
तमिलनाडू एक बेहद ही खूबसूरत राज्य है,हां की संस्कृति, धर्म, सहजता और सुंदरता पर्यटकों का मन मोह लेती है। यहां पर्यटकों के लिए काफी कुछ खास और बेहतरीन है, वह यहां आकर ऐसे दृश्यों को भी देख सकते है जिसकी मात्र वह कल्पना कर सकते है।
इसी क्रम में आज हम आपको बताने जा रहें हैं तमिलनाडू के खूबसूरत पर्यटन स्थल बल्परई के बारे में। बल्परई तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में स्थित है। इसे 'सांतवा स्वर्ग' भी कहा जाता हैं।
अन्नामलाई पहाड़ी क्षेत्र स्थित यह शहर हरे-भरे पहाड़ों और जंगलों से समृद्ध है। यदि आप स्वर्ग का अहसास करना चाहते हैं, तो कम से कम एक बार आपको बल्परई की सैर जरुर करनी चाहिए।
वेस्टर्न घाट में अन्नामलाई रेंज में बसा यह हिल स्टेशन चाय व कॉफी के बागानों, मॉन्की फॉल्स और परमबिकुलम, अलियार, निरार, शोलेयार जैसे बांधों के चलते चर्चित है। यहां आने वाले पर्यटक जंगलों में हाथी, हिरण और बंदरों को आसानी से देख सकते है,यदि भाग्यशाली रहे तो पाइथन व पैंथर को भी कभी-कभी देख सकते है । बल्परई के मंदिरों में आधुनिक और प्राचीन वास्तुकला का अदृभुत नजारा देखने को मिलता है।
अपनी भागमभाग भरी जिन्दगी से कुछ पल निकाल कर यहांपहुँचने के बाद निश्चित ही आप इसे अपनी जिन्दगी का एक बेहतरीन लम्हा मानेंगे ! आइये जानते हैं बल्परई में घूमने के स्थानों के बारे में....

बालाजी मंदिर
बल्परई स्थित बालाजी मंदिर एक रमणीय पर्यटक स्थल हैं। इस मंदिर के आसपास की हरियाली रमणीय फूल मन को आनंदित कर देते है ।बच्चों के लिए यहां चिल्ड्रेन पार्क भी हैं।PC: rajaraman sundaram

शोलेयर डैम
शोलेयर डैम बल्परई से बीस किलोमीटर दूर स्थित है । इस बांध के आसपास का हिस्सा अदृभुत है ! पर्यटक इसे बिना देखे रह नहीं पाते।
PC:Jaseem Hamza

ग्रास हिल
बल्परई स्थित ग्रास हिल पूरी तरह घास से ढ़का है ! ग्रास हिल अत्यंत ही मनमोहक पर्यटक स्थल है।यह इंदिरा गांधी वाइल्डलाइफ सेंचुरी का एक हिस्सा है। इस जगह को घूमने के लिए आपको वाइल्डलाइफ वार्डन की इजाजत लेनी होगी।PC:Jaseem Hamza

चिन्नाकैलैर
भारत में चिन्नाकैलैर चेरापूंजी के बाद दूसरी ऐसी जगह हैं जहां भारी बारिश होती है। चिन्नाकैलैर में कई वाटरफॉल है ! बल्परई से 15 किलोमीटर दूर यह जगह पर्यटकों में खास है।भारी बारिश होने के कारण यहां कई प्राकृतिक वाटरफॉल हैं।PC: Jeganila

विनायक मंदिर
पर्यटक बल्परई से पांच किलोमीटर दूर स्थित इस विनायक मंदिर को देखे सकते ।यहां का रमणीय दृश्य, शांत वातावरण,सुन्दरता और साफ-सफाई देखे बिना इस पर्यटन स्थल की तारीफ़ किये बिना कोई रह ही नहीं सकता ।इस मंदिर में सुंदर बगीचा और जयश्री चाय इंडस्ट्रीज है। विनायक मंदिर अपने मनोहारी दृश्यों और शांत वातावरण के चलते पर्यटकों को कुछ देर यहां बैठने को मजबूर करता है ।PC: Sivavkm

मंकी फाल्स
पर्यटक मंकी फाल्स में शॉवर का आनंद ले सकते हैं। यहीं आसपास बंदरों का झुंड देखा जा सकता है ।इसके साथ ही आप यहां नंबर पराई बांध, नलामुदी बांध, कदमपराई बांध, टॉपस्लीप, अथीरैपैली फाल्स और अन्नामलाई वाइल्ड लाइफ सैंक्च्युरी भी देख सकते है।यहां की हर जगह प्राकृतिक सुन्दरता से परिपूर्ण है।PC:Dilli2040

कैसे पहुंचे
हवाई मार्ग
बल्परई जाने के लिए हवाई मार्ग का इस्तेमाल किया जा सकता है। नजदीकी हवाई अड्डा कोयम्बटूर है।
रेलवे द्वारा
इसका नजदीकी रेलवे स्टेशन कोयम्बटूर में हैं..जहां से पर्यटक आसानी से यहां की सैर पर आ सकते है।
सड़क द्वारा
बल्परई राजमार्गो से अच्छे से जुड़ा है, यहां आप आसानी से बस या टैक्सी द्वारा पहुंच सकते है।
PC:Jaseem Hamza



Click it and Unblock the Notifications











