Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पटना में इस जगह पर बनकर लगभग तैयार हैं दो मल्टीलेवल पार्किंग लॉट, कब से खुलेंगे?

पटना में इस जगह पर बनकर लगभग तैयार हैं दो मल्टीलेवल पार्किंग लॉट, कब से खुलेंगे?

पटना में बन रहे हैं दो मल्टीलेवल पार्किंग लॉट। संभावना जतायी जा रही है कि इन दोनों पार्किंग लॉट का निर्माण कार्य पूरी तरह से खत्म हो जाने और आम लोगों के लिए इन्हें खोल देने से आसपास के इलाकों में पीक आवर के समय होने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को जरूर राहत मिलेगी। पटना में कहां बन रहे हैं दोनों मल्टीलेवल पार्किंग लॉट? क्या है उनकी लागत और कब से आम जनता के लिए खोला जाएगा इन्हें?

कितनी गाड़ियों को एक बार में किया जा सकेगा पार्क? पिछले दिनों मीडिया से बात करते हुए इन सारे सवालों का जवाब राज्य सरकार के अधिकारियों ने दे दिया है।

patna muli level parking lot

कहां बन रहे हैं दोनों मल्टीलेवल पार्किंग लॉट?

Times of India की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पटना में दोनों मल्टीलेवल पार्किंग लॉट मौर्य लोक कॉम्प्लेक्स के पास बनाएं जा रहे हैं। राज्य सरकार के अधिकारियों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दोनों पार्किंग लॉट को ट्रैफिक के बहाव को आसान बनाने और पटना शहर के इस मुख्य इलाके में पार्किंग की स्थिति को सुधारने के लिए बनाया जा रहा है।

इन दोनों मल्टीलेवल पार्किंग लॉट का निर्माण स्मार्ट सिटी योजना के तहत किया जा रहा है। इनमें से एक मल्टीलेवल पार्किंग लॉट बुद्धा मार्ग पर पासपोर्ट ऑफिस के पास और दूसरा मौर्य लोक परिसर में बनाया जा रहा है।

कितनी लागत?

मीडिया से बात करते हुए पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिमेश कुमार पराशर ने बताया कि लगभग ₹28.86 करोड़ की लागत से 7 मंजिला दोनों मल्टीलेवल पार्किंग लॉट का निर्माण किया जा रहा है। बताया जाता है कि बुद्धा मार्ग (ब्लॉक ए) के पास जो मल्टीलेवल पार्किंग लॉट बन रहा है वह लगभग 410 वर्गफीट के क्षेत्र में और मौर्य लोक परिसर (ब्लॉक बी) में बन रहा मल्टीलेवल पार्किंग लॉट 250 वर्गफीट के क्षेत्र में बनाया जा रहा है। पीक आवर के दौरान यहां लगभग 156 गाड़ियों को खड़ा किया जा सकेगा और पार्किंग लॉट फुट ओवरब्रिज के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़े रहेंगे। दोनों पार्किंग लॉट में हाईड्रालिक सुविधा मौजूद रहेगी।

patna traffic jam

कब तक बनकर होगा तैयार?

मीडिया रिपोर्ट में उक्त अधिकारी के हवाले से किये गये दावे के अनुसार दोनों पार्किंग लॉट 15 फरवरी तक बनकर तैयार हो जाएंगे, जिसके बाद इंजीनियरों की टीम उसका ट्रायल रन करेगी। बताया जाता है कि गाड़ियों को पार्किंग लॉट के ऊपरी तल तक पहुंचाने के लिए कुल 8 लिफ्ट मंगाए गये हैं, जिन्हें लगाने का काम भी शुरू हो चुका है। हर मल्टीलेवल पार्किंग लॉट में 4-4 लिफ्ट लगाएं जाएंगे।

ये लिफ्ट गाड़ियों को ऊपरी तल तक सावधानीपूर्वक पहुंचा सकेंगे जिससे कार आदि को निर्धारित स्थान पर पार्क किया जा सकें और बाद में लिफ्ट की सहायता से उन्हें नीचे उतारा जा सकें। बताया जाता है कि पूरी संरचना स्टील से बनी हुई है, जिसे कोयंबटूर से मंगाया गया है।

बताया जाता है कि एक पार्किंग लॉट में 96 गाड़ियां और दूसरी पार्किंग लॉट में 60 गाड़ियों को पार्क किया जा सकेगा। ब्लॉक एक में गाड़ियों को बुद्धा मार्ग पर मौजूद पासपोर्ट ऑफिस के पास फुटपाथ पर लगने वाली दुकानों के पास से पार्किंग लॉट में प्रवेश करवाया जाएगा। वहीं ब्लॉक बी पार्किंग लॉट में जाने वाली गाड़ियों को मौर्य लोक के मुख्य द्वार से प्रवेश करना होगा। लेकिन गाड़ियां बुद्धा मार्ग से बाहर निकलेंगी।

कितना होगा पार्किंग शुल्क?

गाड़ियों की पार्किंग के लिए लोग पहले से बुकिंग कर सकेंगे, जिसके लिए उन्हें इंटिग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (ICCC) मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करना होगा। पार्किंग शुल्क नगद, UPI अथवा डेबिट कार्ड से चुकाया जा सकेगा। पार्किंग रसीद मशीन से छपकर बाहर निकलेगी, जिसका उपयोग गाड़ियों की पार्किंग के टोकन के रूप में किया जाएगा। इस रसीद में ही पार्किंग का फ्लोर, स्लॉट आदि का उल्लेख रहेगा। पहले घंटे के लिए पार्किंग शुल्क ₹20 और उसके बाद के हर घंटे के लिए पार्किंग शुल्क ₹10 वसूला जाएगा।

बताया जाता है कि इन दोनों पार्किंग लॉट के शुरू हो जाने से न्यू डाक बंगला रोड, जवाहर लाल नेहरु मार्ग, बुद्धा मार्ग और आसपास के मार्केट इलाकों में ट्रैफिक और अवैध पार्किंग की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। बताया जाता है कि अगले 10 दिनों के अंदर मल्टीलेवल दोनों पार्किंग लॉट के निर्माण का काम पूरा हो जाएगा जिसके बाद उनका ट्रायल रन होगा। संभावना है कि फरवरी के तीसरे सप्ताह तक पार्किंग लॉट को आम लोगों के लिए खोल दिया जा सकता है।

More News

    Read more about: patna traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+