Search
  • Follow NativePlanet
Share
» » अगर आप रात के समय हो रहें हो बोर, तो दिल्ली में इन जगहों पर जाए

अगर आप रात के समय हो रहें हो बोर, तो दिल्ली में इन जगहों पर जाए

By Rupam

दिल्ली दिलवालों का शहर, जिसे स्लीपलेस शहर भी कहां जाता है। दिल्ली एक ऐसा शहर है, जहां आपको बहुत सारे हैंगआउट प्लेसेस मिलेंगे। कई जगहों पर आपको सोचना पड़ता होगा की रात के 11 बजे के बाद कहां जाए, लेकिन दिल्ली एक ऐसा शहर है जहां आपको इन सभी बातों के बारे में सोचने की बिल्कुल भी ज़रूरत नही है।

इंडिया गेट

इंडिया गेट

दिल्ली का बहुत ही फेमस जगह है, जहां आप कभी भी जा सकते हैं। सबसे ज्यादा लोग इंडिया गेट जाना पसंद करते हैं। इंडिया गेट, दिल्ली के हार्ट में स्थित है। 42 मी. ऊंचे इस स्मारक का निर्माण पेरिस के आर्क-डी-ट्राईओम्फे की तरह किया गया है।

Photo Courtesy: Unmadindu

मुरथल

मुरथल

मुरथल दिल्ली से लगभग 48 किलोमीटर की दूरी पर है, जो पूरे रात खुला होता है। यहां के पराठे और लस्सी बहुत ही फेमस हैं। पंजाबियों के लिए बहुत ही खास जगह है। दूर-दूर से लोग यहां आते हैं, बिना समय तो ध्यान में रखते हुए।

Photo Courtesy: Aditya Kumar

24X7 फूड कोर्ट (जवाहर लाल नेहरू कॅालेज)

24X7 फूड कोर्ट (जवाहर लाल नेहरू कॅालेज)

जे एन यू का यह फूड कोर्ट आपको 24X7 खुला मिलेगा। खास बात तो यह है कि आप यहां कभी भी जा सकते हैं और टेस्टी खाने का स्वाद ले सकते हैं। अगर आप जे एन यू के नहीं हैं तो भी आराम से इसके अंदर जा सकते हैं। इस फूड कोर्ट का शावरमा बहुत ही टेस्टी है, एक बार आप जरूर ट्राई करें।

Photo Courtesy: Akk7a

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन

रेलवे स्टेशन एक ऐसी जगह है जो आपको हमेशा ही खुली मिलेगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन उनमें से एक है जहां आपतो बहुत सारे खाने के आँप्शन मिलेंगे। स्टेशन के बगल में पहाड़गंज है, जहां आपको आपके पसंद के टेस्टी खाने मिल जाएंगे। टेस्टी खाने को खाकर आपके पेट को बहुत ही राहत मिलेगी।

Photo Courtesy: Bruno Corpet

https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Night_view_of_Gurdwara_Bangla_Sahib_and_the_Sarovar.jpg

https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Night_view_of_Gurdwara_Bangla_Sahib_and_the_Sarovar.jpg

दिल्ली का यह गुरूद्वारा पूरे रात खुला होता है। बंगला साहिब बहुत ही शांत जगह है। एक ऐसी जगह है तो आपके मन के बहुत ही शांति पहुंचाएगी। आप यहां जाकर घंटों बिता सकते हैं। हर धर्म के लोगों को यहां जाने की अनुमति है, चाहे वह हिंदु हो मुस्लिम हो या कोई और धर्म के लोग।

Photo Courtesy: Ken Wieland

More News

    Read more about: दिल्ली delhi travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+