Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे यूनिवर्सिटी चौक पर ट्रैफिक रूट में फिर हुआ बदलाव, जानिए क्या है नया रूट डायवर्जन और कब तक रहेगा लागू?

पुणे यूनिवर्सिटी चौक पर ट्रैफिक रूट में फिर हुआ बदलाव, जानिए क्या है नया रूट डायवर्जन और कब तक रहेगा लागू?

पुणे यूनिवर्सिटी चौक पर एक बार फिर से रूट में बदलाव किया गया है। पुणे का सावित्री बाई फुले यूनिवर्सिटी (SPPU) चौक शहर का एक बेहद महत्वपूर्ण और भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है। मेट्रो का काम चलने की वजह से इससे पहले भी कई बार पुणे के यूनिवर्सिटी चौक पर ट्रैफिक रूट में बदलाव किया जा चुका है। अब एक बार फिर से पुणे सिटी पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक पुलिस शाखा की ओर से यूनिवर्सिटी चौक पर ट्रैफिक रूट डायवर्जन की घोषणा की गयी है।

इस बात की घोषणा पुणे पुलिस के डेप्यूटि पुलिस कमिश्नर अमोल ज़ेन्दे द्वारा जारी आदेश में किया गया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो पुणे के यूनिवर्सिटी चौक पर एक डबल डेकल फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें मेट्रो लाइन का प्रावधान भी होगा, की वजह से ही बार-बार ट्रैफिक रूट में बदलाव करना पड़ रहा है।

pune university chowk traffic

आने-जाने में लगेगा पहले से ज्यादा समय

पुणे सिटी पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति में स्पष्ट कर दिया गया है कि ट्रैफिक रूट में किये गये नए बदलाव की वजह से अब पहले की तुलना में अधिक समय लगने वाला है। हालांकि पुलिस की ओर से यह भी उम्मीद जतायी गयी है कि एक बार लोगों को नए ट्रैफिक रूट की आदत पड़ जाएगी तो यह ज्यादा मुश्किल भरा नहीं लगेगा।

Indian Express की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार साल 2022 में जब डबल-डेकर फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हुआ उसके बाद से लेकर अब तक यूनिवर्सिटी चौक पर ट्रैफिक में हो रहा यह बदलाव पहला या दूसरा नहीं बल्कि 6वां बार हुआ है।

क्यों हुआ ट्रैफिक रूट में बदलाव?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुणे यूनिवर्सिटी जंक्शन पर जब से डबल-डेकर फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हुआ है, तब से इस इलाके में ट्रैफिक जाम काफी बढ़ गयी है। इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चलने की वजह से जंक्शन और आसपास को जोड़ने वाली सड़कें काफी पतली हो गयी हैं।

इस बार ट्रैफिक रूट में किया गया यह बदलाव बनेर रोड पर एक रैम्प के निर्माण के लिए किया गया है। इसके साथ ही कई और संबंधित निर्माण कार्य भी किये जाएंगे। बताया जाता है कि बुधवार (15 जनवरी 2025) से ट्रैफिक रूट में किया गया बदलाव लागू हो चुका है जो कम से कम फरवरी के अंत तक लागू रहेगा।

pune university chowk traffic diversion

क्या है नया ट्रैफिक डायवर्जन?

मीडिया रिपोर्ट में पुणे ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के हवाले से बताया गया है :-

  • बनेर की ओर से आने वाली गाड़ियों को औंध रोड की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। राज भवन के पास जहां डिवाइडर खुली हुई है, वहां से गाड़ियां U-टर्न लेकर पुणे यूनवर्सिटी होकर शिवाजीनगर की ओर जा सकेंगी। उसी तरह शिवाजीनगर से औंध की ओर आने वाली गाड़ियां सीधे पुणे यूनिवर्सिटी चौक होकर औंध रोड से अपने-अपने गंतव्यों की ओर चली जाएंगी।
  • जो गाड़ियां औंध से शिवाजीनगर की जाएंगी उन्हें चतुश्रुंगी पुलिस स्टेशन के ठीक बगल में मौजूद मिलेनियम गेट से डायवर्ट कर दिया जाएगा। ये गाड़ियां पुणे यूनिवर्सिटी परिसर से होकर यूनिवर्सिटी के मेन गेट से बाहर निकलेंगी और अपने-अपने गंतव्यों की ओर बढ़ेंगी।

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए डेप्यूटि पुलिस कमिश्नर अमोल ज़ेन्दे ने कहा कि यह सच है कि ट्रैफिक रूट में किए गए नए बदलाव से समय पहले के मुकाबले ज्यादा लगेगा। हमने यह भी देखा है कि पिक समय में ट्रैफिक जाम पहले से ज्यादा समय लगा रहता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हम इस पर बारीकी से अपनी नजरें बनाए हुए हैं।

वहीं पुलिस कमिश्नर मनोज पाटिल ने कहा कि हमने इससे पहले भी गौर किया है कि जब भी ट्रैफिक में कोई भी बदलाव किया जाता है, तब लोगों को कुछ समय बाद इसकी आदत पड़ जाती है। हमें उम्मीद है कि इस बार भी लोगों को अगले 2 दिनों में ट्रैफिक रूट में किये गये बदलावों की आदत पड़ जाएगी।

More News

    Read more about: pune traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+