Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे का बाबा भिडे ब्रिज 1.5 महीने के लिए बंद - जलस्तर नहीं बल्कि वजह है कुछ और, जानिए यहां

पुणे का बाबा भिडे ब्रिज 1.5 महीने के लिए बंद - जलस्तर नहीं बल्कि वजह है कुछ और, जानिए यहां

अगले लगभग डेढ़ महीने के लिए बंद किया जा रहा है पुणे का भिडे ब्रिज। डेक्कन इलाके से मध्य पुणे क्षेत्र में रोजाना आवाजाही करने वाले हजारों लोगों के लिए यह ब्रिज बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। बाबा भिडे ब्रिज पुणे में मुठा नदी पर बनाया गया है। आमतौर पर हर साल मानसून के समय में जब खडकवस्ला डैम से पानी छोड़ा जाता है, उस समय जलस्तर बढ़ने की वजह से ब्रिज को बंद कर देना पड़ता है। लेकिन...

अभी तक न तो महाराष्ट्र में मानसून ने दस्तक दी है और न ही बारिश या जलस्तर बढ़ने के कारण खड़कवस्ला डैम से पानी छोड़ा गया है। फिर क्यों इस ब्रिज को बंद करने का फैसला लिया गया है? कब से कब तक बंद रहेगा यह ब्रिज?

pune baba bhide bridge

कब से कब तक बंद रहेगा ब्रिज?

Indian Express की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पुणे के डेक्कन जिमखाना इलाके से शनिवार पेठ को जोड़ने वाला बाबा भिडे ब्रिज को डेढ़ महीने के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। यह फैसला पुणे मेट्रो और पुणे ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से लिया है। बताया जाता है कि 20 अप्रैल से 6 जून तक बाबा भिडे ब्रिज को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा।

इस ब्रिज के बंद होने की वजह से डेक्कन से मध्य पुणे, सिंहगढ़ रोड, कोथ्रुद, शिवाजीनगर और नगर रोड रूट पर आवाजाही करने वाले लोगों को थोड़ी मुश्किलें जरूर होंगी। लोगों को अगले कुछ सप्ताह तक थोड़ा लंबा ट्रैफिक जाम झेलना पड़ सकता है, जब तक इस ब्रिज को दोबारा खोल नहीं दिया जाता।

क्यों बंद किया जा रहा है ब्रिज?

मीडिया रिपोर्ट में पुणे मेट्रो की ओर से जारी एक बयान के हवाले से बताया गया है कि पेठ इलाके से मेट्रो स्टेशन को जोड़ने वाले एक फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इस वजह से ही बाबा भिडे ब्रिज को बंद करने का फैसला लिया गया है। यह फुट ओवरब्रिज नारायण पेठ से डेक्कन जिमखाना मेट्रो स्टेशन तक बनाया जाएगा।

वर्तमान समय में दो रूट पर पुणे मेट्रो का संचालन किया जाता है और धीरे-धीरे इसका विस्तार भी किया जा रहा है। शनिवार पेठ, नारायण पेठ और लक्ष्मी रोड से मुठा नदी के पास बने मेट्रो स्टेशनों तक आने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 2 फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा।

foot overbridge pune

बताया जाता है कि शनिवार पेठ से बाल गंधर्व मेट्रो स्टेशन को जोड़ने वाले फुट ओवरब्रिज का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही इसे जनता के इस्तेमाल के लिए खोल भी दिया जाएगा। अगले 2 महीने में नारायण पेठ से डेक्कन जिमखाना मेट्रो स्टेशन को जोड़ने वाली फुट ओवरब्रिज का निर्माण भिडे ब्रिज के ऊपर किया जाएगा। इस वजह से ही बाबा भिडे ब्रिज को अगले 2 महीनों के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है।

क्या होगा वैकल्पिक रास्ता?

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि सभी रिवरसाइड रोड वाहनों की आवाजाही के लिए खुले रहेंगे लेकिन जो लोग पैदल या गाड़ियों से आवाजाही कर रहे हैं, उनके लिए भिडे ब्रिज अगले कुछ सप्ताह के लिए बंद रहेगा। नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे मुठा नदी को पार करने के लिए Z-ब्रिज, लकड़ी पुल और बाल गंधर्व ब्रिज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गौरतलब है कि पुणे में मुठा नदी पर बाबा भिडे ब्रिज का निर्माण डेक्कन से नारायण पेठ के बीच में वर्ष 1996 में किया गया था। इस ब्रिज का नाम बाबाराव भिडे के नाम पर रखा गया था, जो पेशे से एक वकील और समाजसेवक थे। पुणे में इस ब्रिज का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। लेकिन मानसून के समय में जब खडकवस्ला डैम से पानी छोड़ा जाता है तो जलस्तर बढ़ने की वजह से इस ब्रिज को बंद कर देना पड़ता है।

More News

    Read more about: pune bridge maharashtra
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+