Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कोलकाता से सिर्फ 135 किमी की दूरी पर मौजूद यह समुद्रतट है परफेक्ट Weekend Getaway

कोलकाता से सिर्फ 135 किमी की दूरी पर मौजूद यह समुद्रतट है परफेक्ट Weekend Getaway

क्या आप अपना वीकेंड एक ऐसे समुद्रतट पर बिताना पसंद करेंगे जहां शोर के नाम पर बस समुद्र से आती लहरों की आवाजें हो। एक ऐसा समुद्रतट जो आपको Private ना होते हुए भी प्राइवेट Sea Beach होने का अहसास कराता है। अगर आपका जवाब हां है, तो फिर ज्यादा मत सोचिए। देर ना करते हुए निकल पड़े Henry's island की तरफ।

henrys island Kolkata

कोलकाता से महज 135 किमी की दूरी पर मौजूद यह Sea Beach शहर के शोर-शराबे से दूर चारों तरफ मैनग्रोव जंगलों से घिरा है, जो आपके अंदर के शोर को भी शांत कर देता है।

कोलकाता से अपना बैग पैक कर गाड़ी में निकल पड़िए सिर्फ 3.5 घंटे की एक लॉन्ग ड्राईव पर। NH 117 पर अपनी गाड़ी भगाते हुए कोलकाता से सिर्फ 135 किमी दूर जाने पर ही आपको वह जगह मिलेगी जो आपके पूरे ग्रुप के लिए परफेक्ट वीकेंड Getaway होगा। एक ब्रिटिश अधिकारी के नाम पर इस जगह का नाम Henry's island रखा गया जिसे इस जगह से प्यार हो गया था। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में मौजूद यह island उन चुनिंदा जगहों में से एक है, जिनका अभी तक व्यवसायीकरण नहीं हुआ है। अगर आप प्रकृतिप्रेमी हैं और शांत परिवेश आपको आकर्षित करता है तो हम दावे के साथ कह सकते हैं कि यहां पहुंचने के साथ ही आपको भी इस जगह से प्यार हो जाएगा।

henrys island west bengal

समुद्र की लहरों में डूबता सूरज और ठीक उसके पास ही मैनग्रोव जंगल, समुद्र का किनारा और हरियाली...। अपनी यात्रा को यादगार बनाने के लिए इससे ज्यादा और क्या चाहिए। खास तौर पर अगर इस शांत वातावरण को आप अपने पार्टनर के साथ एंजॉय कर रहे हो, तो वह जगह और भी ज्यादा खास बन जाता है। समुद्र के किनारों पर जहां-तहां आपको सीपियां मिल जाएंगी। अगर आपको सीपियां मिलती हैं, तो उन्हें जरूर बटोर ले क्योंकि ये आजकल कहीं भी ज्यादा नहीं मिलती है। समुद्रतट पर अगर आप गौर करें तो एक खास नजारा भी मिलेगा।

Red crab

पश्चिम बंगाल के कुछ समुद्रतटों पर आपको काले नहीं बल्कि लाल रंग के केंकड़े मिल जाएंगे। जी हां, सुर्ख लाल रंग के केंकड़े और Henry's island उन जगहों में से एक है जहां लाल केंकड़े मिलते हैं। सुन्दरवन के नजदीक होने की वजह से यहां कई खास पक्षी और कुछ छोटे जंगली जानवर जैसे भारतीय सियार आदि भी दिखते रहते हैं।

Henry's island एक ऐसी जगह है, जहां आपको हर तरफ बस रेत और शानदार प्राकृतिक नजारे ही दिखेंगे। अगर आप Henry's island में आने का प्लान बना रहे हैं तो बेहतर होगा कि पहले से ही होटल या रिजॉर्ट की बुकिंग कर लें क्योंकि यहां काफी कम संख्या में होटल व रिजॉर्ट उपलब्ध है।

henrys island sea beach

आप चाहे तो पश्चिम बंगाल के फिशरिज विभाग के आधिकारिक वेबसाइट https://wbsfdcltd.com पर जाकर भी आप होटल की बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा पास में ही मौजूद बक्खाली में भी आपको रुकने के लिए कई होटल्स मिल जाएंगे। जो Henry's island से सिर्फ 4 किमी की दूरी पर मौजूद है।

Henry's island तक कैसे पहुंचे :

  • सड़क मार्ग से कोलकाता से Henry's island तक पहुंचने में करीब 5 घंटों का समय लगता है।
  • यह रास्ता दक्षिण 24 परगना में डायमंड हार्बर, काकद्वीप और नामखाना होते हुए जाता है।
  • हटानिया-दोआनिया क्रीक से फेरी (पानी का जहाज) सेवा भी Henry's island के लिए उपलब्ध है जिसमें 20 मिनट का समय लगता है।
  • कोलकाता के एस्प्लेनेड में धर्मतल्ला इलाके से हर दिन सुबह के समय नामखाना के लिए बस खुलती है।
  • आप चाहे तो सियालदह स्टेशन से नामखाना के लिए ट्रेन भी ले सकते हैं। नामखाना स्टेशन के बाहर आपको किराए पर कई गाड़ियां मिल जाएंगी जो Henry's island पर पहुंचा देंगी।
  • Henry's island जाने से पहले रुकने के लिए होटल जरूर बुक कर लें।

More News

    Read more about: kolkata west bengal
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+