Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »एक दिन में त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर वापस लौटे मुंबई, Tour Guide

एक दिन में त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर वापस लौटे मुंबई, Tour Guide

लॉन्ग वीकेंड पर भी अगर काम का दबाव अधिक होने या किसी भी कारण से बाहर घूमने जाने का प्लान नहीं बना सकें हैं, तो कोई बात नहीं। सिर्फ 1 दिन के लिए परिवार या फिर दोस्तों के साथ घूमने का प्लान तो बना ही सकते हैं न...। अगर आप मुंबई में रहते हैं तो यहीं बेस्ट समय है, नासिक और त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लें।

क्योंकि कुछ दिनों में ही मुंबई में इतनी गर्मी पड़नी शुरू हो जाएगी कि वीकेंड भले ही लॉन्ग हो लेकिन घर से दिन के समय निकलना ही नामुमकिन सा लगने लगेगा।

trimbakeshwar nashik

हम आपको बता रहे हैं मात्र एक दिन में, यानी सुबह मुंबई से निकलकर रात तक त्र्यंबकेश्वर महादेव के दर्शन कर वापस मुंबई लौटने का बजट टूर प्लान -

  • मुंबई के दादर स्टेशन से साईंनगर शिरडी-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस पकड़ लें। यह ट्रेन सुबह 6.30 बजे खुलती है, जो सुबह 9 बजे आपको नासिक पहुंचा देगी।
  • नासिक स्टेशन के बाहर ही आपको बस या ऑटो मिल जाएगा, जो लगभग 1 से 1.30 घंटे में आपको त्र्यंबक शहर में पहुंचा देगा।
  • त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर से महज 5 मिनट की दूरी पर ही मौजूद है गुप्त गोदावरी उद्गम स्थान। मान्यतानुसार मंदिर में दर्शन करने से पहले लोग यहां डुबकी लगाते हैं।
gupt godavari kund nashik
  • त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में प्रवेश करने के दो विकल्प मिलेंगे। या तो आप फ्री लाइन में जा सकते हैं या फिर 200 रूपए का स्पेशल दर्शन पास खरीद सकते हैं।
  • अगर ₹200 का स्पेशल दर्शन पास खरीदकर आप महादेव के दर्शन करने की लाइन में लगते हैं तो आम दिनों में आप महज 15-20 मिनट में भगवान के दर्शन कर सकते हैं।
  • अगर आप फ्री दर्शन वाले लाइन में जाते हैं, तो आम दिनों में संभव है आपको भगवान का दर्शन करने में 45-50 मिनट का समय लग जाए।
  • गुप्त गोदावरी और त्र्यंबकेश्वर महादेव का दर्शन कर मंदिर से बाहर निकलते-निकलते दोपहर के लगभग 1 बज जाएंगे।

trimbakeshwar jyotirling nashik one day trip

क्या होगा आगे का प्लान

वीकेंड पर घूमने निकले हैं तो सिर्फ महादेव के दर्शन कर वापस थोड़े ही लौट सकते हैं। मंदिर में दर्शन करने के बाद भूख भी तो लगी होगी। मंदिर से ऑटो या रिक्शा लेकर लंच करने साधना वीलेज जा सकते हैं। दो लोगों के खाने के लिए यहां खर्च लगभग ₹500 हो सकता है। यहां आपको महाराष्ट्रीयन, उत्तर भारतीय और कॉन्टीनेंटल खाना मिल जाएगा। सिर्फ ₹99 में यहां आपको स्पेशल मिसल पाव मिल जाएगा जो एक व्यक्ति के लंच के लिए काफी है।

MTDC Boat club

3 बजे तक लंच खत्म करके आप चाहे तो महाराष्ट्र टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MTDC) बोटिंग क्लब जा सकते हैं। यहां बोटिंग के लिए आपको कई स्लॉट मिलेंगे। अगर 5-5.30 बजे का स्लॉट आप लेते हैं, तो सनसेट का शानदार नजारा बोटिंग करते हुए देख सकेंगे। यहां बोटिंग का किराया ₹300 से शुरू होता है।

शाम को ज्यादा देर ना करें, 6 बजे तक नासिक के लिए निकल जाएं। शाम 7.15 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस मिल जाएगी, जो आपको रात 10.30 बजे तक दादर पहुंचा देगी। एक दिन के इस पूरे ट्रिप पर आपका अधिकतम ₹2000 तक खर्च हो सकता है।

More News

    Read more about: mumbai maharashtra nashik weekend
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+