Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पांच कारण जो आपको अबोहर आने के लिए करेंगे मजबूर

पांच कारण जो आपको अबोहर आने के लिए करेंगे मजबूर

अबोहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल । places to visit near abohar punjab

उत्तरी भारतीय राज्य पंजाब में स्थित अबोहर एक शानदार पर्यटन स्थल है, जो अपनी अनोखी सांस्कृतिक विशेषता के लिए जाना जाता है। यह पंजाब का वो खास शहर है जिसमें भारत के तीन बड़े राज्य हरियाणा, पंजाब और राजस्थान की संस्कृति का खूबसूरत मिश्रण मौजूद है। इसका एक कोना राजस्थान के रेतीले टिब्बों और दूसरा कोना हरियाणा के हरे-भरे क्षेत्र को छूता है। यह शहर सतलुज नदी का स्पर्श भी पाता है।

ऐतिहासिक और प्राकृतिक रूप से यह एक महत्वपूर्ण स्थल है, जहां सैलानियों का आवागमन लगा रहता है। इस लेख के माध्यम से जानिए अबोहर आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है, जानिए यहां उन खास स्थलों के बारे में जो आपको यहां एक बार आने के लिए जरूर मजबूर करेंगे।

अबोहर वन्यजीव अभयारण्य

अबोहर वन्यजीव अभयारण्य

अबोहर भ्रमण की शुरुआत आप यहां के मुख्य आकर्षण अबोहर वन्यजीव अभयारण्य की रोमांचक सैर से कर सकते हैं। सरकार के खास प्रोजेक्ट के तहत यह अभयारण्य भारतीय वन्य और जनजातीय खूबसूरती को दर्शाता है। यहां की बिश्नोई जनजाति जंगल के जीवों, वनस्पतियों की सुरक्षा में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाती है।

अबोहर वन्यजीव अभयारण्य जैव विविधता का एक समृद्ध रूप पेश करता है। यहां आप काला हिरण, नीलगाय के साथ कई अन्य जीवों को देख सकते हैं। इसके अलावा वन्यजीवन को करीब से देखने के लिए यहां जंगल सफारी की भी सुविधा उपलब्ध है।

पंज-पीर

पंज-पीर

प्राकृतिक स्थलों के अलावा आप यहां के धार्मिक स्थलों के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं। पंज-पीर दरगाह यहां के खास पवित्र स्थलों में गिनी जाती है। यहां श्रद्धालु आकर पवित्र स्थल के गोल-गोल चक्कर लगाते हैं। यह पवित्र स्थल यहां के लोगों की धार्मिक आस्था से गहराई से जुड़ा है।

यहां की खास बात यह है कि दरगाह की देखरेख एक हिन्दू परिवार करता है, और यहां सभी धर्मों के लागों का आना जाना लगा रहता है। दरगाह के सामने एक मकबरा भी बना हुआ है। एक खास आध्यात्मिक एहसास के लिए आप यहां आ सकते हैं।

नेहरू पार्क

नेहरू पार्क

अबोहर के दर्शनीय स्थलों की श्रृंखला में आप आप यहां के खूबसूरत नेहरू पार्क की सैर का आनंद ले सकते हैं। शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच यह एक आरामदायक स्थल है, जो चारो तरफ से हरियाली से घिरा है। यहां का हरा-भरा माहौल बहुत हद तक पर्यटकों को प्रभावित करता है।

यहां के बड़े लॉन और वनस्पतियां इस उद्यान को खास बनाने का काम करती है। अपनी खूबसूरती के कारण यह शहर के चुनिंदा सबसे खास पार्क में गिना जाता है, यहां वीकेंड पर सुकून भरा समय बिताने के लिए आसपास के लोग आना पंसद करते हैं।

गुरुद्वारा बद तीरथ साहिब

गुरुद्वारा बद तीरथ साहिब

अबोहर सिखो के प्रसिद्ध पवित्र स्थल गुरुद्वारा बद तीरथ साहिब के लिए भी जाना जाता है, जो शहर के सबसे प्राचीन गुरुद्वारा है। यह स्थल सिखों के पहले और दसवें गुरू से काफी करीब से जुड़ा हुआ है। यहां एक सरोवर भी मौजूद है, माना जाता है कि यहां कभी सिख गुरु का आगमन हुआ था और उन्होंने इस जलाशय के पानी से अपनी प्सास बुझाई थी।

यहां आने वाले श्रद्धालु इस पवित्र सरोवर में स्नान करते हैं। गुरुद्वार सफेद संगमरमर का बना हुआ है, जो देखने में काफी ज्यादा आकर्षक नजर आता है। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां आ सकते हैं।

जोहरी मंदिर

जोहरी मंदिर

उपरोक्त स्थल के अलावा आप यहां के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के दर्शन करना न भूलें। यह एक खास धार्मिक स्थल है, जहां हर धर्मों के लोगों का आगमन होता है। हर उम्र के श्रद्धालु यहां भगवान का आशीर्वाद ग्रहण करने के लिए आते हैं। यहां की संस्कृति को प्रदर्शित करता यह मंदिर धार्मिक रूप से काफी ज्यादा मायने रखाता है। अगर आप अबोहर आएं तो यहां के दर्शन करना न भूलें।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+