसर से उसकी अनुमति लेनी पड़ेगी। अगर कोई व्यक्ति इन नियमों का उल्लंघन करता या सोशल मीडिया पर किसी जंगली जीव के साथ सेल्फी अथवा फोटो अपलोड करता है, जिसमें नियमों का पालन नहीं किया गया है तो उसे 7 साल तक की सजा हो सकती है। ओडिशा सरकार ने इस बाबत हेल्पलाइन भी जारी कर दी है।

More News

    Read more about: odisha jungle
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+