Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हरियाणा : सोहना में घूमने लायक पांच सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल

हरियाणा : सोहना में घूमने लायक पांच सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल

सोहना के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल । places to visit in sohna haryana

दिल्ली से 64 किमी की दूरी पर स्थित सोहना भारत के हरियाणा राज्य का एक खूबसूरत प्राचीन शहर है जो ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक रूप से काफी मायने रखता है। यहां देखने लायक कई शानदार स्थल(मंदिर, किले, झील, झरने) हैं। यह स्थल गुड़गांव और दिल्ली से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।इन सब के अलावा सोहना अपने वार्षिक विनटेज कार फेस्टिवल के लिए भी काफी जाना जाता है।

यहां पर्यटन के लिहाज से ढेर सारे स्थल मौजूद हैं, जिनका प्लान आप वीकेंड के दौरान बना सकते हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए सोहना के सबसे शानदार स्थलों के बारे में जो आपकी हरियाणा यात्रा को खास बनाने का काम करेंगे।

दमदमा झील

दमदमा झील

गुड़गांव से 21 किमी की दूरी पर स्थित दमदमा झील सोहना के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। मनमोहक हरियाली और पहाड़ियों से घिरी यह झील एक शानदार पिकनिक स्पॉर्ट भी है। वीकेंड पर लोगों को यहां मौज मस्ती करते देखा जा सकता है। पर्यटन को ध्यान में रखते हुए यहां बोटिंग, ज़ोरबिंग और अन्य एड़वेंचर गतिविधियों की भी सुविधा उपलब्ध है। यह पिकनिक स्थल पारिवारिक भ्रमण के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है।

यहां सप्ताहंत के दौरान आसपास से पर्यटन आराम का अनुभव करने के लिए आते हैं। दमदमा झील की देखरेख का काम हरियाणा पर्यटन विभाग संभालता है। यहां खाने पीने की भी सुविधा उपलब्ध है।

सोहना झील और झरना

सोहना झील और झरना

दमदमा झील के अलावा आफ यहां सोहना झील और झरने की सैर का भी आनंद ले सकते हैं। लोक-साहित्य के अनुसार इस स्थल का नाम सोहना इसलिए पड़ा क्योंकि यहां की मिट्टी सोना उगलती है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है इसका कोई सटीक प्रमाण नहीं मिलता। सोहना स्थित यह झरना अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। यह पानी गंधक युक्त है जो त्वचा संसंधी दिक्कतों को दूर करने का काम करता है।

यहां आने वाले पर्यटक इस खास पानी से स्नान करना पसंद करते हैं। यहां स्टीम बाथ की भी सुविधा उपलब्ध है। यहां नहाने के लिए एक मिनी स्विमिंग पूल भी बना हुआ है। पर्यटकों के लिए यह एक शानदार स्थल है, जहां आपको जरूर आना चाहिए।

रोमांचक गतिविधियां

रोमांचक गतिविधियां

सोहना अपनी ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों के अलावा अपने एडवेंचर कैंप के लिए भी जाना जाता है, जहां आप कई रोमांचक गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। इस कैंप से जुड़ कर आप कैंपिंग, ट्रैकिंग और रॉक क्लाइंबिंग जैसी एक्टिविटी का जी भरकर आनंद ले सकते हैं। इस कैंप में रोप कोर्स, पेंटबॉल और माउंटेन रैपलिंग की भी सुविधा उपलब्ध है।

यहां लगाए गए आपको रोमांचक एहसास दिलाने का काम करेंगे। यहां आपके खाने-पीने की भी व्यवस्था रखा जाएगा। वीकेंड पर मौज-मस्ती करने की लिए आप यहां आ सकते हैं।

सोहना क पहाड़ी किला

सोहना क पहाड़ी किला

सोहना के प्राकृतिक स्थलों के अलावा आप यहां के ऐतिहासिक स्थलों की सैर का आनंद ले सकते हैं। यहां स्थित सोहना हिल फोर्ट चुनिंदा सबसे खास पर्यटन स्थलो में गिना जाता है। यह किला अरावली पहाड़ियों के पास स्थित है जिसे भरतपुर हिल फोर्ट के नाम से भी जाना जाता है।

जानकारी के अनुसार इस किले को कई बार तोड़ा और बनाया गया था। हालांकि अब यह किला एक खंडहर के रूप में ही यहां स्थित है। अतीत की बेहतर समझ के लिए आप यहां की यात्रा कर सकते हैं।

कम्बोज खंडहर

कम्बोज खंडहर

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप यहां के सोहना में कम्बोज के खंडहरों को देख सकते हैं। माना जाता है कि कम्बोज लोग लोधी और मुगल साम्राज्य के अंतर्गत शाही पहचान रखते थे। ये परिवार सोहना से पास बसने शुरू हुए थे। ये खंडहर उस समय के हैं जब अंग्रेजों ने यहां आकर्मण किया था। भारतीय इतिहास की बेहतर समझ के लिए आप यहां की सैर कर सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+