Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »महाराष्ट्र : गर्मियों में अलीबाग के ये स्थान दिलाएंगे सुकून का एहसास

महाराष्ट्र : गर्मियों में अलीबाग के ये स्थान दिलाएंगे सुकून का एहसास

अलीबाग के सबसे खास स्थान । Places to visit in Alibagh Maharashtra।

महाराष्ट्र के रायगढ़ स्थित अलीबाग एक छोटा मगर खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यहां अक्सर आसपास के पर्यटक वीकेंड में आराम फरमाने के लिए आते हैं। अपने शानदार समुद्री तटों के साथ अलीबाग महाराष्ट्र के चुनिंदा पिकनिक स्पॉर्ट के रूप में भी जाना जाता है। इस शहर का नाम एक अमीर इज़रायली के नाम पर रखा गया है, जिसने यहां कई फल उद्यानों को विकसित करने का काम किया था। उस इज़रायली का नाम अली था इसलिए इस नगर का नाम 'अलीबाग' रखा गया।

यह नगर ऐतिहासिक किलों, समुद्री तटों, जलीय जीवन और हरे-भरे बगीचों के लिए जाना जाता है। अलीबाग ने पिछले कुछ वर्षों में खुद को एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र के रूप में भी विकसित किया है। पर्यटन के लिहाज से यह नगर एक शानदार गंतव्य है। हमारे साथ जानिए अलीबाग आपके लिए कितना खास है। जानिए यहां के कुछ लोकप्रिय स्थलों के बारे में जो अपने सुकून भरे अनुभव के लिए जाने जाते हैं।

अलीबाग बीच

अलीबाग बीच

PC- Abhisheksingh Dube

अलीबाग भ्रमण की शुरूआत आप यहां के समुद्री तटों से कर सकते हैं। अलीबाग बीच मुख्य शहर से केवल 1 किमी की दूरी पर स्थित है। यह शहर का सबसे खास पर्यटन गंतव्य है जो सैलानियों द्वारा ज्यादा देखा जाता है। समुद्र तट के मध्य कोलाबा फोर्ट की उपस्थिति से यहां की सुंदरता पर चार चांद लग जाता है। यहां साल के हर महीने पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है।

बीच के आसपास आप स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद भी ले सकते हैं। इस स्थल एक शानदार पिकनिक स्पॉट के रूप में भी जाना जाता है। इसके अलावा यहां साहसिक एडवेंचर का भी आनंद लिया जा सकता है।

नागाओन बीच

नागाओन बीच

PC- Pradeep717

अलीबाग बीच के अलावा आप अलीबाग शहर से 8 किमी की दूरी पर स्थित नागाओन बीच की सैर का प्लान बना सकते हैं। शांतिपूर्ण वातावरण के प्रेमियों के लिए यह स्थान किसी जन्नत के कम नहीं। प्राकृतिक खूबसरती से भरा यह स्थल सैलानियों को बहुत हद तक आनंदित करने का काम करता है।

यह समुद्र तट अपनी स्वच्छता के लिए जाना जाता है। यहां एक कतार में लगे नारियल के पेड़ इस तट को जीवंत रूप प्रदान करते हैं। यहां आप आप पैराग्लिडिंग, बनाना राइड और वाटर स्कूटर जैसी साहसिक गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं।

कनकेश्वर वन

कनकेश्वर वन

समुद्री तटों के अलावा आप यहां जंगल एडवेंचर का भी आनंद ले सकते हैं। कनकेश्वर वन अलीबाग के सबसे घने जंगलों में गिना जाता है। यह जंगल एक सदाबहार जंगल जहां विभिन्न वनस्पतियों के साथ असंख्य जीव-जन्तुओं की प्रजातियां पाई जाती हैं।

जंगली जीवों में आप यहां सांप, तेंदुआ, पहाड़ी छिपकली और जंगली सूअर आदि को देख सकते हैं। यह वन लगभग 300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और इसके शीर्ष पर एक छोटा शिव मंदिर भी स्थित है। एक रोमांचक भरे सफर के लिए आप यहां की यात्रा का प्लान कर सकते हैं।

जंजीरा किला

जंजीरा किला

PC- Shomdev Pal

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप यहां जंजीरा फोर्ट की सैर का प्लान बना सकते हैं। जंजीरा किला अरब सागर की खूबसूरती के बीच स्थित है। यहां केवल नौकाओं के माध्यम से पहुंचा जा सकता है। समुद्री तट पर किले की सैर के लिए नौकाएं उपलब्ध रहती हैं। मजबूत दीवारों के साथ यह किला अपनी प्राचीन मुगल वास्तुकला के लिए काफी प्रसिद्ध है।

विशाल खंभों के साथ बना गेट, प्राचीन मस्जिद, मूर्तियों से सजी दीवारें और हिंदू मंदिरों के साक्ष्य इस किले की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताएं हैं। इस किले में आज भी युद्ध से जुड़े महत्वपूर्ण चीजों मौजूद हैं जिनमें हथियार और बंदूके शामिल हैं। एक ऐतिहासिक यात्रा के लिए आप यहां की प्लान बना सकते हैं।

कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

PC- KuwarOnline

अलीबाग महाराष्ट्र का एक प्रसिद्ध स्थल है जहां आप तीनों मार्गों से पहुंच सकते हैं। यहां का नजदीकी हवाईअड्डा मुंबई एयरपोर्ट है। रेल सेवा के लिए आप रोहा और पनवेल रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं।

अगर आप चाहें तो यहां सड़क माध्यम से भी पहुंच सकते हैं। अलीबाग बेहतर सड़क मार्गों से राज्य के बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+