Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कालपी, उत्तर प्रदेश का लुप्त होता ऐतिहासिक विरासतों वाला स्थल

कालपी, उत्तर प्रदेश का लुप्त होता ऐतिहासिक विरासतों वाला स्थल

By Staff

कालपी एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक नगर है जहाँ पुराने समय से लगातार राजनीतिक उथल-पुथल होती रही है। साथ ही कालपी हिन्दू-मुस्लिम दोनों की आस्थाओं के लिहाज़ से बहुत महत्त्व रखता है। कालपी और कालपी के आस-पास के लोग 'कालपी' को 'कालपी शरीफ' के नाम से बुलाते हैं। हालांकि यह स्थल बहुत बड़ा नहीं है और ना ही यह आकर्षण स्थलों में आता है, यहाँ की आबादी और संकरी गलियां किसी भी पर्यटक को कालपी आने के लिए सोच में डाल सकती है। परन्तु जो इतिहास प्रेमी हैं वो सारी बाधाओं के बावजूद भी यहाँ आने से खुद को रोक नहीं पाते हैं।
कहते हैं कि अकबर के प्रसिद्ध दरबारी बीरबल भी कालपी के ही थे। अपनी इस ऐतिहासिकता के साथ-साथ कालपी में मनमोहक ऐतिहासिक, धार्मिक दर्शनीय स्थल भी बने हुए हैं, जो कालपी की गौरवगाथा स्वयं सुनाते हैं। व्यास मठ, चौरासी गुम्बज के साथ-साथ कालपी नगर में स्थित लंका मीनार अपने आपमें अद्भुत है। भले ही यह ऐतिहासिक नगर अब अपनी पहचान के लिए तरस रहा हो परन्तु इसका महत्त्व आज भी इतिहास के किसी भी पन्ने में कम नहीं हुआ है। तो आप भी इस पुरातन नगर की सैर अवश्य करें एक पर्यटक व ऐतिहासिक प्रेमी की दृष्टि से।
मुफ्त कूपन्स सेल: क्लियरट्रिप की ओर से होटल बुकिंग पर 50% की छूट

कालपी, चौरासी गुम्बद

कालपी, चौरासी गुम्बद

अद्भुत इतिहास और शिल्पकला का बेजोड़ नमूना है
Image Courtesy:Rcbutcher

लोधी शाह बादशाह की कब्र

लोधी शाह बादशाह की कब्र

चौरासी गुम्बद के अंदर लोधी शाह बादशाह की कब्र
Image Courtesy:Ghosh Ujjwal

चौरासी गुम्बद, मकबरे के बाहर

चौरासी गुम्बद, मकबरे के बाहर

चौरासी गुम्बद में लोधी शाह बादशाह के मकबरे के बाहर का अद्भुत नज़ारा
Image Courtesy:Aryan ghosh

चौरासी गुम्बद के पास का स्थल

चौरासी गुम्बद के पास का स्थल

ब्रिटिश काल की कहानी बयां करती खण्डार होती यह इमारत
Image Courtesy:Aryan ghosh

लोधी सुल्तान की निशानी

लोधी सुल्तान की निशानी

चौरासी गुम्बद की ललाट पर अपनी पहचान छोड़ती यह मीनार लोधी सुल्तान की निशानी
Image Courtesy:Ghosh Ujjwal

चौरासी गुम्बद के बाहर का दृश्य

चौरासी गुम्बद के बाहर का दृश्य

चौरासी गुम्बद के बाहर का दृश्य दर्शाता यह स्थल
Image Courtesy:Ghosh Ujjwal

कालपी के ऐतिहासिक स्थल

कालपी के ऐतिहासिक स्थल

कालपी के ऐतिहासिक स्थल जो अब खंडहर बन चुके हैं
Image Courtesy:Ghosh Ujjwal

कालपी ऐतिहासिक धरोहर

कालपी ऐतिहासिक धरोहर

कालपी इतिहास की वो धरोहर है जिसने ऐतिहासिक स्वतंत्रता संग्राम में बराबरी से योगदान दिया है
Image Courtesy:Ghosh Ujjwal

कालपी, उत्तर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल

कालपी, उत्तर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल

कालपी की ऐतिहासिक विरासत की इमारत का दृश्य
Image Courtesy:Ghosh Ujjwal

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+