Search
  • Follow NativePlanet
Share
» » 'पंजाब का पेरिस' देखना है तो बनाएं दिल्ली से कपूरथला का प्लान

'पंजाब का पेरिस' देखना है तो बनाएं दिल्ली से कपूरथला का प्लान

कपूरथला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल । places to visit in kapurthala punjab

ब्रिटिश काल में भारत की एक बड़ी रियासत रह चुका कपूरथला पंजाब राज्य का एक खूबसूरत शहर है, जिसकी शानदार वास्तुकला को देखते हुए इसे 'पंजाब का पेरिस' भी कहा जाता है। शहर में मौजूद प्राचीन संरचनाएं और गार्डन इंडो-सारसेन और फ्रेंच वास्तुकला के अनूठे उदाहरण हैं। इस शहर को बसाने(11शताब्दी) का श्रेय जैसलमेर के भाटी राजपूत वंश को जाता है। जिसके बाद यहां कई सालों तक अहलूवालिया राजवंश का शासन रहा।

अपने ऐतिहासिक महत्व के कारण यह शहर राज्य के प्रसिद्ध पर्यटन गंतव्यों में गिना जाता है। इस लेख के माध्यम जानिए पर्यटन के लिहाज से यह शहर आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है, जानिए यहां के चुनिंदा शानदार स्थलों के बारे में।

जगतजीत महल

जगतजीत महल

PC-Kunwarg

कपूरथला भ्रमण की शुरूआत आप यहां के प्रसिद्ध ऐतिहासिक जगतजीत महल से कर सकते हैं। यह महल कभी कपूरथला के महाराज जगतजीत सिंह का निवास स्थान हुआ करता था। 1908 में बना यह विशाल महल अपने इंडो-सारसेन वास्तुकला के लिए जाना जाता है। वर्तमान में इस महल को कपूरथला के सैनिक स्कूल में परिवर्तित कर दिया गया है, जहां छात्रों को एनडीए की लिए तैयार किया जाता है। भारतीय इतिहास की बेहतर समझ के लिए आप यहां का भ्रमण कर सकते हैं।

कजली वेटलैंड

कजली वेटलैंड

PC-Ted Center

पर्यटन के लिहाज के कपूरथला का कजली वेटलैंड भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। 1870 में काली बेईं के पास इस वेटलैंड का निर्माण सींचाई के लिए किया गया था। कजली झील एक मानव निर्मित लेक है जो राज्य में एक लोकप्रिय पिकनिक स्पार्ट के रूप में जानी जाती है। वीकेंड के लिए यह एक खास पर्यटन गंतव्य है, जहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ आ सकते हैं।

एक प्रकृति प्रेमी और फोटोग्राफर के लिए यह स्थल किसी जन्नत से कम नहीं। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां का भ्रमण कर सकते हैं।

मूरिश मस्जिद

मूरिश मस्जिद

PC- Nabanita Sinha

कपूरथला की ऐतिहासिक सरंचनाओं में आप यहां का प्रसिद्ध मूरिश मस्जिद देख सकते हैं। इस प्राचीन संरचना को बनाने की शुरुआत महाराजा जगतजीत सिंह बहादूर ने की थी जो 1930 में बनाकर तैयार की गई। यह मस्जिद उस समय का मुख्य धार्मिक स्थल माना जाता है, जहां जो एक धार्मिक सौहार्द को भी इंगित करता है। मस्जिद के अंदर आप शानदार चित्रकारी देख सकते हैं।

इतिहास और कला प्रेमियों के लिए यह एक आदर्श स्थल है। खूबसूरत बगीचे के साथ यह प्राचीन सरंचना काफी खूबसूरत नजर आती है।

पंच मंदिर

पंच मंदिर

कपूरथला भ्रमण को धार्मक बनाने के लिए आप यहां का हिंदू पंच मंदिर के दर्शन का प्लान बना सकते हैं। इस खबूसूरत मंदिर का निर्माण फतह सिंह अहलुवालिया के शासनकाल के दौरान किया गया था। यह भारत के उन खास मंदिरों में गिना जाता जिनकी रेप्लिका अन्य जगहों में भी बनाई गई है।

पंच मंदिर की रेप्लिका पंजाब के लाहोर में एक म्यूजियम में मौजूद है। शानदार कारीगरी के साथ बनाया गया यह मंदिर दूर से ही पर्यटकों को प्रभावित करता है। कला प्रेमियों को यहां अवश्य आना चाहिए।

शालिमार गार्डन

शालिमार गार्डन

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप कपूरथला स्थित शालिमार गार्डन की सैर का प्लान बना सकते हैं। शहर के मध्य स्थित यह बगीचा यहां के मुख्य पर्यटन गंतव्यों में गिना जाता है। शहरी भागदौड़ और व्यस्तता के बीच शालिमार गार्डन पर्यटकों को आराम और आनंद की अनुभूति कराता है। यहां आप कपूरथला के शाही परिवार की स्मारक भी मौजूद है। ये थे पंजाब के कपूरथला के चुनिंदा सबसे खास पर्यटन गंतव्य , जहां का प्लान आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ बना सकते हैं।

बता दें कि दिल्ली से कपूरथला मात्र 390 किमी की दूरी पर स्थित है, सड़क परिवहन की मदद से आप यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। या फिर आप दिल्ली से रेल सेवा का सहारा भी ले सकते हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+