Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कुछ खास अनुभव के लिए जरूर आएं गुजरात के जामनगर

कुछ खास अनुभव के लिए जरूर आएं गुजरात के जामनगर

जामनगर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल । places to visit in jamnagar gujarat

गुजरात स्थित जामनगर राज्य के चुनिंदा खास पर्यटन गंतव्यों में से एक है, जो समुद्री आबोहवा के शौकीनों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं। एक शाही रियासत के तौर पर विकसित किया गया है शहर आज भी गुजरात के सबसे महत्वपूर्ण केंद्रों में गिना जाता है। पौराणिक साक्ष्यों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण यहां आगमन हुआ था।

इसके अलावा यह शहर अपनी पेट्रोलियम रिफाइनरी और भारत के पहले मरीन सेंचुरी के लिए भी जाना जाता है। इस लेख के माध्यम से जानिए पर्यटन के लिहाज से गुजरात का खूबसूरत शहर आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है, जानिए यहां के चुनिंदा प्रसिद्ध स्थलों के बारे में।

मरीन राष्ट्रीय उद्यान

मरीन राष्ट्रीय उद्यान

PC- Manfred Werner

भारत का पहला मरीन राष्ट्रीय उद्यान गुजरात के जामनगर में स्थित है, जो यहां के सबसे मुख्य आकर्षणों में गिना जाता है, जिसे देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। यह मरीन पार्क यहां के अनिवार्य पर्यटन स्थलों में से एक है। गल्फ ऑफ कच में 42 द्वीप हैं चो इस राष्ट्रीय उद्यान में शाामिल है, हर एक द्वीप अपनी खास संरनचा और जलीय आकर्षण के लिए जाना जाता है।

यहां के सभी द्वीपों में पिरोटन द्वीप सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। पिरोटन द्वीप में आप शानदार जलीय जीवन देख सकते हैं। वन विभाग की परमिशन के साथ आप यहां कैंप का भी रोमांचक आनंद ले सकते हैं। समुद्री आबोहवा के प्रेमी इस स्थान पर जरूर आएं।

खिजादिया पक्षी अभयारण्य

खिजादिया पक्षी अभयारण्य

मरीन राष्ट्रीय उद्यान के अलावा आप यहां खिजादिया पक्षी अभयारण्य की रोमांचक सैर का आनंद ले सकते हैं। ताजे और खारे जलीय विशेषता के साथ यह पक्षी अभयारण्य एक आदर्श इकोसिस्टम का प्रतिनिधित्व करता है। यहां देशी पक्षियों के साथ-साथ लगभग 300 प्रकार के प्रवासी पक्षी पाएं जाते हैं।

मरीन नेशनल पार्क के नजदीक स्थित यह अभयारण्य जामनगर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। पक्षी विहार के साथ-साथ आप यहं सूर्योदय और सूर्यास्त के शानदार दृश्यों को देखने का मौका प्राप्त कर सकते हैं। एक आरामदायक अनुभव के लिए आप यहां आ सकते हैं।

शिवराजपुर बीच

शिवराजपुर बीच

जामनगर समुद्री आबोहवा के प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं। मेरिन नेशनल पार्क के अलावा आप यहां के शिवराजपुर तट की रोमांचक सैर का आनंद ले सकते हैं। यह बीच द्वारका से लगभग 10 किमी की दूरी पर स्थित है। अपने सफेद बालू और नीले पानी के साथ यह समुद्री तट सैलानियों को काफी ज्यादा आनंदित करने का काम करता है।

यह एक सुरक्षित तट है जहां आप तैराकी का आनंद भी ले सकते हैं। शहरी भागदौड़ के बीच शिवराजपुर बीच एक आरामदायक स्थल है, जहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ आ सकते हैं।

प्रताप विलास पैलेस

प्रताप विलास पैलेस

PC- Rajnishkumar1971

प्राकृतिक स्थलों के अलावा आप यहां के ऐतिहासिक संरचनाओं को भी देख सकते हैं। प्रताप विलास पैलेस जामनगर के चुनिंदा सबसे खास दर्शनीय स्थलों और प्राचीन इमारतों में गिना जाता है। यह महल यूरोपीय और भारतीय वास्तुकला का अद्भुत नमूना है। आप इस महल के माध्यम से फूलों, पत्तियों, जानवर आदि की नक्काशी यहां की दीवारों को पर देख सकते हैं।

कला और इतिहास प्रेमियों को इस स्थल पर जरूर आना चाहिए। 2001 में आए भूंकप में कारण यह महल थोड़ा क्षतिग्रस्त हुआ था। बता दें कि आगंतुओं को महल के अंदर जाने की इजाजत नहीं है, लेकिन खास परमिशन के द्वारा पैलेस भ्रमण किया जा सकता है।

द्वारकाधीश मंदिर

द्वारकाधीश मंदिर

PC- MADHURANTHAKAN JAGADEESAN

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप यहां के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन भी कर सकते हैं। आप जामनगर से भारत के ऐतिहासिक नगर द्वारका में आकर द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। यह शहर पवित्र गोमती नदी के तट पर बसा है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह नगर भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से गहराई से जुड़ा है, और उन्हीं को समर्पित यहां द्वारकाधीश मंदिर स्थित है।

द्वारकाधीश मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में गिना जाता है, जहां सालभर श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है। अगर बात वास्तुकला की कि जाए तो यह एक शानदार संरचना है, जिसकी खूबसूरती देखने ही बनती है। आध्यात्मिक अनुभव कि लिए आपको यहां जरूर आना चाहिए।

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X