Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे में ट्रैफिक डायवर्जन : MCA स्टेडियम में होगा भारत v/s इंग्लैंड चौथा T-20 मैच

पुणे में ट्रैफिक डायवर्जन : MCA स्टेडियम में होगा भारत v/s इंग्लैंड चौथा T-20 मैच

पुणे में 31 जनवरी को होने वाले भारत v/s इंग्लैंड का चौथा T-20 मैच को ध्यान में रखते हुए पिम्परी-चिंचवाड पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसके साथ ही ट्रैफिक डायवर्जन की घोषणा भी की गयी है। 31 जनवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच यह मैच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) स्टेडियम में होगा।

क्रिकेट मैच देखने वाले खेलप्रेमियों के साथ-साथ उस समय स्टेडियम के आसपास से गुजरने वाले आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन और पाबंदियां जारी की गयी है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार यह पाबंदियां मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे समेत आसपास के इलाकों और कई महत्वपूर्ण रूट्स पर लागू की जाएंगी।

india-vs-england-t20 match

ट्रैफिक डायवर्जन और निर्धारित रूट्स -

वीआईपी और इमरजेंसी वाहन - वीआईपी मेहमानों और जिन क्रिकेटप्रेमियों के पास वीआईपी पास हैं, स्टेडियम तक आने के लिए वे स्टेडियम की तरफ पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे का सर्विस रोड ले सकते हैं। इसी रास्ते से आपातकालिन सेवाओं की गाड़ियां भी आ-जा सकेंगी।

मुंबई से - मुंबई से मैच देखने पुणे आने वाले वाहनों को देहु रोड एग्जिट लेना होगा। ये गाड़ियां मामुर्दी गांव से वाया सर्विस रोड होकर स्टेडियम की पार्किंग की तरफ जा सकेंगी।

पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे - इससे होकर आने वाली गाड़ियों को किवले ब्रिज के बाद मुकाई चौक से U-टर्न लेना होगा। इसके बाद सिम्बायोसिस कॉलेज के सामने वाली सर्विस रोड लेकर स्टेडियम तक पहुंच सकते हैं।

ओल्ड पुणे-मुंबई हाईवे - इस रास्ते से आने वाली गाड़ियों को सेंट्रल चौक से U-टर्न लेकर साई नगर फाटा से होकर स्टेडियम तक पहुंचना होगा। सोमाट्ने फाटा होकर मामुर्दी अंडरपास जाना मना होगा।

पुणे से - पुणे की तरफ से आने वाली गाड़ियां पुणे-बैंगलोर हाईवे पर किवले ब्रिज पास करके बाएं मुड़ेगी और एक्सप्रेसवे की बाएं तरफ वाली सर्विस रोड लेकर आगे बढ़ेंगी।

निगडी - यहां से आने वाले लोग रावत चौक, भोंडवे चौक और मुकाई चौक से होकर एक्सप्रेसवे के बाएं तरफ वाले सर्विस रोड से स्टेडियम तक जा सकते हैं।

31 जनवरी की शाम 3 बजे के बाद से आधी रात तक इन रास्तों पर भारी वाहनों का प्रवेश निषेध होगा -

  • ममुर्दी से कानेटकर बंगला
  • ममुर्दी से गहुंजे
  • कृष्णा चौक से ममुर्दी अंडरपास
  • ओल्ड पुणे-मुंबई हाईवे से गहुंजे स्टेडियम
  • ममुंर्दी गांव के अंदर के रास्तों से प्रवेश पूरी तरह से निषेध होगा।
  • पतले रास्तों पर ड्राईवरों को सिंगल लेन बनाकर चलना होगा और ओवरटेकिंग जैसी कोशिशें करने से बचना चाहिए।

More News

    Read more about: pune traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+