Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »श्रीरंगनाथ स्वामी मंदिर की तरह बने तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट के नये टर्मिनल का PM मोदी ने किया उद्घाटन, Photos

श्रीरंगनाथ स्वामी मंदिर की तरह बने तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट के नये टर्मिनल का PM मोदी ने किया उद्घाटन, Photos

मंगलवार (2 जनवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट में नवनिर्मित टर्मिनल का उद्घाटन किया। मिली जानकारी के अनुसार करीब 1100 करोड़ रुपए की लागत से इस नये टर्मिनल को तैयार किया गया है। तिरुचिपल्ली इंटरनेशन एयरपोर्ट का नया टर्मिनल तमिलनाडु की संस्कृति, कला और टेक्नोलॉजी का मिश्रण है, जो इसकी वास्तु से साफ झलक रही है।

new terminal of tiruchirapalli

नये टर्मिनल भवन में यात्रियों की सुविधा के लिए 60 चेक-इन काउंटर बनाए गये हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से नवनिर्मित इस टर्मिनल की तस्वीरें शेयर की है। इस दौरान उनके साथ सीविल एविएशन मंत्रालय के मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे जो एयरपोर्ट के नये टर्मिनल और उससे जुड़ी विभिन्न जानकारियां पीएम मोदी से साझा करते दिखे। आइए आपको तिरुचिरापल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नये टर्मिनल और उसकी वास्तुकला के बारे में जानकारी देते हैं।

tiruchirapalli airport

तिरुचिरापल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नये टर्मिनल का निर्माण श्री रंगनाथ स्वामी मंदिर के आधार पर किया गया है। टर्मिनल का गेट श्री रंगनाथ स्वामी मंदिर के गोपुरम के तर्ज पर बनाया गया है।

shri rangnath swami temple

टर्मिनल को कोलम कला और श्री रंगनाथ स्वामी मंदिर के रंगों व दूसरी थीम वाली कलाकृतियों से सजाया गया है।

bhittichitra terminal airport

इन भित्तिचित्रों को तैयार करने में महज 30 दिनों का समय लगा गया।

pm modi at tiruchirapalli airport

पूरे 100 कलाकारों ने मिलकर पूरे टर्मिनल को सजाने के लिए विभिन्न कलाकृतियों को तैयार किया है। नये टर्मिनल में 60 अराइवल इमिग्रेशन काउंटर और 44 डिपार्चर इमिग्रेशन काउंटर तथा 60 चेक-इन काउंटर बनाये गये हैं ताकि यहां से होकर आने-जाने वाले यात्रियों को कोई असुविधा न हो।

pm modi at tamilnadu airport

एयरपोर्ट के मॉडल और अन्य चीजों के बारे में पीएम मोदी को जानकारी देते केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया।

tiruchirapalli tamilnadu

एयरपोर्ट पर बनाये गयी पौराणिक कथा के आधार पर विशाल कलाकृति को देखते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+