Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ओणम के पवित्र त्यौहार पर दिल्ली के इन जगहों पर मज़े लीजिये दक्षिण भारत के खास व्यंजनों के!

ओणम के पवित्र त्यौहार पर दिल्ली के इन जगहों पर मज़े लीजिये दक्षिण भारत के खास व्यंजनों के!

जैसा कि आप सबको पता है कि भारत विविधताओं का देश है। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग त्यौहार, अलग-अलग व्यंजन, अलग परंपराएं निभाई जाती हैं। हर त्यौहारों को मनाने का अलग-अलग मकसद और तरीका भी होता है। देश के इन्हीं रंग-बिरंगे त्यौहारों में से एक है ओणम का त्यौहार जिसे देश के सबसे दक्षिणी राज्य,केरल में धूमधाम से मनाया जाता है।

आप में से बहुत सारे लोगों को यह पता भी नहीं होगा कि ओणम का यह पवित्र त्यौहार एक दानव को समर्पित है। अब समझे आप कि क्यों भारत को विवधताओं का त्यौहार कहा जाता है? नहीं! इसलिए क्यूंकि यहाँ अगर देवताओं की पूजा की जाती है तो इनके साथ-साथ दानवों की भी पूजा की जाती है। केरल का यह पवित्र त्यौहार केरल के प्रसिद्द दानवों के राजा,राजा महाबली के आगमन पर धूमधाम से मनाया जाता है।

Onam Festival

Image Courtesy: Marvelous Kerala

बाकि त्यौहारों की तरह इस त्यौहार का भी मुख्य आकर्षण होता है इस त्यौहार में बनने वाले खास व्यंजन या सध्या जो यहाँ के स्थानीय भाषा में कहा जाता है। चलिए इसी पवित्र त्यौहार को मनाते हुए हम चलते हैं दिल्ली की उन जगहों पर जहाँ आप ओणम के त्यौहार का उस दिन बनने वाले खास व्यंजनों के स्वाद लेकर भरपूर मज़े ले पाएंगे।

महाबेल्ली

महाबेल्ली रेस्टोरेंट में खास ओणम के मेन्यू तैयार किये जाते हैं। बनाना चिप्स, लेमन पिकल, अवियल, कैबेज तोरण, पाइनएप्पल खिचड़ी, सांबर, रसम, मैंगो पुलिस्सेरी, पप्पडम, अदा प्रधामानम और कई अन्य तरह के व्यंजन यहाँ परोसे जाते हैं। और बिल्कुल ही त्यौहार की परम्पराओं के अनुसार ये व्यंजन आपके सामने केले के पत्ते में परोसे जायेंगे।

Onam Festival

Image Courtesy: Ash Chuan

दक्षिण

यहाँ आपको पूरा का पूरा केरल ही आपकी थाली में परोस कर दिया जायेगा। यहाँ पहुँच कर सबसे पहले एक ग्लास नीर मोर(दही का मट्ठा) पीकर अपने मन को तरोताज़ा करिये और फिर तैयार हो जाइये ऑथेंटिक केरल के व्यंजनों के लिए जैसे, पचकरी वर्ततियाते, उल्ली मुरिंगकई आदि। खाने के प्रेमियों के लिए इससे अच्छा मौका और कहाँ होगा अपने स्वाद एक नया अनुभव देने के लिए।

द टॉडी शॉप

द टॉडी शॉप एक शानदार ओणम साध्य के लिए बिल्कुल तैयार हो चुका है। इस रेस्टोरेंट में 20 से ज़्यादा अलग अलग तरह के व्यंजन आपके लिए पुरे केरल स्टाइल में परोसे जायेंगे। तो अभी ही तैयार हो जाइये सबसे मज़ेदार व्यंजनों के स्वाद लेने के लिए।

Onam Festival

Image Courtesy: George Augustine

केरला हाउस

तैयार हो जाइये एक चहल पहल वाले रेस्टोरेंट के लिए क्यूंकि ओणम के शुभ अवसर पर यहाँ लोगों की काफी भीड़ होती है। सभी यहाँ परोसे जाने वाले केले के पत्तों में अलग अलग तरह के व्यंजन जैसे अवियल, तोरण, ओलन, दाल, पापड़, सांभर, पायसम, बटरमिल्क और बहुत सारे अन्य लज़ीज़ व्यंजनों का भरपूर मज़ा लेने यहाँ उमड़ते हैं।

केरला एक्सप्रेस

केरला एक्सप्रेस में परोसे जाने वाले व्यंजन अपने बिल्कुल ही ऑथेंटिक स्वाद के लिए सबसे ज़्यादा प्रसिद्द हैं। यहाँ जाने से पहले हम आपको बता देते हैं कि यहाँ आप आर्डर के लिए लगी लाइन को भी सहन करने की पूरी शक्ति के साथ जाएँ। पर इन सबके बावजूद यहाँ जाना आपके लिए, आपको स्वाद का एक नया अनुभव देने के लिए सबसे सही फैसला होगा।

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें।

Click here to follow us on facebook.

More News

    Read more about: india delhi kerala travel festivals
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+