Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अगर आप खाने के शौकिन हैं, तो बिहार कि एक सैर हो जाए

अगर आप खाने के शौकिन हैं, तो बिहार कि एक सैर हो जाए

By Rupam

हर जगह का अपना एक कल्चर, ट्रेडिशन और खाना होता है। बिहार उन्में से एक है जहां के खाने से आपके मुंह में पानी आ जाएगा। बिहार के लोगों को वेजीटेरीयन और नॅान-वेजीटेरीयन दोनों ही खाने बहुत पसंद होते हैं।

बहुत कम ही बिहारी आपको वेजीटेरीयन मिलेंगे। बिहार के खाने ज़्यादातर झारखंड, उत्तर प्रदेश, बांगलादेश, नेपाल, फिज़ी और पाकिस्तान के कुछ जगह पर भी मिलते हैं। अगर आप बिहार के टेस्टी फूड के बारे में जानना चाहते हैं तो पढ़िए हमारे इस आर्टिकल को

लिट्टी-चोखा (आरा)

लिट्टी-चोखा (आरा)

बिहार और बिहार के लोगों के लिए यह बहुत ही फेमस खाना है। यह आटे से बनता है और इसे आलू या फिर बैगन के चोखे के साथ खाया जाता है। बहुत ही टेस्टी होता है। लिट्टी-चोखा, बिहारी के हर अवसर पर बनता है, चाहे वह शादी हो या कोई फेस्टीवल।

Photo Courtesy: Sauravanuraj

मालपुआ

मालपुआ

मालपुआ, बिहार के फेमस स्वीट डीश में आता है। चाहे कोई पार्टी हो या फेस्टीवल, लोग इस डीश का मज़ा जरूर उठाते हैं। मालपुआ को फ्लोर, दूध, चीनी और बनाना के मिश्रण से बनाया जाता है।

Photo Courtesy: Own work

ठेकुआ

ठेकुआ

ठेकुआ ज्यादातर बिहार के फेमस फेस्टीवल छठ पूजा में प्रसाद के रूप में बनाया जाता है। यह आटा, चीनी और ड्राई फ्रूट्स को मिलाकर बनाया जाता है। बिहार के लोग इसे बहुत पसंद करते हैं।

Photo Courtesy: Rohit iitr

खाजा

खाजा

खाजा को आटे और चीनी को मिलाकर डीप फ्राई किया जाता है और फिर चीनी के घोल में इसे डाला जाता है। बिहार में सिलाव एक जगह है जहां का खाजा बहुत ही फेमस है। लेकिन शूगर वाले लोगों को दूर रहना चाहिए क्योंकि यह बहुत ही मिठी होती है।

Photo Courtesy: Psubhashish

चना घुघनी

चना घुघनी

चना घुघनी यहीं का बहुत ही फेमस स्नैक्स है। लोग ज्यादातर शाम के नाश्ते या संडे मॅार्निग में इसे खाना पसंद करते हैं। इसे दो तरह से लोग बनाते हैं- एक सूखे तरह से और दूसरा ग्रेवी के साथ। ये मैटर नहीं करता कि आप इसे सूखा खाये या ग्रेवी के साथ, दोनों ही तरह से टेस्टी लगेगी।

Photo Courtesy: raasiel

मनेर लड्डू

मनेर लड्डू

मनेर का लड्डू पूरे बिहार में फेमस है। यहां तक की बाहर से भी लोग इसे खरीद कर ले जाते हैं। बहुत तरह के लड्डू होते हैं जैसे बूंदी, बेसन, मेवा, गूंड़ इत्यादी। बिहार के शादियों में आपको लड्डू ज़रूर दिखेंगे।

Photo Courtesy: Thamizhpparithi Maari

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+