Search
  • Follow NativePlanet
Share
» » इन गर्मियों बनाएं पूवार के इन आकर्षक स्थलों का प्लान

इन गर्मियों बनाएं पूवार के इन आकर्षक स्थलों का प्लान

केरल स्थित पूवार के आकर्षक स्थलों का प्लान। Places to visit in Poovar Kerala.

केरल के त्रिवेंद्रम जिले स्थित पूवार एक खूबसूरत पर्यटन गंतव्य है, जहां आरामदायक अवकाश बिताने के लिए देश-दुनिया से सैलानी आते हैं। प्राकृतिक नजारों और समुद्री आबोहवा के बीच यह आकर्षक स्थल रोमांचकारी गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है। एडवेंचर गतिविधियों में आप यहां नौकायन, वॉलीबॉल, तैराकी, बैकवाटर ट्रिप, वाटर स्पोर्ट्स और क्रूज की सैर का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

इन सब के अलावा शारीरिक थकान उतारने के लिए आप यहां आयुर्वेदिक मालिश और स्पा का आनंद भी ले सकते हैं। अपनी विविधताओं के साथ पूवार हर तरह के सैलानियों का स्वागत करता है। इस खास लेख में जानिए पर्यटन के लिहाज से त्रिवेंद्रम का यह नगर आपके लिए कितना खास है।

कृष्ण मेनन म्यूजियम

कृष्ण मेनन म्यूजियम

PC-Pradeep717

अगर आप भारत केप्रसिद्ध पूर्व राजनेता वी.के कृष्ण मेनन के प्रशंसक हैं तो आपको इस स्थान की सैर जरूर करनी चाहिए। कृष्ण मेनन म्यूजियम एक ऐतिहासिक संग्रहालय है जिसकी स्थापना 1975 में भारत के पूर्व नेता कृष्ण मेनन के सम्मान में की गई थी। बता दें कि मेनन नेहरू दौर के भारतीय रक्षा मंत्री थे। इस संग्रहालय में स्मृति चिन्ह के साथ उनके व्यक्तिगत जीवन से जुड़े चीजों को प्रदर्शित किया गया है।

इस म्यूजियम में प्रसिद्ध कलाकार राजा राजा वर्मा और राजा रवि वर्मा द्वारा की गई पेंटिंग एक बड़ा संग्रह मौजूद है। यह संग्रहालय ईस्ट हिल में कोझिकोड शहर के केंद्र में स्थित है, जहां प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी पज्हस्सी को समर्पित एक और संग्रहालय स्थित है।

कोझिपपारा

कोझिपपारा

PC- Dvellakat

ऐतिहासिक म्यूजियम देखने के बाद आप यहां प्राकृतिक दृश्यों का आनंद उठा सकते हैं। कोझिकोड के सुन्दर हरे-भरे परिवेश में स्थित कोझिपपारा जलप्रपात केरल में ट्रेकिंग और तैराकी के लिए आदर्श स्थान माना जाता है। कोझिपपारा दक्षिण भारत के चुनिंदा सबसे खास झरनों में गिना जाता है। प्रकृति प्रेमियों से लेकर यहां रोमांच के शौकीन यहां आना पसंद करते हैं। यह जलप्रपात घने जंगलों और सूक्ष्म परिदृश्य से घिरा हुआ है, जो ट्रेकिंग और रॉक क्लाइंबिंग के लिए खास स्थल तैयार करते हैं।

लग्जरी बाथ के लिए आप झरने के पानी में कुछ समय बीता सकते हैं। प्राकृतिक नजारों के साथ जलप्रपात का आनंद लेने के लिए यहां दूर-दराज से सैलानी आते हैं। यह स्थान जंगलों के साथ-साथ नदियों के लिए भी जाना जाता है, जहां आप विभिन्न पक्षी प्रजातियों के साथ जलीय जीवों को आसानी से देख सकते हैं।

कलिपोइक (Kalipoika)

कलिपोइक (Kalipoika)

PC- Nagesh Jayaraman

पूवार से आप कलिपोइक की सैर का भी प्लान बना सकते हैं। नारियल के पेड़ो के साथ लुभावनी सुंदरता वाला यह स्थल बहुत हद सैलानियों को प्रभावित करने का काम करता है। कलिपोइक एक शांत गंतव्य है जहां आप प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ विभिन्न रोमांचक गतिविधियों का आनंद भी ले सकते हैं। देश-विदेश के सैलानी यहां क्रूजिंग, नौकायन, पेडल नौकायन आदि गतिविधियों का भरपूर आनंद लेते हैं।

यह स्थल कोझिकोड शहर से लगभग 2 किमी की दूरी पर स्थित है। यह स्थान पश्चिमी घाट के अद्भुत दृश्यों को प्रदर्शित करता है। इसलिए यहां सालभर सैलानियों का आना जाना लगा रहता है। अगर आप एक प्रकृति प्रेमी हैं तो आपको इस स्थान की सैर जरूर करनी चाहिए।

थिककोटी लाइटहाउस

थिककोटी लाइटहाउस

PC- Aleksandr Zykov

उपरोक्त स्थानों के अलावा आप थिककोटी लाइटहाउस की सैर का प्लान बना सकते हैं। प्राकृतिक नजारों से भरा यह क्षेत्र देश-विदेश के सैलानियों को यहां आने का आमंत्रण देता है। नीले समुद्र के साथ एक कतार में खड़े नारियल के पेड़ इस स्थान को जन्नत बनाने का काम करते हैं। यहां का बड़ा लाइटहाउस भी मौजूद है जो इस स्थल को एक खास पहचान देने का काम करता है।

यह लाइटहाउस एक विशाल चट्टानी संरचना पर बना हुआ है। यहां ज्यादातर सैलानी प्राकृतिक नजारों के साथ पक्षी विहार के लिए आते हैं। यहां आप प्रवासी पक्षियों की कई प्रजातियां देख सकते हैं। पूवार की यात्रा के दौरान आप इस खास स्थल की सैर का आनंद जरूर उठाएं।

कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

PC-Midhun Subhash

पूवार केरल के त्रिवेंद्रम स्थित एक खूबसूरत नगर है जहां आप तीनों मार्गों से पहुंच सकते हैं। यहां का नजदीकी हवाईअड्डा त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट है। रेल मार्ग के लिए आप परस्सला रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं।

आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों के माध्यम से भी पहुंच सकते हैं। बेहतर सड़क मार्गों से पूवार राज्य के बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+