Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बीच हॉलीडेज पर जा रहे हैं- तो इसे खास पढ़ें

बीच हॉलीडेज पर जा रहे हैं- तो इसे खास पढ़ें

अगर आप समुद्री तटों की यात्रा एक दो दिन के लिए करना चाहते हैं, तो जरा सम्भलकर करें, क्योंकि गर्मियों के दौरान अक्सर समुद्री तटों पर उमस बढ़ जाती है, जिससे छुट्टियों में रंग में भंग पड़ जाता है।

By Goldi

जैसे ही छुट्टियों की शुरुआत होती है, सब घूमने की प्लानिंग करने लगते है,किसी को बर्फीले पहाड़ देखने होते हैं, तो किसी को मीलों दूर तक फैले समुंदर को। यूं तो बीचेस को गर्मियों में घूमने से बचना चाहिए, फिर भी अगर आप समुद्री तटों की यात्रा एक दो दिन के लिए करना चाहते हैं, तो जरा सम्भलकर करें, क्योंकि गर्मियों के दौरान अक्सर समुद्री तटों पर उमस बढ़ जाती है, जिससे छुट्टियों में रंग में भंग पड़ जाता है।

खासकर की अगर आप गोवा की प्लानिंग कर रहे हैं, यहां रात को तो मौसम सुहावना रहता है, लेकिन दिन की गर्मी आपकी छुट्टियों का मजा किरकिरा कर सकती है। लेकिन अगर आप कुछ बातों का खास ख्याल रखेंगे तो आपकी बीच हॉलीडेज भी हिल स्टेशन हॉलीडेज की तरह यादगार बन सकती है। तो बीच पर जाने से पहले एकबार इसे जरुर ध्यान दे पढ़ लें-

सन्स क्रीम रखना कतई ना भूले

सन्स क्रीम रखना कतई ना भूले

बीच हॉलीडेज की पैकिंग करते समय गलती से भी संसक्रीम रखना ना भूले, अगर आप इस क्रीम को नहीं ले गयीं, तो आप तपती धूप से टेन का शिकार हो सकती है। तो बेहतर है की अच्छे एसपीएफ की सनस्‍क्रीन लेकर ही बीच की छुट्टियों पर निकलें।

पानी पीते रहे

पानी पीते रहे

अगर आप दिन के समय बीच पर घूम रहे हैं, तो अपने साथ पानी की बोतल रखें, साथ ही डी-हाइड्रेशन से बचने के लिए नींबू पानी- नारियल पानी आदि पीते रहें।

चश्मा और हैट जरुर रखें

चश्मा और हैट जरुर रखें

बीच पर छुट्टियाँ मनाने जा रहीं है तो चश्मा और हैट लगाना कतई ना भूले...एक तो ये दोनों चीजे आपको धुप से बचाएंगी, साथ ही आपको स्टाइलिश लुक भी प्रदान करेगीं।

वाटरप्रूफ बैग करें कैरी

वाटरप्रूफ बैग करें कैरी

आप किसी भी हॉलीडेज पर जायें, लेकिन हमेशा अपने साथ वाटर प्रूफ बैग करें कैरी,ताकि मौज मस्ती के दौरान आप अपना सामान इस बैग में रख सकती हैं। वैसे भी मौसम का कहीं कोई भरोसा नहीं कि , कब कहां कैसा हो जाये।

 कैमरा साथ जरूर ले जाएं

कैमरा साथ जरूर ले जाएं

अगर आप अपनी बीच वेकेशन की यादों को संजोकर रखना चाहती हैं, तो अपने साथ कैमरा ले जाना कतई ना भूलें, ताकि आप समुद्री तट अपर छुट्टियों को एन्जॉय करते हुए अपने खुशनुमा पलों को कैमरे में कैद कर सकें। इन आसान से बीच पर छुट्टियाँ मनाने के लिए टिप्स को ध्यान रखेंगे तो अवश्य ही आपके पसंदीदा समुद्र तट पर आपका समय मजेदार बीतेगा और आप वहां से अपने साथ खुबसूरत यादें बटोर कर लौटेंगे।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+