Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे के हिंजेवाडी इलाके में बनेगा 4 लेन का फ्लाईओवर, दूर होगी जाम की परेशानी, जानिए क्या है प्रस्ताव?

पुणे के हिंजेवाडी इलाके में बनेगा 4 लेन का फ्लाईओवर, दूर होगी जाम की परेशानी, जानिए क्या है प्रस्ताव?

पुणे का उपनगरीय क्षेत्र हिंजेवाडी इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। कुछ दिनों पहले ही पुणे के हिंजेवाडी से शिवाजीनगर तक नवनिर्मित मेट्रो की शुरुआत इस साल सितंबर से ही होने की खबरें सामने आयी है। पुणे का हिंजेवाडी क्षेत्र ट्रैफिक जाम और इस वजह से होने वाले विलंब के कारण सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहता है। अब पुणे के हिंजेवाडी इलाके में ट्रैफिक की समस्या को खत्म करने के लिए फ्लाईओवर बनाने का फैसला लिया गया।

इस फ्लाईओवर का निर्माण महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MIDC) की ओर से लिया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं, पिछले लंबे समय से इस इलाके में लंबीत कार्यों को भी पूरा करने का फैसला MIDC ने लिया है ताकि जल्द से जल्द यह पूरा इलाका ट्रैफिक जाम जैसी परेशानियों से मुक्त हो सकें।

pune hinjewadi flyover

कहां से कहां तक बनेगा फ्लाईओवर?

Times Now की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार MIDC ने नया फ्लाईओवर बनाने का फैसला लिया है। यह फ्लाईओवर 4 लेन चौड़ा होगा। इसके साथ ही पुणे के बनेर से हिंजेवाडी के बीच प्रस्तावित 6 लेन चौड़े फ्लाईओवर निर्माण का काम भी पूरा करने का फैसला लिया गया है।

इस बाबत MIDC के चीफ इंजीनियर नीतिन वानखेडे का कहना है कि इन प्रस्तावित परियोजनाओं को पूरा करने का खर्च लगभग ₹650 करोड़ होने वाला है। इस बात की घोषणा केंद्रीय मंत्री उदय सामंत के साथ हुई बैठक के बाद की गयी।

कहां कितना होगा खर्च?

वानखेडे ने मीडिया से बताया कि शिवाजी चौक से श्मशान भूमि चौक के बीच की सड़क को चौड़ा बनाने में लगभग ₹25 करोड़ का खर्च आया है। वहीं राज्य हाईवे पर मान गांव की ओर लगभग ₹584 करोड़ की लागत से 5 किमी लंबी सड़क बनायी जाएगी। हालांकि इन दोनों परियोजना का काम सिर्फ तभी शुरू हो सकता है जब पीडब्ल्यूडी विभाग आवश्यक भू-अधिग्रहण कर लें।

वानखेडे ने बताया 4 लेन चौड़े जिस फ्लाईओवर का प्रस्ताव दिया गया है, उसकी लंबाई करीब 720 मीटर होगी। यह फ्लाईओवर लक्ष्मी चौक पर बनायी जाएगी जिससे इस महत्वपूर्ण चौराहे पर लगने वाले जाम को बाईपास कर लोग आराम से अपने-अपने गंतव्यों की ओर बढ़ सकें। बताया जाता है कि इस फ्लाईओवर के लिए टेंडर का काम लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही यह काम भी शुरू होने वाला है। यह फ्लाईओवर MIDC की जमीन पर बनाया जाएगा।

इसके साथ-साथ MIDC बनेर से हिंजेवाजी के बीच एक 6 लेन चौड़ी सड़क को बनाने का लंबित काम भी पूरा करने की कोशिश कर रही है। यह शिवाजी चौक से आईटी पार्क के फेज 1 और फेज 3 जाने वाले लोगों को एक वैकल्पिक रास्ता देगी। इस रोड की कुल लंबाई 5.75 किमी है, जिसमें से 2.5 किमी लंबी सड़क निर्माण का काम पूरा हो चुका है। बाकी बची सड़क का निर्माण करने के लिए आवश्यक जमीन का बंदोबस्त पुणे मेट्रोपॉलिटन रिजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PMRDA) करेगी।

क्या कहना है स्थानीय लोगों का?

Times of India की मीडिया रिपोर्ट में स्थानीय लोगों के हवाले से बताया गया कि लक्ष्मी और शिवाजी जंक्शन हिंजेवाडी इलाके के दो सबसे अधिक परेशानी वाली जगहें हैं। हम इस समस्या का समाधान होने का इंतजार लंबे समय से कर रहे हैं। उक्त व्यक्ति का कहना है कि पिक आवर के दौरान लक्ष्मी चौक पर कई बार हम 1 घंटे से ज्यादा समय ट्रैफिक में फंस जाते हैं।

वहीं इस रास्ते से होकर रोज आवाजाही करने वाली एक निजी कंपनी की कर्मचारी का कहना है कि इस चौराहे से होकर सुबह और शाम के समय बड़ी तादाद में गाड़ियां आती-जाती हैं। पास में ही चल रहे मेट्रो के काम की वजह से हिंजेवाडी में ट्रैफिक का दबाव भी काफी बढ़ गया है।

मीडिया रिपोर्ट में बताया जाता है कि MIDC ने पूरे आईटी पार्क में ₹7 करोड़ की लागत से 280 CCTC कैमरा लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, ताकि यहां रहने वाले और यहां से होकर आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सकें।

More News

    Read more about: pune traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+