Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »देवों के देव महादेव का अद्वितीय वासस्थल, पातालेश्वर गुफ़ा!

देवों के देव महादेव का अद्वितीय वासस्थल, पातालेश्वर गुफ़ा!

By Staff

अगर हिन्दू धर्म में कोई ऐसे भगवान हैं जिनका वास या मंदिर किसी अजीब सी या अद्वितीय जगह में है, तो वे हैं देवों के देव, महादेव। ऐसा नहीं है कि किसी अन्य भगवान के ऐसे खास मंदिर या वासस्थल नहीं हैं, पर शिव जी उन सब में आगे हैं। और ऐसी जगहों के दर्शन करने के अभिलाषी सिर्फ तीर्थयात्री या भक्तगण ही नहीं होते, बल्कि पर्यटक भी इस जगह की यात्रा करना पसंद करते हैं। लोगों के विश्वास के साथ-साथ इस शिव मंदिर की सबसे खास बात है, इसके ज़बरदस्त, खूबसूरत व मंत्रमुग्ध कर देने वाले स्थान का आकर्षण।

इसी तरह के कई विभिन्न तरह के स्थानों के बीच, पुणे का पातालेश्वर गुफ़ा शान से अपनी एक चमक लिए स्थापित है। हालाँकि कई लोग आज भी चट्टानों को काटकर बनाये गए इस मंदिर से वाकिफ़ नहीं हैं, पर इसमें वो अलग चमक व आकर्षण है जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। वैसे महाराष्ट्र की अन्य गुफ़ाओं के विपरीत पुणे की यह गुफ़ा आकार में काफी छोटी है और सबसे ज़रूरी बात यह कि यह अब तक एक अधूरी रचना है।

चलिए इसी अनोखे चमत्कार की खूबसूरत झलकों के साथ चलते हैं, इसकी दिव्य यात्रा पर।

पातालेश्वर मंदिर गुफ़ा

पातालेश्वर मंदिर गुफ़ा

शायद इस गुफ़ा का निर्माण इंसानी बस्ती से काफ़ी दूर किया गया था, पर आज पुणे शहर काफ़ी विस्तारित हो चुका है और अब यह पुरातात्विक स्थल शहर के अंदर ही स्थित है।

Image Courtesy:Ramnath Bhat

पातालेश्वर मंदिर गुफ़ा

पातालेश्वर मंदिर गुफ़ा

पातालेश्वर गुफ़ाओं को राष्ट्रकूट वंश काल में चट्टानों को काट कर बनाया गया था।

Image Courtesy:Deadly Tedly

पातालेश्वर मंदिर गुफ़ा

पातालेश्वर मंदिर गुफ़ा

पातालेश्वर गुफाओं को बमबुरदे मंदिर भी कहा जाता है और यह जंगली महाराज रोड में स्थित है।

Image Courtesy:Hrishikesh Sharma

पातालेश्वर मंदिर गुफ़ा

पातालेश्वर मंदिर गुफ़ा

भगवान शिव जी इस मंदिर के प्रमुख पीठासीन देवता हैं, जिनकी यहाँ पर पतलेश्वर के रूप में पूजा की जाती है। 'पाताल' मतलब ज़मीन के नीचे, और इस जगह का नाम भी शायद इसके क्षेत्र की वजह से ही पड़ा है क्यूंकि यह लगभग ज़मीन के नीचे स्थापित है।

Image Courtesy:Kuruman

पातालेश्वर मंदिर गुफ़ा

पातालेश्वर मंदिर गुफ़ा

हालाँकि इस मंदिर के बारे में ज़्यादा किसी को पता नहीं है, पर यह रचना मुम्बई के एलिफैंटा गुफाओं से काफ़ी मिलती जुलती हैं। पातालेश्वर मंदिर राष्ट्रकूट वंश से सम्बंधित है और अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीन संरक्षित स्मारकों में से एक है।

Image Courtesy:Andrew Buckie

पातालेश्वर मंदिर गुफ़ा

पातालेश्वर मंदिर गुफ़ा

मंदिर के बाहर स्थित एक हरा-भरा बाग़ आपको पातालेश्वर मंदिर परिसर के अंदर आने के लिए आमंत्रित करता है। इसके बाद इसके अंदर स्थापित एक वृत्ताकार रचना आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है। यह वृत्ताकार रचना भगवान शिव जी के परम सेवक नंदी का वास स्थल है। यह रचना पातालेश्वर गुफाओं के मंदिरों का प्रमुख आकर्षण है।

Image Courtesy:shankar s.

पातालेश्वर मंदिर गुफ़ा

पातालेश्वर मंदिर गुफ़ा

इसी वृत्ताकार मण्डप के सामने ही अर्द्ध वृत्ताकार के रूप में शिव जी का मंदिर स्थापित है। यहाँ की दीवारों पर खोदकर की गई नक्काशियां अपने साधारण पर अद्भुत आकर्षण के साथ पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

Image Courtesy:Reuben Bedingfield

पातालेश्वर मंदिर गुफ़ा

पातालेश्वर मंदिर गुफ़ा

मंदिर के अंदर आप कई खम्भे, अँधेरी गलियां, दीवारों पर जटिल खोदकर की गई कलाकारी के कई नमूनों को देखेंगे। बस दुर्भाग्य की बात यह है कि यह रचना आज तक अधूरी है और किसी को इसके पीछे की कहानी भी पता नहीं है।

Image Courtesy:shankar s.

पातालेश्वर मंदिर गुफ़ा

पातालेश्वर मंदिर गुफ़ा

कई लोग मानते हैं कि शायद प्रशासन के बदलने की वजह से यह रचना अधूरी ही रह गई। कुछ लोगों का कहना है कि, एक आर्किटेक्ट ने यह घोषित किया कि इस रचना का निर्माण अनुपात के अनुसार नहीं किया जा रहा है इसलिए इसे अधूरा ही छोड़ना पड़ा। हालाँकि, अब तक इससे जुड़ी कोई भी सही या विशेष जानकारी नहीं मिली है।

Image Courtesy:Hrishikesh Sharma

पातालेश्वर मंदिर गुफ़ा

पातालेश्वर मंदिर गुफ़ा

पुणे का यह पातालेश्वर महादेव मंदिर निश्चित ही रूप से एक अनूठा आश्चर्य है और आप इस जगह की यात्रा कर यहाँ के इतिहास में ज़रूर ही झांकें। बसाल्ट चट्टानों को काट कर खड़ी की गई यह संरचना हर बार अपने दर्शकों व पर्यटकों को अपने अद्भुत आकर्षण से आश्चर्य चकित कर देती है।

Image Courtesy:OddGoanOut

पातालेश्वर मंदिर गुफ़ा

पातालेश्वर मंदिर गुफ़ा

पातालेश्वर महाराष्ट्र के अद्वितीय शिव मंदिरों में से एक है और पर्यटकों के लिए एक आदर्श पिकनिक स्थल भी।

Image Courtesy: shankar s.

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+