Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे मेट्रो के स्वरगेट-कटराज रोड स्ट्रेच पर दो अतिरिक्त स्टेशनों का प्रस्ताव, कौन-कौन?

पुणे मेट्रो के स्वरगेट-कटराज रोड स्ट्रेच पर दो अतिरिक्त स्टेशनों का प्रस्ताव, कौन-कौन?

पुणे मेट्रो के स्वरगेट-कटराज रोड स्ट्रेच पर 2 अतिरिक्त स्टेशनों को जोड़ने का प्रस्ताव दिया गया है। संभावना जतायी जा रही है कि पुणे मेट्रो में जुड़ने वाले ये दोनों नए स्टेशन शहर में ट्रैफिक का दबाव कम करने में काफी ज्यादा मददगार साबित होंगे। बताया जाता है कि पुणे मेट्रो के स्वरगेट-कटराज रोड स्ट्रेच पर इन दोनों नए स्टेशनों का प्रस्ताव महाराष्ट्र की शहरी विकास मंत्री माधुरी मिसल ने दिया है।

बता दें, स्वरगेट-कटराज रोड रूट पार्वती विधानसभा केंद्र में पड़ता है, जहां से चुनाव जीतकर माधुरी मिसल विधायक चुनी गयी हैं।

pune metro

कौन से दो नए स्टेशन

पुणे मेट्रो के स्वरगेट-कटराज रोड स्ट्रेच पर जिन 2 नए मेट्रो स्टेशनों को बनाने का प्रस्ताव स्थानीय विधायक ने दिया है, उनमें से एक है सहकरनगर-बीबभेवाडी और दूसरा है बालाजीनगर। बताया जाता है कि यह वास्तविक प्लान का ही विस्तार होगा, जिसमें 3 स्टॉपेज हैं - मार्केटयार्ड, पद्मावती और कटराज। पुणे म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन की स्टैंडिंग कमेटी ने इस प्रस्ताव का समर्थन भी किया है।

बकौल विधायक मिसल ने इस परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है, जिसमें मार्च के अंत तक टेंडर आमंत्रित व देने का काम पूरा करना और उसके बाद ही मेट्रो स्ट्रेच का विस्तार व नए स्टेशनों का निर्माण कार्य भी शुरू कर देना शामिल है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुणे मेट्रो के मैनेजिंग डायरेक्टर श्रवण हार्दिकर, संरचना निदेशक अतुल गडगील समेत अन्य अधिकारियों के साथ हुई बैठक के दौरान विधायक ने स्वरगेट-कटराज रोड कॉरिडोर के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने यह आश्वासन देते हुए कहा कि टेंडरिंग की प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू करने के आदेश भी जारी कर दिये जाएंगे।

उन्होंने आश्वास्त करते हुए कहा कि एक बार टेंडरिंग की प्रक्रिया पूरी हो जाती है तो इस रूट पर मेट्रो निर्माण का काम अगले दो महीने में ही शुरू कर दिया जाएगा। खास बात है कि इस कॉरिडोर में मेट्रो एलिवेटेड नहीं बल्कि अंडरग्राउंड होगी। जो पुणे की चुनौतीपूर्ण ट्रैफिक स्थिति को सरल बनाने में काफी हद तक मददगार साबित होगी।

माधुरी मिसल ने स्वरगेट MSRTC बस स्टैंड को स्वरगेट मेट्रो स्टेशन से जोड़ने की बात भी कही, जो वास्तविक योजना में छूट गया था। अगर इस कड़ी को जोड़ दिया जाता है तो मेट्रो व बस सेवाएं मिलकर पुणे में यातायात व्यवस्था को कहीं ज्यादा बेहतर बना देगी।

राज्य सरकार पुणे में दो नए मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण करने के बारे में भी सोच रही है - वनज से चांदनी चौक और रामवाडी से वघोली-विट्ठलवाडी। हालांकि अभी तक इन रूट्स के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी नहीं आयी है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इनकी मंजूरी भी दे दी जाएगी। अगर इनकी मंजूरी मिल जाती है तो पुणे मेट्रो का नेटवर्क काफी विस्तृत हो जाएगा, जो शहर में ट्रैफिक के दबाव को कम करने के साथ ही आम लोगों को यातायात का बेहतर विकल्प भी मुहैया करवाएगा।

More News

    Read more about: pune metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+