Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जानिए पर्यटन के लिहाज से मेघालय का विलियमनगर कितना खास है

जानिए पर्यटन के लिहाज से मेघालय का विलियमनगर कितना खास है

विलियमगर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल । places to visit in williamnagar meghalaya

पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में स्थित विलियमनगर राज्य का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जो अपनी अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्यता के लिए जाना जाता है। पूर्व गारो हिल्स जिले का मुख्यालय यह शहर मेघालय के सबसे व्यवस्थित सिटिज में भी गिना जाता है। यहां के शहरी और भौगोलिक आकर्षणों के देखने के लिए दूर-दराज से प्रकृति प्रेमी और ट्रैवलर्स यहां तक का सफर तय करते हैं।

यह राज्य का एक महत्वपूर्ण नगर है जिसका नाम राज्य के पहले मुख्यमंत्री विलियमसन ए.संगमा के नाम पर ऱखा है। मेघालय की शहरी जीवनशैली और परंपरा-संस्कृति को करीब से समझने के लिए भा आप यहां आ सकते हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए पर्यटन के लिहाज से यह नगर आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

सिमसांग नदी

सिमसांग नदी

PC-P.K.Niyogi

विलिमयनगर भ्रमण की शुरूआत आप यहां की सबसे प्रसिद्ध नदी सिमसांग से कर सकते हैं, जिसे सोमेश्वरी के नाम से भी जाना जाता है। यह नदी शहर से होकर गुजरती है इसलिए 1976 से पहले विलियमगनर को सिमसांगग्रे के नाम से संबोधित किया जाता था। इस नदी का स्रोत नोकरेक चोटी है, जो अपने अद्भुत दृश्यों के लिए जानी जाती है।

सर्दियों के दौरान इस नदी के किरारे मछली त्योहार भी आयोजित किया जाता है। सिमसांग नदी अपने शानदार प्राकृतिक दृश्यों के लिए जानी जाती है। एक अलग अनुभव के लिए आप यहां का भ्रमण कर सकते हैं।

नाफाक झील (Naphak)

नाफाक झील (Naphak)

सिमसांग नदी के अलावा आप यहां के अन्य प्राकृतिक आकर्षणों को भी देख सकते हैं। आप यहां की प्रसिद्ध नाफाक झील की सैर कर सकते हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो यहां पहले आत्माओं का वास हुआ करता था। लेकिन अब ऐसा यहां कुछ महसूस नहीं किया गया। स्थानीय लोग यहां जी भरकर मछली पकड़ते हैं। यहां का पानी बहुत ही साफ है कि आप मछलियों को भी आसानी से देख सकते हैं।

झील के आसपास का नजारा बेहद खूबसूरत है। अगर आप फोटोग्राफी का शौक रखते हैं तो यहां प्रकृति के बेहतरीन दृश्यों को अपने कैमरे में उतार सकते हैं। माना जाता है कि इस झील का निर्माण 1897 में आए भूकंप के बाद हुआ था।

रोंगबैंग झरना

रोंगबैंग झरना

यहां के प्राकृतिक आकर्षणों में आप रोंगबैंग जलप्रपात की सैर का भी प्लान बना सकते हैं। यह खूबसूरत झरना तुरा-विलियमनगर रोड पर स्थित है। यहां आने का सबसे आदर्श समय मानसून का मौसम है, इस दौरान यह जलप्रपात जलमग्न हो जाता है। इस बड़े जलप्रपात को दूर से भी देखा सजा सकता है।

एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां का भ्रमण कर सकते हैं। खासकर प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थान किसी जन्नत से कम नहीं। आप यहां अपने दोस्तों के साथ एक ट्रिप का प्लान कर सकते हैं।

नाका चिकोंग (naka chikong)

नाका चिकोंग (naka chikong)

विलियमनगर के आकर्षणों के बाद आप आसपास के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण भी कर सकते हैं। मुख्य शहर से 120 किमी की दूरी पर स्थित नाका चिकोंग एक शानदार पर्यटन स्थल है। दरअसल यह एक बड़ा चट्टानी पत्थर है जो एक स्थानीय नदी के मध्य स्थित है।

इस पड़े पत्थर में एक बड़ा गड्ढा भी है। पत्थर में जो बड़ा गड्ढा है उसमें आप बहुत सी मछलियों को देख सकते हैं। हालाकि यह उतना लोकप्रिय नहीं है लेकिन कुछ अलग अनुभव पाने के लिए यहां पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है।

रोंगरेनगिरी

रोंगरेनगिरी

उपरोक्त स्थानों के अलावा आप विलिमयनगर में रोंगरेनगिरी की सैर का आनंद ले सकते हैं। रोंगरेनगिरी सिमसांग नदी के बाएं किनारे पर स्थिति है। यह स्थल गारो जाति के महान योद्धा पा टोगन के स्मारक स्थल के रूप में जाना जाता है।

इस वीर योद्धा ने पूर्व गारो क्षेत्र में ब्रिटिश आक्रमण के खिलाफ आवाज उठाई थी लेकिन विदेशियों की ताकत का सामना वो ज्यादा देर तक कर न सका। इसके अलावा रोंगरेनगिरी अपने आरक्षित वन के लिए भी जाना जाता है, जहां आपको अधिक संख्या में साल के पेड़ दिखेंगे।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+