Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे की सरकारी बसों में अब मिलेगी मेट्रो ट्रेन की तरह से यह खास सुविधा, बस से उतरने में मिलेगी मदद

पुणे की सरकारी बसों में अब मिलेगी मेट्रो ट्रेन की तरह से यह खास सुविधा, बस से उतरने में मिलेगी मदद

यात्रियों की सुविधा को बढ़ाने के लिए लगातार सरकारी सुविधाओं में वृद्धि की जाती है। इसी क्रम में पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड (PMPML) की तरफ से बसों में एक विशेष सुविधा को शुरू करने का फैसला लिया गया है, जो खासतौर पर दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुविधाजनक होगी। बता दें, बसों में जिस नई सुविधा को शुरू करने की तैयारियां चल रही हैं, वह मेट्रो, ट्रेन या एयरपोर्ट पर बड़ी ही आम है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पुणे की PMPML बसों में अब अगला स्टॉप की घोषणा (Next Stop Announcement) की जाएगी। बताया जाता है कि जल्द ही बसों में इस अत्याधुनिक सिस्टम का ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा।

pune bus pmpml

Punekarnews की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मेट्रो, ट्रेन या एयरपोर्ट के तर्ज पर अब PMPML बसों में भी अगला स्टॉप की घोषणा करने का सिस्टम लगाया जा रहा है। इस सिस्टम को नेत्रहीन, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही डिजाइन किया गया है।

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि बस का कौन सा स्टॉप अभी-अभी गुजरा है और अगला कौन सा स्टॉप आने वाला है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाने की वजह से खासतौर पर दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिक अपने निर्धारित स्टॉप पर नहीं उतरते बल्कि एक या दो स्टॉप पहले या बाद में उतर जाते हैं। इस वजह से उन्हें फिर अपने निर्धारित स्टॉप तक आने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसा अक्सर पर्यटकों या ऐसे लोग जो किसी रूट पर पहली बार यात्रा कर रहे हों, उनके साथ भी होता है।

इसलिए यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही अब अगला स्टॉप घोषणा सिस्टम को PMPML की बसों में शुरू किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में लगभग 4000 बसों के लिए बस स्टॉप के नाम की रिकॉर्डिंग की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है।

एक बार रिकॉर्डिंग की प्रक्रिया पूरी हो जाती है तो इसका ट्रायल रन भी जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। इस पहल की वजह से यात्रियों और ड्राईवरों के बीच आए दिन होने वाली झड़प भी बंद होने की संभावना जतायी गयी है, जिसमें यात्री निर्धारित स्टॉप पर बस को नहीं रोकने का आरोप ड्राईवर पर लगाते हैं।

बता दें, PMPML बसों का संचालन लगभग 472 रूट्स पर किया जाता है, जिसमें पुणे, पिम्परी-चिंचवाड और PMRDA के क्षेत्र शामिल हैं। अगला स्टॉप घोषणा सिस्टम को PMPML बसों में पहले से लगे GPS सिस्टम के साथ जोड़ा जाएगा, जो यात्रियों को अपने बसों का रूट PMPML मोबाइल ऐप के माध्यम से ट्रैक करने की सुविधा देगा। वहीं, ऑडियो सिस्टम आने वाले बस स्टॉप की घोषणा रियल टाइम में करेगी, जिससे यात्रियों को अपना स्टॉप आने से पहले ही इसके बारे में जानकारी मिल जाएगी।

बसों में यह घोषणा साफ और स्पष्ट तथा निर्धारित समय पर हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक स्पीकर लगाए जाएंगे। बताया जाता है कि PMPML की बसों से रोज सफर करने वाले यात्रियों, दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों व पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही लगभग 4300 बसों में यह नई सुविधा शुरू की जा रही है।

FAQs
PMPML की कुल बसों की संख्या और कितनी रूट्स?

मार्च 2025 तक PMPML की लगभग 4300 बसों का संचालन 472 रूट्स पर किया जाता है, जिसमें पुणे, पिम्परी-चिंचवाड और PMRDA के क्षेत्र शामिल हैं।

पुणे की बसों में कौन सी नई सुविधा शुरू होने वाली है?

पुणे की PMPML बसों में अब अगला स्टॉप की घोषणा की जाएगी। इसे रोज सफर करने वाले यात्रियों, दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों व पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू किया जा रहा है।

NativePlanet Travel

More News

    Read more about: pune travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+