पुणे में ट्रैफिक जाम की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिसे दूर करने के लिए लगातार कई तरह के उपाय किये जा रहे हैं। इसी क्रम में अब पुणे के कई मुख्य रास्तों पर अस्थायी रूप से ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पुणे ट्रैफिक प्रबंधन ने एयरपोर्ट व आसपास, बनेर, खरदी, शास्त्रीनगर इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन जारी किया गया है।
इसके साथ ही वैकल्पिक रास्तों की जानकारी भी ट्रैफिक प्रबंधन की तरफ से दे दी गयी है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्रैफिक डायवर्जन 12 मार्च से लागू कर दिया गया है।

कौन से रास्ते बंद व वैकल्पिक रास्ते
- सिम्बायोसिस लॉ कॉलेज चौक पर ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए डायवर्जन को लागू किया गया है। साथ ही पुणे के महाबलेश्वर होटल चौक, सावित्रिबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी और पशन रोड पर भी ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है।
- जो गाड़ियां पुणे एयरपोर्ट से नई एयरपोर्ट रोड होकर रामवाडी की तरफ आ रही हैं, उन्हें सिम्बायोसिस लॉ कॉलेज चौक पर दाएं मुड़ने नहीं दिया जाएगा।
- इस रास्ते से होकर आने वाली गाड़ियों को या तो U-टर्न लेकर दोराब्जी मॉल चौक या फिर एयरपोर्ट चौक से पेट्रोल साठा चौक होकर अपने-अपने गंतव्यों की तरफ जाना होगा।
- जो गाड़ियां बनेर-पशन लिंक रोड होकर सावित्रिबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी की ओर जा रही हैं, उन्हें 45 आईकॉन आईटी कंपनी पर बाएं मुड़ना होगा और महाबलेश्वर होटल चौक पर U-टर्न लेकर यूनिवर्सिटी की ओर जाना पड़ेगा।
- बनेर गांव से बनेर-पशन लिंक रोड की ओर आने वाली गाड़ियों को मौली पेट्रोल पंप पर U-टर्न लेकर महाबलेश्वर होटल चौक पर वापस लौटना पड़ेगा। इसके बाद बाएं मुड़कर बनेर-पशन लिंक रोड की ओर जाना पड़ेगा।
- खरदी गांव की ओर जाने वाली गाड़ियां या खरदी दरगाह चौक से खरदी बायपास होकर युआन आईटी पार्क की ओर जाने वाली गाड़ियों को दाएं मुड़ने की अनुमति नहीं होगी।
- इस रास्ते से होकर आने वाली गाड़ियों को खरदी बाईपास चौक से लगभग 250 मीटर पहले हाउस बस स्टैंड के पास U-टर्न लेना होगा।
- यहां से इन गाड़ियों को खरदी दरगाह चौक पर दाएं मुड़कर अपने-अपने गंतव्यों की तरफ जाना होगा।
- नगर रोड पर शास्त्रीनगर चौक पर भी डायवर्जन लागू किया गया है। कल्याणीनगर में पूर्व निर्धारित एंट्री से होकर गाड़ियों को प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- इस रास्ते पर जाने वाली गाड़ियों को आगा खान पैलेस के पास से यू-टर्न लेना होगा।
पुणे के डेप्यूटि पुलिस कमिश्नर अमोल जिंदे ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित वैकल्पिक रास्तों का ही उपयोग कर अपने-अपने गंतव्यों की तरफ जाएं ताकि किसी तरह की कोई परेशानी न हो। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने दावा किया है कि ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने के 2 दिनों के अंदर ही ट्रैफिक बॉटलनेक में काफी कमी आयी है और जाम से लोगों को लगभग 15 से 20 प्रतिशत की राहत मिली है।



Click it and Unblock the Notifications














