Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »महबूब का नगर है तेलंगाना का यह शहर, जानिए क्या है खासियतें

महबूब का नगर है तेलंगाना का यह शहर, जानिए क्या है खासियतें

महबूबनगर के सबसे प्रसिद्ध स्थान। Places to visit in Mahbubnagar Telangana.

दक्षिण भारत के तेलंगाना राज्य का महबूबनगर एक ऐतिहासिक शहर है जो राज्य के चुनिंदा सबसे खास अतीत से जुड़े स्थलों के रूप में जाना जाता है। अपने इतिहास से जुड़े खजानों के साथ यह राज्य के खास पर्यटन स्थलों में भी शामिल है। यह शहर कभी दक्षिण भारतीय राजवंश सातवाहन और चालुक्य के अधीन भी रह चुका है।

इस शहर को पहले पालामूर के नाम से संबोधित किया जाता था। वर्तमान में यह जगह अपने विभिन्न स्थलों के साथ राज्य के मुख्य सांस्कृतिक और धार्मिक केंद्र के रूप में प्रसिद्ध है। इस खास लेख में जानिए महबूबनगर की यात्रा आपको लिए क्यों खास है, साथ में जानिए यहां के नजदीकी पर्यटन स्थलों के बारे में।

फराहाबाद

फराहाबाद

PC- Kipala

पूर्वी घाट की नल्लामाला पहाड़ियों की हरियाली के बीच घिरा फराहाबाद उन लोगों के लिए एक आदर्श स्थल है जो प्राकृतिक स्थानों को उनके असल रूप में देखना ज्यादा पसंद करते हैं। इसका शाब्दिक अर्थ है 'माउंट प्लेजेंट'। हरी-भरी घाटियों के साथ आप यहां एडवेंचर गतिविधियों का भी आनंद यहां ले सकते हैं।

जंगलों में ट्रेकिंग के लिए फराहाबाद एक शानदार स्थल है। यहां टाइगर वाइल्ड्स जंगल कैंप रामांचक कैंम्पिंग की सुविधाएं प्रदान करता है, जिनकी मदद से आप यहां की सैर का आनंद जी भरकर उठा सकते हैं।

पिल्ललमारी

पिल्ललमारी

PC- C.Chandra Kanth Rao

अगर आप तेलंगाना की खास जगहों की सैर करना चाहते हैं तो महबूबनगर के खास स्थल पिल्ललमारी को जरूर सूची में शामिल करें। पिल्ललमारी 800 साल पुराना विशाल बरगद का पेड़ है जिसकी शाखाएं 3 एकड़ के क्षेत्र में फैली हुई हैं। एक पेड़ इतना बड़ा है कि यह लगभग 1000 लोगों को छाया प्रदान कर सकता है। अगर आपको ऐसे पेड़ों की मौजूदगी पर संदेह है तो यहां आपको जरूर आना चाहिए। पेड़ के नीचे एक मुस्लिम संत की कब्रगाह भी है।

वैसे तो आप यहां किसी भी समय आ सकते हैं लेकिन बरसात का मौसम यहां की सैर का आदर्श समय बताया जाता है, इस दौरान आप यहां नौकयन का आनंद भी उठा सकेंगे। इसके अलावा आप यहां चिड़ियाघर, मछलीघर और म्यूजियम का भी भ्रमण कर सकते हैं।

कानपुर के ये स्थान बनाएंगे उत्तर प्रदेश की यात्रा को शानदारकानपुर के ये स्थान बनाएंगे उत्तर प्रदेश की यात्रा को शानदार

आलमपुर

आलमपुर

PC- Dharmadhyaksha

आप महबूबनगर में प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन का सौभाग्य भी उठा सकते हैं। आलमपुर अपने सांस्कृतिक महत्व के साथ श्रद्धालुओं को आकर्षित करने का काम करता है। माना जाता है कि श्रीशैलम की तीर्थ यात्रा के लिए चार प्रवेश द्वार हैं उत्तर में उमामहेश्वर, दक्षिण में सिद्धावत्ताम, पूर्व में त्रिपुरान्तकं और पश्चिम में आलमपुर ।

इस खास स्थान पर प्राचीन नव ब्रह्मा मंदिर भी स्थित हैं जो 7 वीं शताब्दी से संबंध रखता है। यहां स्थित मंदिरों में आप चालुक्य वास्तुकला शैली में देवी-देवताओं की खूबसूरत मूर्तियां को देख सकते हैं।

गडवाल

गडवाल

PC- Naidugari Jayanna

इन सब के अलावा आप गडवाल की सैर का आनंद ले सकते हैं। कृष्णा और तुंगभद्रा नदियों के बीच स्थित यह राज्य के चुनिंदा सबसे खास धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। यहां स्थित चेन्नकेश्वरलयं में आयोजित होने वाला वार्षिक कार्निवल देखने लायक होता है, जिसमें शामिल होने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।

यह कार्निवल हैंडलूम साड़ियों की खरीदारी के लिए सबसे खास बाजार माना जाता है। इसके अलावा यहां और भी कई आकर्षक स्थान हैं जिनकी सैर गडवाल यात्रा के दौरान की जा सकती है।

 मल्लेला तीर्थम

मल्लेला तीर्थम

PC- Ylnr123

उपरोक्त स्थानों के अलावा आप प्राकृतिक स्थल मल्लेला तीर्थम की सैर का आनंद ले सकते हैं। मल्लेला तीर्थम तेलंगाना राज्य के नाल्लामाला जंगल के नगरकुरनूल का एक खूबसूरत जलप्रपात है। इस जंगल के होकर कृष्णा नदी बहती है। यह झरना श्रीशैलम से 58 किमी और हैदराबाद से 185किमी की दूरी पर स्थित है। यह स्थान प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नते से कम नहीं। अगर आप प्रकृति के बीच रहकर थोड़ा समय एकांत में बिताना चाहते हैं तो यहां की यात्रा का प्लान बना सकते हैं।

नाल्लामाला की पहाड़ियों के बीच यह झरना कुदरत के किसी नायाब तोहफे समान लगता है। ये थे महबूबनगर के सबसे खास स्थान जहां की प्लान आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ बना सकते हैं।

महाराष्ट्र : गर्मियों में अलीबाग के ये स्थान दिलाएंगे सुकून का एहसासमहाराष्ट्र : गर्मियों में अलीबाग के ये स्थान दिलाएंगे सुकून का एहसास

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X