Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »महाराष्ट्र : मानसून में खंडाला आएं तो इन स्थानों का भ्रमण करना न भूलें

महाराष्ट्र : मानसून में खंडाला आएं तो इन स्थानों का भ्रमण करना न भूलें

खंडाला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थान । places to visit in khandala maharashtra

मुंबई शहर के नजदीक स्थित खंडाला भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक खबसूरत हिल स्टेशन है। यह पर्वतीय गंतव्य आकर्षक सह्राद्री पहाड़ियों से घिरा है, जिस वजह से यहां के नजारे देखने लायक होते हैं। ऊंचाई पर बसे होने के कारण यहां का मौसम साल भर खुशनुमा बना रहता है। सैलानियों के मध्य खंडाला काफी लोकप्रिय गंतव्य है, महाराष्ट्र भ्रमण पर निकले हर किसी पर्यटक की इच्छा यहां एक बार आने की जरूर होती है।

यह शानदार पहाड़ी गंतव्य पहाड़ों के साथ-साथ झीलों और घने जंगलों से भी घिरा है। इसके अलावा यहां कई साहसिक एडवेंचर गतिविधियों का आनंद भी लिया जा सकता है। इस लेख के माध्यम से जानिए पर्यटन के लिहाज से खंडाला आपको किसी प्रकार आनंदित कर सकता है।

राजमाची का किला

राजमाची का किला

PC- Slonari2

खंडाला भ्रमण की शुरूआत आप यहां स्थित प्रसिद्ध राजमाची किले से कर सकते हैं। खंडाल से 10 किमी की दूरी पर स्थित यह किला स्टेट हाईप के पास स्थित है। यहां तक पहुंचने के लिए बोरघाट ट्रेक को पार करना होता है, जिसके बाद सैलानी इस किले तक पहुंच सकते हैं।

पश्चिमी घाट के साथ यह किला अद्बभुत प्राकृतिक दृश्य पेश करने का काम करता है। यह किला दो चोटियों मनोरंजन और श्रीवर्धन पर फैला हुआ है। यह किला महाराष्ट्र के अतीत की याद दिलाता है। यहां के आप खंडाला के अद्भुत दृश्य देख सकते हैं।

लोनावला झील

लोनावला झील

PC- Vatsalbhawsinka

खंडाला से करीब 2 किमी की दूरी पर स्थित लोनावला झील चुनिंदा खास पर्यटन स्थलों में गिनी जाती है। खासकर मानसून के दौरान यहां का आने का सबसे आदर्श समय माना जाता है। इस बीच झील पानी से भर जाती, जिसके आसपास का नजारा काफी रमणीय नजर आता है। यह झील चारों ओर से खूबसूरत वनस्पतियों से भरी है, इसलिए यहां पर्यटक ज्यादा आना पसंद करते हैं।

इसके अलावा यह झील एक पिकनिक स्पॉर्ट भी है, जहां दूर-दूर से सैलानी मौज-मस्ती करने के लिए आते हैं। वीकेंड पर आरामदायक समय बिताने के लिए यह एक आदर्श गंतव्य है।

भुशी झील

भुशी झील

PC- Ripanvc

लोनावला झील के अलावा आप खंडाला के लगभग 15 किमी की दूरी पर स्थित भुशी झील की सैर कर सकते हैं। यह झील छत्रपति शिवाजी हाईवे के पास स्थित है। यह झील अपने शांतिपूर्ण माहौल, साफ पानी और आसपास मौजूद विभिन्न पिकनिक स्पॉर्ट के लिए जानी जाती है। वीकेंड पर एक क्वालिटी टाइम यहां बिताया जा सकता है।

इस झील के पास यह एक छोटा जलप्रपात भी है, जिस कारण यहां सैलानियों का आना जाना लगा रहता है। यहां आने का सबसे आदर्श समय जुलाई से अगस्त के बीच का माना जाता है। आप यहां अपने परिवार या दोस्तों के साथ आ सकते हैं।

भाजा गुफाएं

भाजा गुफाएं

PC- Dholekavita

प्राकृतिक स्थलों के अलावा आप खंडाला के नजदीक अन्य ऐतिहासिक स्थलों की सैर का प्लान बना सकते हैं। भाजा गुफाएं महाराष्ट्र के अद्भुत प्राचीन स्थलों में गिनी जाती है, जो दूर-दराज के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती है। अतीत से जुड़े पन्ने बताते हैं कि इन गुफाओं का निर्माण दूसरी शताब्दी ईसा पूर्वी के मध्य किया गया था। भाजा गुफाएं 20 रॉक कट बौद्ध गुफाओं का समूह हैं।

ये गुफाएं पूर्वी छोर से अरब सागर और पश्चीमी छोर से दक्कन के पठार से घिरी हुई हैं। मनाा जाता है कि इन गुफाओं का निर्माण बौद्ध अनुयायियों द्वारा ध्यान लगाने के उद्देश्य से किया गया था। इन गुफाओं में बौद्ध धर्म से संबंधित 15 स्तूप भी मौजूद हैं।

सेलीब्रेटी वैक्स म्यूजियम

सेलीब्रेटी वैक्स म्यूजियम

उपरोक्त स्थानों के अलावा आप खंडाला से 6 किमी की दूरी पर स्थित सेलीब्रेटी वैक्स म्यूजियम की सैर का आनंद ले सकते हैं। यह संग्रहालय लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम की तर्ज पर बनाया गया है। इस वैक्स म्यूजियम की स्थापना दक्षिण के आर्टिस्ट द्वारा की गई थी। जैसा की नाम से पता चल रहा है कि इस म्यूजियम में कलाकार, राजनेता, समाजसेवी जैसे सेलीब्रेटी कै मोम संरचनाओं को प्रदर्शित किया जाता है।

यहां रखी गईं वैक्स संरचनाओं में मराठा शासक छत्रपति शिवाजी की मोम प्रतिमा देखने लायक है। इसके अलावा यहां पंडित नेहरू, महात्मा गांधी, हिटलर और माइकल जैक्सन की वैक्स मूर्ति रखी गई हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+