Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे में मेट्रो स्टेशनों पर 'मातृशक्ति नर्सिंग पॉड' शुरू, नवजातों संग सफर करने में मांओं को नहीं होगी परेशानी

पुणे में मेट्रो स्टेशनों पर 'मातृशक्ति नर्सिंग पॉड' शुरू, नवजातों संग सफर करने में मांओं को नहीं होगी परेशानी

दूसरे सभी शहरों की तरह ही मेट्रो रेल पुणे (Metro Rail Pune) की लाइफलाइन बनती जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावों को सच मानें तो हर दिन लगभग 1,60,000 यात्री पुणे मेट्रो से सफर करते हैं। इनमें बड़ी संख्या में ऐसी महिला यात्री भी होती हैं, जो अपने छोटे बच्चों अथवा नवजात शिशुओं के साथ यात्रा कर रही होती हैं।

ऐसी महिला यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही पुणे मेट्रो के हर स्टेशन पर 'मातृशक्ति नर्सिंग पॉड' (Matrushakri Nursing Pod) की शुरुआत की गयी है। इस पहल का उद्घाटन महाराष्ट्र की लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री मेघना बोर्डिकर ने रविवार (2 फरवरी 2025) को किया।

Hindustan Times की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मंत्री मेघना बोर्डिकर ने इस सुविधा की शुरुआत पुणे के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट इंटरचेंज स्टेशन पर किया। जो महिलाएं अपने नवजात शिशुओं अथवा छोटे बच्चों के साथ यात्रा कर रही होती हैं, उनके लिए सार्वजनिक स्थानों पर बच्चों को स्तनपान करवाना काफी मुश्किल काम होता है।

कभी साफ परिवेश तो कभी सार्वजनिक स्थानों पर स्तनपान कराने की वजह से उन्हें काफी ज्यादा परेशानी और असहजता का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में पुणे मेट्रो से यात्रा करने वाली हर मां को अपने बच्चों के लिए साफ और सुरक्षित स्थान मिल सकें, जहां वह निश्चिंत होकर बच्चों को स्तनपान करवा सकें, इसे सुनिश्चित करने के लिए ही मातृशक्ति नर्सिंग पॉड्स की सुविधा को शुरू किया गया है।

मातृशक्ति नर्सिंग पॉड में क्या होगी सुविधाएं?

  • मातृशक्ति नर्सिंग पॉड पूरी तरह से एसी होगा। वेंटिलेशन के लिए इनमें पंखा की सुविधा भी दी गयी है।
  • हर पॉड में एक बार में 2 महिलाएं बैठ सकेंगी।
  • नर्सिंग पॉड में फायर-रेसिस्टेंड सिस्टम लगा होगा।
  • बच्चों का डायपर बदलने का स्टेशन, डायपर को फेंकने की जगह के साथ-साथ नर्सिंग पॉड में डायपर वेंडिंग मशीन भी लगी होंगी।
  • मातृशक्ति नर्सिंग पॉड में चार्जिंग प्वाएंट भी होगा, ताकि मोबाइल के डिस्चार्ज होने पर महिलाएं (मांएं) अपना मोबाइल चार्ज कर सकें।
  • स्तनपान करते समय मांओं को कोई असहजता महसूस न हो और वे खुद को सुरक्षित महसूस करें, इसलिए नर्सिंग पॉड में सेफ्टी लॉक की सुविधा भी दी गयी है।

इस बारे में मेघना बोर्डिकर का कहना है कि यह सुविधा साफ, किफायती और अच्छी तरह से मेंटेन की जाएगी। मेट्रो स्टेशनों पर नर्सिंग पॉड लगाकर पुणे मेट्रो अपने नवजात या छोटे बच्चों के साथ सफर करने वाली मांओं को स्तनपान करवाने की सुरक्षित जगह मुहैया करवा रहा है। उन्होंने बताया कि पुणे मेट्रो ने इस पहल को सोशल थंब फाउंडेशन के साथ मिलकर लॉन्च किया है। इस मौके पर पुणे मेट्रो के कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

More News

    Read more about: pune metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+