Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »उत्तराखंड : जोशीमठ के इन स्थानों पर कम ही ट्रैवलर्स पहुंच पाते हैं

उत्तराखंड : जोशीमठ के इन स्थानों पर कम ही ट्रैवलर्स पहुंच पाते हैं

जोशीमठ के खास पर्यटन स्थल । Places to visit in Joshimath Uttarakhand

हिमालय वनस्पतियों से घिरा जोशीमठ उत्तराखंड का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह चार धाम तीर्थ स्थानों और औली के बहुत ही करीब है। यही कारण है कि उत्तराखंड के इन धार्मिक नगरों की सैर करने वाले ज्यादातर ट्रैवलर्स यहां रुककर आराम फरमाना ज्यादा पसंद करते हैं। यह खूबसूरत स्थल अपने आकर्षणों के साथ हर तरह के सैलानियों का स्वागत करता है। यह एक खास स्थान इसलिए भी है क्योंकि यहां आप धार्मिक यात्रा के साथ-साथ विभिन्न एडवेंचर गतिविधियों का आनंद भी ले सकते हैं।

जोशीमठ एक कम भीड़ वाला शहर है जहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक आरामदायक अवकाश बीता सकते है। इस खास लेख के माध्यम से जानिए पर्यटन के लिहाज से यह पहाड़ी स्थल आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

ज्योतिर्मठ

ज्योतिर्मठ

PC- Raji.srinivas

जोशीमठ भ्रमण की शुरूआत आप यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ज्योतिर्मठ से कर सकते हैं, यह वो स्थान है जहां से इस शहर को अपना नाम प्राप्त हुआ है। यह स्थल मूल रूप से शंकरचार्य मठ के लिए जाना जाता है। इस मठ की स्थापना आदि जगतगुरू शंकराचार्य ने की थी। इस मठ के अलावा भारत में तीन और मठ मौजूद हैं जो सामूहिक रूप से चार मठ कहलाते हैं।

इस प्रसिद्ध मठ के पीछे की एक कथा भी जुड़ी है, माना जाता है कि इन मठ का निर्माण 8वीं शताब्दी के दौरान आदि शंकराचार्य के एक अनुयायी ने जगतगुरू के दिशा निर्देश पर किया था। इस मठ के अंदर लक्ष्मी नारायण मंदिर और एक 200 साल पुरान एक वृक्ष(कल्पप्रकाश) भी मौजूद है।

नरसिंह मंदिर

नरसिंह मंदिर

PC- ArmouredCyborg

जोशीमठ के निचले बाजार में स्थित, नरसिंह मंदिर हिंदू भगवान विष्णु के नरसिम्हा (भगवान विष्णु का चौथा अवतार)अवतार को समर्पित पवित्र मंदिर है। इस पवित्र मंदिर के बारे में एक दिलचस्प तथ्य यह है कि यह भगवान का शीतकालीन निवास है। यहां सर्दियों के दौरान बद्रीनाथ मंदिर की मूर्ति नरसिंह अवतार में भगवान विष्णु की मूर्ति के साथ रखी जाती है।

इस प्रकार नरसिंह मंदिर जोशीमठ में एक महत्वपूर्ण स्थान है। अगर आप भगवान विष्णु के चौथे अवतार के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं तो यहां की यात्रा का प्लान जरूर बनाएं।

औली रोपवे

औली रोपवे

PC- christian0702

यदि आप स्वाभाविक रूप से हिमालय की खूबसूरती को देखना चाहते हैं तो औली रोपवे से सबसे अच्छा गंतव्य और कोई नहीं हो सकता है। यह एशिया और भारत का सबसे ऊंचा और सबसे लंबा रोपवे केबल है जिसकी कुल दूरी 4 किमी से अधिक है।

कुदरत की अनमोल सौंदर्यता को करीब से निहारने के लिए आप यहां की यात्रा का प्लान कर सकते हैं। आप यहां अपने परिवार यहां दोस्तों के साथ आ सकते हैं।

नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान

नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान

PC- Ankitv2512

नंदा देवी नेशनल पार्क उत्तराखंड की वनस्पतियों और जीवों को देखने का एक शानदार गंतव्य है। अपनी विशिष्ट जलवायु, भौगोलिक संरचना के साथ यह एक प्रशंसनीय विरासत पर्यटन स्थल है। आप इस अभयारण्य में जंगल सफारी का रोमांचक आनंद भी ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां विभिन्न पक्षी और जीव प्रजातियों को भी देख सकते हैं। प्राकृतिक सुंदरता के साथ अगर आप थोड़ा साहसिक अनुभव चाहते हैं तो यहां की सैर का प्लान बना सकते हैं।

स्लीपिंग ब्यूटी माउंटेन

स्लीपिंग ब्यूटी माउंटेन

PC- Dipujugran

हिमालय के एक और करिश्माई गहनों में आप यहां स्लीपिंग ब्यूटी माउंटेन को देख सकते हैं जो बालों को फैलाए किसी लेटी हुई महिला समान दिखता है। यह हिमालय का एक आकर्षक भाग है जो पिकनिक, वीकेंड गेटवे के साथ उत्तराखंड की गोद में पूरा दिन व्यतीत करने का मौका सैलानियों को प्रदान करता है।

एक आरामदायक अनुभव के लिए आप यहां का सैर का आनंद ले सकते हैं। ये थे उत्तराखंड के खास स्थल जोशीमठ के सबसे चुनिंदा पर्यटन स्थल।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+