Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे में बदल दी गयी है पार्किंग की व्यवस्था, कहां करेंगे अपनी गाड़ी पार्क और कौन बना No Parking ज़ोन?

पुणे में बदल दी गयी है पार्किंग की व्यवस्था, कहां करेंगे अपनी गाड़ी पार्क और कौन बना No Parking ज़ोन?

दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता की तरह ही पुणेवासी भी ट्रैफिक जाम की परेशानी पिछले लंबे समय से झेल रहे हैं। पुणे की ट्रैफिक व्यवस्था को पहले के मुकाबले बेहतर और ट्रैफिक के बहाव को नियंत्रित रखने के लिए पुणे ट्रैफिक पुलिस ने अस्थायी तौर पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव का फैसला लिया है। ट्रैफिक की यह नयी किन्तु अस्थायी व्यवस्था पुणे के किसी एक इलाके में नहीं बल्कि पूरे शहर में लागू की गयी है।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा लागू नयी व्यवस्था की वजह से पुणे की कई व्यस्त सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था में कई बदलाव आए हैं। इसके तहत नयी पार्किंग दिशा-निर्देश जारी किया गया है जिसमें कुछ इलाकों को 'No Parking Zone' घोषित किया गया है।

pune traffic new management

जिन इलाकों को अस्थायी नयी ट्रैफिक व्यवस्था के तहत 'No Parking Zone' घोषित किया गया है, उनमें शामिल हैं -

कोथ्रुड ट्रैफिक डिविजन - मीनाताई ठाकरे कामन लेन से संकल्प और सिद्ध को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के बीच सड़क के दोनों तरफ 100 मीटर का स्ट्रेच अब 'No Parking Zone' होगा। इसके साथ ही मीनल गार्डन सोसायटी मेन गेट से मैं मंगेश्कर मार्ग पर श्रीकृष्ण सोसायटी तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए 'No Parking Zone' होगा।

बनेर ट्रैफिक डिविजन - पैनकार्ड लेन से होटल स्प्रिंग ओनियन तक, सिर्फ P-1 और P-2 ज़ोन में ही पार्किंग की अनुमति होगी।

दक्कन पार्किंग डिविजन - शहयाद्री अस्पताल के प्रवेश द्वार से विमलाबाई गरवारे स्कूल तक कर्वे रोड के दोनों तरफ 100 मीटर स्ट्रेच अब 'No Parking Zone' होगा।

भारती विद्यापीठ ट्रैफिक डिविजन - कम प्लाजा से लेक टाउन (बीबवेवाडी) के बीच सर्विस रोड, रामनाथ स्वीट्स से ग्रीन पार्क बिल्डिंग (पिज्जा हट के विपरित में) भी सभी प्रकार के वाहनों के लिए 'No Parking Zone' होगा।

हालांकि ये सभी ट्रैफिक व्यवस्थाएं अभी अस्थायी हैं, जिनको लेकर नागरिकों से उनकी प्रतिक्रिया मांगी गयी है। अगर आपको ट्रैफिक या पार्किंग की यह व्यवस्था पसंद नहीं आती है, तो आप इसके खिलाफ अपनी आपत्ति भी दर्ज करवा सकते हैं।

अगर आप नयी ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज करवाना चाहते हैं तो इसे लिखित रूप से डेप्यूटि पुलिस कमिश्नर (ट्रैफिक कंट्रोल) के ऑफिस, येरवडा पोस्ट ऑफिस, पुणे में जमा करवा सकते हैं। मगर ध्यान रहे आपत्ति जताने की आखिरी तारीख 5 फरवरी 2025 है। आम नागरिकों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर ही अंतिम फैसला लिया जाएगा।

बता दें, पुणे की ट्रैफिक पुलिस ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और पार्किंग से जुड़ी परेशानियों को खत्म करने, ट्रैफिक जाम को खत्म करने और लोगों को सुरक्षित सड़क परिवहन मुहैया करवाने के लिए ही बदलाव का फैसला लिया है।

More News

    Read more about: pune traffic travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+