Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »राजस्थान : अरावली पहाड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो आएं पाली

राजस्थान : अरावली पहाड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो आएं पाली

पाली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल । places to visit in pali rajasthan

पाली राजस्थान के मध्य में स्थित एक छोटा मगर खूबसूरत नगर है, जो ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक रूप से काफी ज्यादा महत्व है। बांदी नदी के किनारे यह नगर अरावली पर्वत श्रृंखला के घिरा है। राजस्थान के बाकी प्राचीन नगरों की तरह पाली भी एेतिहासिक महत्व रखने वाला राज्य का एक अभिन्न अंग है। वर्तमान में यह नगर औद्योगिक क्षेत्र में काफी उन्नती कर रहा है।

इस नगर में और आसपास कई दर्शनीय स्थल मौजूद हैं, जहां की यात्रा की जा सकती है। इस लेख के माध्यम से जानिए पर्यटन के लिहाज से यह नगर आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है, जानिए यहां के चुनिंदा कुछ खास गंतव्यों के बारे में।

परशुराम महादेव मंदिर

परशुराम महादेव मंदिर

PC- Nkansara

पाली भ्रमण की शुरूआत आप यहां के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल परशुराम महादेव मंदिर से कर सकते हैं। अरावली पर्वत श्रृंखला में स्थित यह मंदिर भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम को समर्पित है। माना जाता है कि अपने हाथ में कुल्हाड़ी रखने वाले भगवान परशुराम इस स्थल पर ध्यान लगाया करते थे।

इस मंदिर के आसपास कई जल कुंड और वनस्पतियों का भंडार है। दर्शन के लिए पहाड़ी सीढ़ियों से होते हुए ऊपर पहुचना पड़ता है। एक तरह से देखा जाए तो यह मंदिर साहसिक ए़डवेंचर का भी काम करता है।

लाखोटिया उद्यान

लाखोटिया उद्यान

धार्मिक स्थलों के अलावा आप यहां के प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं। पाली स्थित लाखोटिया उद्यान यहां के प्रसिद्ध पर्यटन गंतव्यों में गिना जाता है। यह गार्डन यहां के लाखोटिया तालाब से घिरा है। यह एक बड़ा उद्यान जहां सुकून से कुछ बिताएं जा सकते हैं। हरा-भरा यहां का माहौल पर्यटकों को कापी ज्यादा प्रभावित करता है। वीकेडं पर कुछ एकांत समय बिताने के लिए यह एक आदर्श स्थल है।

यहां आप आराम से बैठकर दोस्तों या पार्टनर के साथ बातें कर सकते है। उद्यान के मध्य में एक शिव मंदिर भी स्थित है। यह एक खूबसूरत मंदिर है जहां दर्शन के लिए पर्यटकों की अच्छा खासा जवावड़ा लगता है। एक आरामदायक अनुभव के लिए आप यहां की यात्रा कर सकते हैं।

बंगुर संग्रहालय

बंगुर संग्रहालय

पाली में आप यहां के संग्रहालय का भी भ्रमण कर सकते हैं। बंगुर संग्रहालय यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यहां आप तांबे के सिक्के, पेंटिंग्स, हथियार और ट्राइबल हैंडीक्राफ्ट का अच्छा खास संग्रह देख सकते हैं। बंगुर संग्रहालय उन चुनिंदा खास म्यूजियम में गिना जाता है जहां आप राजस्थान के इतिहास और संस्कृति से जुड़ी प्राचीन वस्तुओं को देख सकते हैं।

यहां आप मुस्लिम शासकों जैसे तुगलत, खिलजी से संबंधित सिक्के भी देख सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पारंपरिक वस्तुओं को भी यहां देख सकते हैं, जो राजस्थानी संस्कृति को पदर्शित करते हैं।

जवाई डैम

जवाई डैम

PC- Namita07

पाली के प्राकृतिक स्थलों में आप यहां के जवाई बांध की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह बांध यहां की जवाई नदी पर बना है। यह 70 साल पुराना बांध है जो राज्य के बड़े बांधों में गिना जाता है। आसपास के गांवों के लिए यह डैम एक जीवन रेखा की तरह काम करता है। पहाड़ी परिदृश्य के साथ यह बांध कुदरत के अद्भुत दृश्यों को पेश करता है।

इस स्थल पर आप पक्षी विहार का आनंद भी ले सकते हैं। यहां विश्व के अलग-अलग भागों से प्रवासी पक्षी सुरक्षित आश्रय की तलाश में आते हैं। क्रेन और गीत यहां के सामान्य दिखने वाले प्रवासी पक्षी हैं।

ओम बन्ना

ओम बन्ना

PC- Clément Bardot

उपरोक्त स्थानों के अलावा आप यहां ओम बन्ना नामक धार्मिक स्थल के दर्शन कर सकते हैं। यह एक अद्भुत मंदिर है जहां किसी देवी देवता की नहीं बल्कि रॉयल एनफील्ड बाइक की पूजा की जाती है। यहां रोजान भक्तों का बड़ा जमवड़ा लगता है जो यहां बाइक की पूजा करने के लिए आते हैं।

बाइक के अलावा यहां एक ओम बन्ना की तस्वीर लगी है, माना जाता है कि ओम बन्ना की आत्मा यहां लोगों की रक्षा सड़क दुर्घटना से करती है। इसलिए यहां लोग फुल माला चढ़ाने के लिए यहां आते हैं ताकी ओम बन्ना उनकी रक्षा करे।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+