Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे मेट्रो का हिंजेवाडी से शिवाजीनगर रूट इस साल से शुरू, कब? जानिए 23 स्टेशनों की पूरी List

पुणे मेट्रो का हिंजेवाडी से शिवाजीनगर रूट इस साल से शुरू, कब? जानिए 23 स्टेशनों की पूरी List

पुणे का मेट्रो लाइन 3, जो पुणेकरों को न सिर्फ परिवहन के सार्वजनिक साधन का एक और विकल्प देगा बल्कि यह यातायात का किफायती और तेज रफ्तार साधन भी होगा। पुणे मेट्रो का 23 किमी लंबा यह रूट हिंजेवाडी को शिवाजीनगर तक जोड़ेगा। शुरुआत में कहा गया था कि इस रूट को मार्च 2025 तक शुरू कर दिया जाएगा लेकिन अब ऐसी संभावनाएं कम ही नजर आ रही हैं।

लेकिन मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र चुनाव के दौरान लगी आदर्श आचार संहिता व अन्य कारणों से इस मेट्रो लाइन के शुरू होने में विलंब होने के कयास लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सितंबर 2025 तक पुणे मेट्रो लाइन 3 को शुरू किया जा सकता है।

pune metro line 3

बदला गया Deadline

Financial Express की रिपोर्ट के अनुसार पुणे मेट्रो पॉलिटन रिजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PMRDA) के अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि हिंजेवाडी से शिवाजीनगर रूट का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। लेकिन मार्च 2025 में उद्घाटन होने के Deadline को बदलकर उसे सितंबर 2025 कर देना पड़ा है। हालांकि अभी तक पुणे मेट्रो लाइन 3 के शुरू होने की तारीख की आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गयी है लेकिन संभावना जतायी जा रही है कि इस साल सितंबर के अंत तक इस मेट्रो लाइन को आम यात्रियों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

बता दें, पुणे मेट्रो का लाइन 3 शिवाजीनगर को हिंजेवाडी इंफोटेक पार्क से जोड़ेगा जो पुणे का सबसे बड़ा ऑफिस हब है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस मेट्रो लाइन का काम जल्द से जल्द पूरा करने के लिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पर अपनी नजरें बनायी हुई है।

कितनी है लागत?

पुणे के शिाजीनगर से हिंजेवाडी मेट्रो लाइन 3 के निर्माण के साथ ही PMRDA इस मेट्रो रूट पर गणेशखींद रोड के साथ फ्लाईओवर का भी निर्माण कर रही है। यह मेट्रो लाइन करीब 23.2 किमी लंबा है, जो पूरी तरह से एलीवेटेड होगा।

बताया जाता है कि इस मेट्रो लाइन के शुरू होने के बाद शिवाजीनगर से हिंजेवाडी तक आने-जाने में लगने वाला समय करीब 35 से 40 मिनट तक घट जाएगा। इस मेट्रो लाइन में कुल 23 स्टेशन बनाए जाएंगे। बताया जाता है कि लगभग ₹7,420 करोड़ की लागत से इस मेट्रो लाइन का निर्माण किया जा रहा है।

pune metro line 3 opening date

हिंजेवाडी आईटी हब से शिवाजीनगर के बीच मेट्रो लाइन 3 के 23 स्टेशनों की List :

  • मेगापॉलिस सर्किल
  • एम्बेसी क्वाड्रोन बिजनेस पार्क
  • डोहलेर
  • इनफोसिस फेज 2
  • विप्रो फेज 2
  • पाल इंडिया
  • शिवाजी चौक
  • हिंजेवाडी
  • वकड चौक
  • बलेवडी स्टेडियम
  • एनआईसीएमएआर
  • राम नगर
  • लक्ष्मी नगर
  • बलेवडी फाटा
  • बनेर गांव
  • बनेर
  • कृषि अनुसंधान
  • सकल नगर
  • यूनिवर्सिटी
  • आरबीआई
  • एग्रीकल्चर कॉलेज
  • शिवाजीनगर
  • सीविल कोर्ट

दावा किया जा रहा है कि पुणे मेट्रो का लाइन 3 जो हिंजेलवाडी से शिवाजीनगर के बीच बन रहा है, वह सिर्फ एक साधारण परिवहन परियोजना नहीं बल्कि पुणे के शहरी इलाकों को एक-दूसरे से जोड़ने का एक बेहतरीन विकल्प भी है। इस मेट्रो लाइन के बन जाने से न सिर्फ ऑफिस आने-जाने वाले वालों को सुविधा होगी बल्कि पुणे के आम नागरिकों को भी परिवहन का किफायती विकल्प मिल जाएगा।

More News

    Read more about: pune metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+