Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बीकानेर के महलों के अलावा क्या ये पर्यटन स्थल देखे हैं आपने ?

बीकानेर के महलों के अलावा क्या ये पर्यटन स्थल देखे हैं आपने ?

बीकारने के प्रसिद्द पर्यटन स्थल । places to visit in bikaner rajasthan

अगर आप इतिहास के साथ-साथ कला-संस्कृति में भी दिलचस्पी रखते हैं, तो आपको राजस्थान के बीकानेर की यात्रा जरूर करनी चाहिए। बीकानेर अपने गौरवशाली इतिहास के साथ-साथ सांस्कृतिक महत्व के लिए भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां की प्राचीन इमारतें राजस्थानी संस्कृति को भली भांति प्रदर्शित करती हैं। बीकानेर योद्धाओं का शहर माना जाता है, न जाने कितने वीरों ने इस भूमि पर जन्म लिया और अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कराया।

उस समय के राजा-महाराजाओं ने यहां कई विशाल संरचनाओं का निर्माण करवाया, जिन्हें देखने के लिए आज पूरे विश्व भर से पर्यटक आते हैं। आज इस लेख के माध्यम से जानिए पर्यटन के लिहाज से बीकानेर आपके लिए कितना खास है, और जानिए महलों के अलावा यहां और कौन-कौन सी खास सरंचनाओं को देखा जा सकता है।

जूनागढ़ का किला

जूनागढ़ का किला

PC- Daniel Villafruela.

बीकानेर भ्रमण की शुरूआत आप यहां के प्रसिद्ध जूनागढ़ किले के कर सकते हैं। यह किला राजा राय सिंह द्वारा 1593 में बनवाया गया था। यह एक अद्भुत संरचना है जिसमें आप मुगल, गुजराती और राजपूत शैलियों को मिश्रण देख सकते हैं। विभिन्न शैलियों से बना यह किला अपनी अद्भुत खूबसूरती से पर्यटकों को आश्चर्यचकित करने का काम करता है।

किले का बड़ा आंगन भी देखने लायक है। किले के अंदर आप अनुप महल, चंद्रा महल, हवा महल, डुंगर महल और दीवान-ए-खास और गंगा महल देख सकते हैं।

लालगढ़ महल

लालगढ़ महल

PC- Honika Pareek

बीकानेर की ऐतिहासिक संरचनाओं में आप लागगढ़ महल का भी भ्रमण कर सकते हैं। यह प्राचीन संरचना शहर का सबसे मुख्य आकर्षण है जिसे देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। इस महल का निर्माण महाराजा गंगा सिंह ने 1902 में अपने पिता लाल सिंह की याद में बनवाया था। इस महल में भी आप विभिन्न वास्तुकला शैली का मिश्रण देख सकते हैं। आप यहां मुगल,यूरोपीय और राजपूत शैली का बेजोड़ मेल देख सकते हैं।

यह एक विशाल संरचना है, जहां आप एक बड़ा लॉन, किताबघर, कार्ड रूप आदि को देख सकते हैं। एक अद्भुत वास्तुकला को देखने के लिए आप यहां जरूर आएं।

नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन कैमल

नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन कैमल

PC- Waterborough

ऐतिहासिक स्थलों के अलावा आप यहां के कुछ अलग दर्शनीय स्थलों की सैर भी कर सकते हैं। यहां कुछ ही दूरी पर नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन कैमल मौजूद है। अगर आप ऊंट देखने के शौकीन हैं तो यहां आ सकते हैं। यहां लगभग 400 से जयादा 4 प्रजातियों के ऊंट हैं।

आप यहां बेबी कैमल को भी यहां देख सकते हैं। बीकानेर ऊंटों के लिए ज्यादा जाना जाता है। ऊंटों को रेगिस्तान का जहाज कहा जाता है, इसलिए भारतीय आर्मी में भी ऊंटों का इस्तेमाल किया जाता है। यह सेंटर ऊंटों का एक बड़ा ब्रिडिंग सेंटर है।

श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर

श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर

ऐतिहासिक स्थलों और शोध केंद्रों के अलावा आप यहां के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन भी कर सकते हैं। श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर यहां के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों में गिना जाता है। यह मंदिर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस मंदिर का निर्माण 1526 में बीकानेर के महाराज लुंकारण ने करवाया था।

भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी बीकानेर के मुख्य देवी-देवता माने जाते हैं। इस मंदिर का निर्माण सफेद संगमरमर और लाल सैंडस्टोन से बनाया गया है। आत्मिक और मानसिक शांति के लिए आप यहां आ सकते हैं।

गंगा सिंह म्यूजियम

गंगा सिंह म्यूजियम

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप यहां के अन्य दर्शनीय स्थल गंगा सिंह म्यूजियम की सैर का आनंद ले सकते हैं। इस संग्रहालय की स्थापना महाराजा गंगा सिंह द्वारा 1937 में की गई थी। यहां अतीत से संबधित महत्वपूर्ण लेखों का संग्रह किया गया है।

इसके अलावा आप यहां दुर्लभ पेंटिंग्स, मिट्टी के बर्तन, हथियारों का संग्रह देख सकते हैं, जो राजपूत योद्धाओं द्वारा इस्तेमाल किए जाते थे। इतिहास में दिलचस्पी रखने वाले यहां जरूर आएं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+