Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अगर है हिम्मत तो इस होली यहां आइये....और होली को मनाएं यादगार

अगर है हिम्मत तो इस होली यहां आइये....और होली को मनाएं यादगार

देशभर में आप तरह-तरह से मनाए जाने वाली होली देखेंगे जो कि पारंपरिक मंदिरों में होने वाली होली से लेकिर डीजे के साथ मॉर्डन पार्टीज, भांग और ढेर सारे रंगों के साथ होती है।

By Goldi

होली सिर्फ रंगो का त्यौहार नहीं बल्कि गिले शिके भुलाकर दूसरों को गले लगाने का पर्व होता है। होली के दिन सब झूमकर और एकदूसरे को रंग लगाकर जमकर मस्ती मजाक करते हैं।इसमें कोई दो राय नहीं है कि. होली खेलना एक बेहद मेहनत का काम है। क्योंकि होली खेलते हुए कभी आपने चलते हुए राजगीर पर रंग भरे पानी के गुब्बारों की बारिश करनी होती है तो कभी किसी ऐसे दोस्त को रंग से भरे ड्रम में पटक देते हैं जो होली और रंग के नाम से डरता है। वाकई में होली खेलना अपने आप में ही एक ख़ुशी दे जाता है।

देशभर में आप तरह-तरह से मनाए जाने वाली होली देखेंगे जो कि पारंपरिक मंदिरों में होने वाली होली से लेकर डीजे के साथ मॉर्डन पार्टीज, भांग और ढेर सारे रंगों के साथ होती है। अब आप देखिए इन होली सेलिब्रेशन में से आपको कौन सा डेस्टिनेशन सबसे ज्‍यादा अपील करता है।

दिल्ली

दिल्ली

जब बात हो राजधानी की तो दिल्ली वाले केसे पीछे रह सकते हैं। दिल्ली में होली बहुत धूमधाम से मनाई जाती है । दिल्ली वाले दिल खोल के होली मानाने के लिए मशहूर हैं । दिल्ली में अलग अलग जगह होली के प्रोग्राम होते है जहाँ संगीत, ढोल, भांग, खाना पीना होता है। दिल्ली के लोग बहुत एन्जॉय करते हैं होली को। होली के बहुत से रंगारंग कार्यक्रम होते हैं।
PC: wikicommon

पश्चिम बंगाल में शांतिनिकेतन की सांस्‍कृतिक होली

पश्चिम बंगाल में शांतिनिकेतन की सांस्‍कृतिक होली

बंगाली कवि रबिंद्रनाथ टैगोर द्वारा शुरू किए गए शांतिनिकेतन में होली का त्‍योहार बसंत उत्‍सव के रूप में मनाया जाता है। उन्‍होंने इस त्‍योहार को अपनी विश्‍व भारती विश्‍व‍विद्यालय के वार्षिक आयोजन के रूप में पेश किया। यहां छात्र रंगबिरंगे कपड़ों में रंग बिखेरते हुए नजर आते हैं।

महाराष्ट्र में होली

महाराष्ट्र में होली

महाराष्ट्र में होली का त्यौहार कुछ इस तरह से मनाया जाता है । दही या दूध से भरी मटकी को लड़के फोड़ते हैं।

बादशाह की सवारी, राजस्थान

बादशाह की सवारी, राजस्थान

राजस्थान के बेवार में ये विधा मुग़ल बादशाह अकबर के समय से चली आ रही है। कहा जाता है कि अपने नौ रत्नों में शुमार टोडरमल से बादशाह अकबर बहुत प्रभावित थे और उन्होंने टोडरमल को एक
दिन का राजा बना दिया था। इस बात से खुश टोडरमल ने पूरे राज्य में फल और मिठाइयां बांटी थी और तब से लेके आज तक होली के समय इस क्रिया को दिखाया जाता है।
PC: wikimedia.org

 मंजल कुली-केरल

मंजल कुली-केरल

केरला में होली मंजल कुली के नाम से जानी जाती है। केरला में होली कोंकणी मंदिर में मनाई जाती है।

पंजाब में आनंदपुर साहिब की वारियर होली

पंजाब में आनंदपुर साहिब की वारियर होली

होला मोहल्‍ला एक वार्षिक मेला है जो कि 1701 से मनाया जाता है। यह सबसे पहले सिख गुरु गोबिंद सिंह ने होली मनाने के लिए आयोजित किया था। हालांकि यहां रंगों की बजाए शारीरिक योग्‍यता का प्रदर्शन किया जाता है। इसमें पहलवानी, मार्शल आर्ट्स और तलवारबाजी, कलाबाजी और पगड़ी बांधने जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।

जयपुर में होली

जयपुर में होली

यदि आप होली के दौरान जयपुर में हैं तो एलीफैंट फेस्टिवल देखना न भूलें। यहां खेली जाने वाली होली आपको मंत्र मुग्ध कर देगी।

डौल फेस्टिवल, असम

डौल फेस्टिवल, असम

डौल त्यौहार प्रत्येक साल होली के समय असम में मनाया जाता है। डौल उत्सव के दौरान बारपेटिअंस का दिल उल्लास से गदगद हो जाता है, ये मुख्य रूप से इसे मनाते हैं। डौल त्यौहार बारपेटा लोगों के बीच एक बड़ी खुशी का स्त्रोत है और यह बड़े धूम धाम से मनाया जाता है।

कुमाऊंनी होली

कुमाऊंनी होली

कुमाऊंनी होली उत्तरांचल के कुमाऊं क्षेत्र में मनाई जाती है। यह कुमाऊं क्षेत्र के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक है। और पारंपरिक रूप से 2 महीने से अधिक रहता है। यह होली अपने सांस्कृतिक उत्सव और विशिष्टता के लिए प्रसिद्ध है। यहां, होली महोत्सव संगीत के विभिन्न रूपों में मनाया जाता है। जिनमें बैठकी होली, खड़ी होली, और महिला होली जैसे समारोह शामिल है। यह उत्तरांचल राज्य के प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में से एक है।

कोरा मार होली

कोरा मार होली

कोरा मार होली राजस्थान में होली का ये स्वरुप बड़ा मजेदार होता है इसमें महिलाओं द्वारा उन पुरुषों को मारा जाता है जो उन्हें रंग लगाते हैं। इसे महिलाओं और पुरुषों दोनों के द्वारा एन्जॉय किया जाता है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+