Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पंजाब के बठिंडा में घूमने लायक खूबसूरत पर्यटन स्थल

पंजाब के बठिंडा में घूमने लायक खूबसूरत पर्यटन स्थल

बठिंडा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल । places to visit in bathinda punjab

उत्तर भारतीय राज्य पंजाब में स्थित बठिंडा भारत का एक प्राचीन शहर है, जिसका इतिहास 3000 साल से भी पुराना बताया जाता है। इतिहास से जुड़े साक्ष्यों के अनुसार यह प्राचीन शहर कभी कुषाण साम्राज्य का हिस्सा हुआ करता था। इसका प्रारंभिक नाम बिक्रमगढ़ था जिसे बाद में जैसलमेर के भाटी राजपूत राजा ने बदलकर भठिंडा कर दिया गया था। यह शहर कई शक्तिशाली शासक और राजवंशों के अधीन भी रह चुका है, जिनमें महमूद गजनी, मोहम्मद गौरी, पृथ्वीराज चौहान, इल्तुतमिश, रजिया सुल्तान, पटियाला रियासत शामिल और मुगल शामिल थे।

यह शहर सांस्कृतिक रूप से काफी ज्यादा मायने रखता है। इस लेख के माध्यम से जानिए पर्यनट के लिहाज से यह प्राचीन शहर आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

किला मुबारक

किला मुबारक

PC- Nitin544

बठिंडा भ्रमण की शुरुआत आप यहां के ऐतिहासिक स्थलों से कर सकते हैं, यहां का किला मुबारक मुख्य आकर्षण और खास पर्यटन स्थलों में से एक है, जिसे देखने लिए पर्यटकों का अच्छा खासा जमावड़ा लगता है। जानकारी के अनुसार यह प्राचीन किला कुषाण राजवंश के समय से संबंध रखता है। यह किला शहर के लैंडमार्क भी है। इस फोर्ट को बठिंडा का किला भी कहा जाता है।

माना जाता है कि यह वो खास स्थल भी रह चुका है जहां भारत की पहली महिला शासक रजिया सुल्तान को हराया गया था और बंदी बनाकर रखा गया था। यहा शहर का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला स्थल है, जिससे भारतीय इतिहास के कई पन्ने जुड़े हैं।

बठिंडा झील

बठिंडा झील

बठिंडा के ऐतिहासिक स्थलों के अलावा आप यहां के प्राकृतिक स्थलों की सैर भी कर सकते हैं। बठिंडा झील शहर की सबसे चुनिंदा खूबसूरत पर्यटन स्थलों में गिनी जाती है, जहां रोजाना पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। शाम के दौरान यहां सैलानियों का भारी जमावड़ा देखा जा सकता है। शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से सुकून के पल बिताने के लिए यह एक खास स्थल है।

पर्यटन को ध्यान में रखते हुए यहां नौका विहार की भी सुविधा उपलब्ध है। यहां आपको कश्मीर के शिकारों की तरह दिखने वाली नावें मिेलेगी, जो झील के सफर को यादगार बनाने का काम करती हैं।

पीर हाजी रतन की मज़ार

पीर हाजी रतन की मज़ार

बठिंडा के दर्शनीय स्थलों में आप पीर हाजी रतन की मज़ार भी देख सकते हैं। यह शहर में रहने वाले मुस्लिमों का सबसे खास धार्मिक स्थल है। यह स्थल धार्मिक विविधता को भली भांति दर्शाने का काम करता है। इस मस्जिद के बगल में आपको सिखों का गुरुद्वारा और एक मंदिर भी देखने को मिलेगा।

यह स्थल भारत के तीन महत्वपूर्ण धर्मों के मध्य सहिष्णु भाव को प्रदर्शित करता है। अगर आप बठिंडा आएं तो इस खास स्थल की सैर करना न भूलें।

बीर तालाब ज़ू

बीर तालाब ज़ू

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप यहां के बीर तालाब ज़ू की सैर करना न भूलें। 1978 में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा स्थापित किया गया यह चिड़ियाघर शहर के महत्पूर्ण पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। पारिवारिक भ्रमण के लिहाज से यह एक आदर्श स्थल है। जहां आप जानवरों और पक्षियों की कई सारी प्रजातियों को देख सकते हैं।

यह ज़ू लगभग 161 एकड़ में फैला है। अगर आप यहां आकर वन्यजीवों को देखना चाहते हैं तो यहां जरुर आएं। वर्तमान में यह चिड़ियाघर पंजाब फॉरेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन विभाग के अंतर्गत आता है।

कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

बठिंडा पंजाब का एक प्रसिद्ध शहर है जहां आप परिवहन के तीनों मार्गों से आ सकते हैं। यहां का नजदीकी हवाईअड्डा लुधियाना एयरपोर्ट है। रेल सेवा के लिए आप बठिंडा जंक्शन का सहारा ले सकते हैं। अगर आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों से भी पहुंच सकते हैं, बेहतर सड़क मार्गों से बठिंडा राज्य के महत्वपूर्ण शहरों से अच्छी तरह जुड़ा है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+