Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मानसून के दौरान गुजरात के इस स्थल की सैर करना न भूलें

मानसून के दौरान गुजरात के इस स्थल की सैर करना न भूलें

भावनगर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल । places to visit in bhavnagar gujarat

गुजरात स्थित भावनगर राज्य का एक महत्वपूर्ण और बहुत ही खूबसूरत शहर है। इस शहर को बसाने का श्रेय सिहोर राजाओं को जाता है, सीहोर साम्राज्य के भावसिंहजी गोहिल से इस शहर को बसाया था । भावनगर प्रारंभिक रूप से ही एक बंदरगाह शहर के रूप में उभरा, जिसके माध्यम से व्यापारिक संबंध विश्व के महत्वपूर्ण देशों के साथ बनाए जाते थे।

यहां लंबे समय तक गोहिल राजपूत राजाओं का शासन रहा। इसलिए यहां राजपूत संस्कृति का अच्छा खासा प्रभाव पड़ा। वर्तमान में यह बंदरगाह शहर अपने शानदार स्थलों और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां की प्राचीन संरचनाओं में आप राजपूत वास्तुकला के साथ औपनिवेशिक प्रभाव भी देख सकते हैं।

इस लेख के माध्यम से जानिए पर्यटन के लिहाज से गुजरात का यह शहर आपके लिए कितना खास है, जानिए यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में, जहां की सैर आप इस मानसून के मौसम मे भी कर सकते हैं।

विक्टोरिया पार्क

विक्टोरिया पार्क

PC- Pradhumansinh R Basia

भावनगर की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठाने के लिए आप यहां के विक्टोरिया पार्क आ सकते हैं। लगभग 500 एकड़ में फैला यह पार्क एक जंगल क्षेत्र है जो राज्य सरकार द्वारा संरक्षित है। यह उद्यान विभिन्न वनस्पतियों और असंख्य जीव-जन्तुओं को सुरक्षित आश्रय देने का काम करता है। पार्क का प्रवेश द्वार पर एक बड़ा से गेट है, जो सैलानियों को काफी हद तक प्रभावित करता है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थान किसी जन्नत से कम नहीं। यहां ज्यादातर लोग सुबह और शाम के वक्त चहलकदमी करने के लिए आते हैं। प्रकृति के साथ कुछ समय आराम के बिताने के लिए यह एक आदर्श विकल्प है।

गौरीशंकर झील

गौरीशंकर झील

PC-Pratap Tur

भावनगर के प्राकृतिक आकर्षणों में आप यहां की गौरीशंकर झील की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह एक कृत्रिम झील है जिसे बनाने का श्रेय श्री गौरीशंकर ओझा को जाता है, जो भावनगर के दीवान थे। यह एक शानदार पर्यटन स्थल है जहां बच्चों के खेलने के लिए एक पार्क भी बना हुआ है। झील के पास एक भगवान शिव को समर्पित एक मंदिर भी स्थित है।

सूर्यादय और सूर्यास्त का समय यहां खास होता है, इस दौरान यहां ज्यादातर पर्यटक आते हैं। झील का पानी का काफी साफ है जो पर्यटकों को अपनी ओर आकृषित करता है।

गोपनाथ बीच

गोपनाथ बीच

PC- વિહંગ

मानसून का मजा दुगना करने के लिए आप भावनगर के गोपनाथ समुद्री तट पर प्रवेश कर सकते हैं। सफेद बालू और चमचमाते पानी के साथ यह बीच आराम फरमाने के लिए एक आदर्श विकल्प है। समुद्री तट से आसपास के नजारों को देखना काफी सुखद एहसास कराता है। पर्यटक को यहां चहलकदमी करना बेहद पसंद है। अपनी मनमोहक आबोहवा के साथ गोपनाथ बीच भावनगर के चुनिंदा सबसे खास पर्यटन गंतव्यों में गिना जाता है।

समुद्री तट की सैर के साथ-साथ आप नजदीक स्थित तालजा मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं। यह बीच पक्षी विहार के लिए भी खास माना जाता है।

गांधी स्मृति

गांधी स्मृति

PC- Saad Akhtar

प्राकृतिक स्थलों की सैर के अलावा आप भावनगर के कुछ अन्य प्रसिद्ध स्थलों की सैर कर सकते है। शहर स्थित गांधी स्मृति यहां के मुख्य पर्यटन स्थलों में शामिल है, जहां पर्यटक जाना पसंद करते हैं। गांधी स्मृति में आप राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की एक बड़ी प्रतिमा, एक क्लॉक टावर और एक गैलरी देख सकते हैं।

यहां स्थित गैलरी में आप राष्ट्रपिता से संबंधित विभिन्न किताबे, चित्र और अन्य संबंधित वस्तुए देख सकते हैं। महात्मा गांधी के बारे में अगर आप अत्यधिक जानना चाहते हैं तो यहां जरूर आएं।

बार टोन लाइब्रेरी और म्यूजियम

बार टोन लाइब्रेरी और म्यूजियम

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप भावनगर स्थित बार टोन लाइब्रेरी और म्यूजियम की सैर कर सकते हैं। बार टोन लाइब्रेरी देश की सबसे पुरानी लाइब्रेरी में गिनी जाती है, जिसे 19वीं शताब्दी में बनाया गया था। यह एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जानी जाती है, जहां पर्यटक आना पसंद करते हैं।

इस लाइब्रेरी में ढेरो पुरानी किताबों का संग्रह मौजूद है। इस लाइब्रेरी का रूप ही बड़ा प्रभावी है, इतिहास की बेहतर समझ के लिए आप यहां आ सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+