Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »महाराष्ट्र : जानिए क्यों पर्यटक खोपोली आना ज्यादा पसंद करते हैं

महाराष्ट्र : जानिए क्यों पर्यटक खोपोली आना ज्यादा पसंद करते हैं

खोपोली के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल। places to visit in khopoli maharashtra

खोपोली महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अंतर्गत एक खूबसूरत औद्योगिक शहर है, जो अपनी मनमोहक आबोहवा और पहाड़ी परिवेश के लिए जाना जाता है। सह्याद्री पहाड़ों की तलहटी पर बसा है यह शहर अपने प्राकृतिक आकर्षणों के बल पर दूर-दराज के सैलानियों को आकर्षित करने का काम करता है। यहां से गुजरने वाली पातालगंगा नदी इस शहर को संवारने का काम करती है। इस नदी पर टाटा हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर स्टेशन भी स्थापित किया गया है।

खोपोली मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र का हिस्सा है। यहां से मुंबई-पुणे के बीच के पर्यटन स्थलों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। इस लेख के माध्यम से जानिए महाराष्ट्र का यह गंतव्य आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है, जानिए यहां और आसपास के शानदार दर्शनीय स्थलों के बारे में।

खोपोली थीम पार्क

खोपोली थीम पार्क

खोपोली मुख्यत अपने इमेजिका थीम पार्क के लिए जाना जाता है, जहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ ढरों मस्ती कर सकते हैं। व्यस्त जीवनशैली के बीच यह एक आरामदायक जगह है जहां आप विभिन्न एडवेंचर गतिविधियों का रोमांचक आनंद भी ले सकते हैं। यहां कई तरह की राइड्स की भी व्यवस्था है।

इस पार्क के साथ एक वाटर पार्क भी जुड़ा है, यानी गर्मी के इस मौसम में यह एक आदर्श गंतव्य है। इस पार्क में पर्यटकों के मनोरंजन के लिए की तरह के शो भी आयोजित किए जाते हैं। अगर आप खोपोली आएं तो इस खास स्थल पर आना न भूलें।

तुंगार्ली झील

तुंगार्ली झील

PC- Ramakrishna Reddy Y

खोपोली थीम पार्क के अलावा आप यहां की तुंगार्ली झील की सैर का भी प्लान बना सकते हैं। तुंगार्ली लेक यहां के चुनिंदा खास पर्यटन स्थलों में गिनी जाती है, जहां सैलानियों का आना जाना लगा रहता है। इस झील की भौगोलिक संरचना काफी खास है, यह पश्चिमी घाट की गोद में बसी है, जिसकी चारों दिशाएं प्राकृतिक आकर्षणों से सराबोर हैं।

पश्चिमी घाट में बसे होने के कारण यहां आपको पहाड़ियां भी देखने को मिलेंगी। अपनी विशेष स्थिति के कारण यह झील पर्यटकों द्वारा ज्यादा देखी जाती है। अगर आप एक प्रकृति प्रेमी हैं तो यह स्थान आपके लिए ही बना है।

राजमाची का किला

राजमाची का किला

PC- Kandoi.sid

प्राकृतिक स्थलों की सैर के अलावा आप यहां के आसपास स्थित ऐतिहासिक स्थलों की सैर का भी प्लान बना सकते है। राजमाची का किला खोपोली के नजदीक एक खास पर्यटन स्थल है, जहां सैलानी ज्यादा आना पसंद करते हैं। यह किला मराठों के गौरवशाली अतीत को प्रदर्शित करता है। यह इलाका कभी मराठा शासकों के अंतर्गत हुआ करता था। आज भी यहां उस दौर की उत्कृष्ट वास्तुकला और कला को देखा जा सकता है।

यह स्थल पर ट्रैकर्स ज्यादा आना पसंद करते हैं। इसके अलावा राजमाची फोर्ट से आप चारों तरफ फैले खूबसूरत नजारों का आनंद भी ले सकते हैं। ऐतिहासिक और प्राकृतिक रूप से यह किला एक शानदार स्पॉट है।

टाइगर लीप

टाइगर लीप

PC- akshaybapat4

खोपोली के नजदीक टाइगर लीप एक शानदार पर्यटन स्थल है जो सैलानियों को आसपास के नजारों का आनंद उठाने के लिए एक शानदार व्यू प्वाइंट प्रदान करता है। इस व्यू प्वाइंट से आप आसपास के पहाड़ों, नदी व घाटियों के खूबसूरत दृश्यों का लुफ्त उठा सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों और खासकर फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह स्थल किसी जन्नत से कम नहीं। टाइगर लीप पश्चिमी घाट के सबसे आकर्षक नजारे प्रस्तुत करता है।

अगर आप पश्चिमी घाट की खूबसूरती को एक नजर में देखना चाहते हैं तो इस खास स्थल पर प्रवेश जरूर करें। यहां आने का सबसे सही समय सूर्योदय या सूर्यास्त है। सूरज की हल्की रोशनी में पहाड़ी आकर्षणों को देखना अपने आप में ही काफी रोमांचक एहसास है।

कुने जलप्रपात

कुने जलप्रपात

खोपोली के नजदीकी प्राकृतिक आकर्षणों में आप कुने जलप्रपात की सैर का भी आनंद उठा सकते हैं। पश्चिमी घाट की पहाड़ी चट्टानों से गिरता यह झरना सैलानियों को बहुत हद तक रोमांचित करने का काम करता है। कुने फॉल चारों तरफ से हरे-भरे परिदृश्य से भरा है, जो इसकी भौगोलिक स्थित को खास बनाने का काम करते हैं। जलप्रपात की आवाज दूर से ही रोमांच पैदा करती है।

नए गंतव्यों की तलाश कर रहे ट्रैवलर्स यहां प्रवेश कर सकते हैं। आत्मिक व मानसिक शांति के लिए यह स्थान काफी ज्यादा मायने रखता है। आप यहां अपने परिवार या दोस्तों के साथ आस सकते हैं। मानसून के दौरान यहां आने से पहले मौसम का जायजा अवश्य लें।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+